पुलिस मुठभेड में शातिर को दबोचा: अवैध शस्त्र व मोटरसाईकिल बरामद
चरथावल। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र व मोटरसाईकिल बरामद की है।
थाना चरथावल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 1 शातिर अभियुक्त को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
पूछताछ के दौरान शातिर ने पवन कुमार सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी कुरडी खेडा थाना दौघट जनपद सहारनपुर बताया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ खोखा व ०६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, २. ०१ स्पलैण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गयी।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में ०१ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
