उत्तर प्रदेश

किसी भी अन्य धर्म से हमे दबना या डरना नही है, सनातन धर्म पर उठने वाली उंगली को काट देंगे-Mahamandaleshwar Surendranand Giri

 महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के Mahamandaleshwar Surendranand Giri महाराज ने कट्टरपंथियों को खुले शब्दों में चेताया है। उन्होंने कहा कि हम सबको सनातन धर्म के लिए लड़ना है, पीछे नही हटना है और सनातन हिंदू धर्म की तरफ जो उंगली उठेगी, उसे हम साफ कर देंगे, किसी भी अन्य धर्म से हमे दबना या डरना नही है। अब यूपी में गौ व मंदिरों का विनाश नही होने देंगे।

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा हरिद्वार में गत दिवस Mahamandaleshwar Surendranand Giri महाराज महामंडलेश्वर बनेन के बाद आज बुलंदशहर के राजघाट स्तिथ अपने पैतृक गांव में आए, राजघाट पर महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर उनके अनुयायियों ने महामंडलेश्वर का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, शहर में महामंडलेश्वर ने कार में सवार होकर नगर परिक्रमा की और लोगो का अभिवादन स्वीकार।

Mahamandaleshwar Surendranand Giri ने विधि विधान के साथ भोले का अभिषेक किया मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महामंडलेश्वर ने पत्रकारों से वार्ता की। महामंडलेश्वर की यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर बनने के बाद Mahamandaleshwar Surendranand Giri महाराज ने तलक तेवर दिखाए और उनका हिंदू प्रेम जागृत हो गया। महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करने का कार्य किया जाएगा, सनातन हिंदू धर्म की तरफ जो भी उंगली उठेगी, उसे साफ कर देंगे।

सबको सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है और स्नातनियो की रक्षा करनी है। यूपी में अब गौ विनाश, मंदिर विनाश किसी को भी नहीं करने दिया जाएगा। दूसरे धर्मों के लोगो से डरना नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =