Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकलांग सहायता शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक द्वारा आर्य समाज मंदिर में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, विभाग प्रचारक कुलदीप, अनुराग दुबलिश, रीता दुबलिश एवं चेयरमैनपति इं. अशोक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विजय शुक्ला ने इस बात पर प्रसन्नता प्रकट की पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत यह शिविर आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर एसएस दास ट्रस्ट की ओर से मुख्य ट्रस्टी संदीप दास एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में विकलांग सहायता जांच शिविर में 115 विकलांगों का पंजीकरण करके 11 को व्हीलचेयर, 64 के ट्राईसाईकिल, 7 को कैलीपर, 21 को बैसाखी जोडे दो के छडी व एक का आपरेशन व 11 को कान की मशीन देने हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी निधिषराज गर्ग, संस्थापक सुधीर गर्ग, अध्यक्ष अचिन्त कसल, सचिव राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, महिला संयोजिका संगीता अग्रवाल, मुकेश बिंदल, राजकुमार अग्रवाल सहित भारत विकास परिषद विवेक के सदस्य मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 12 =