फिल्मी चक्कर

दर्शकों को पूरी फिल्म दिखाने के लिए इंतजार कर रहा हूँ: संजय मिश्रा

हाल ही में आगामी फिल्म “कामयाब” का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जिसकी अनूठी कहानी ने सभी उम्र के दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।

फिल्म में संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संजय कहते है,“ट्रेलर को जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे अभिभूत महसूस कर रहा हूँ। मुझे खुशी है कि पहले लुक को इतना पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को पूरी फिल्म दिखाने के लिए इंतजार कर रहा हूँ।”

दर्शकों को पूरी फिल्म दिखाने के लिए इंतजार कर रहा हूँ”: संजय मिश्रा ने आगामी फिल्म ‘कामयाब’ के ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर किया साझा!

दिल को छू लेने वाली इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय फिल्म फेस्टिवल सर्किट में सराहा गया है और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था और फेस्टिवल डु फिल्म डी’असिए डु सूद पेरिस, न्यू यॉर्क सिटी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, साथ ही मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इसे एक स्टैंडिंग ओव्यूशन के साथ सरहाया गया था।

गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित “कामायाब” 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी। यह नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने अपनी शार्ट फिल्म ‘अमदावाद मा फेमस’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =