उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: बदल गया मरीज, डेंगू के मरीज का कर दिया गालब्लैडर का ऑपरेशन

Bulandshahr News:  बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर स्थित सुधीर नर्सिंग होम मैं गत दिवस प्लेटलेट्स कम होने पर युसूफ ( 50 ) निवासी ग्राम किरावली थाना जहांगीराबाद को भर्ती कराया गया था यूसुफ के परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर सुधीर कुमार ने बिना बताए पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया।

 चिकित्सक ने मरीज के तीमारदार को खून लेने भेज दिया और खुद फरार हो गया। मामले की जानकारी दोपहर बाद जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

ऑपरेशन के बाद परिजनों को घंटा तक नहीं बताया, हालांकि पता चलने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा, आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है, सीएमओ ने मामले को गंभीर मानते हुए 3 सदस्यीय जांच टीम की गठित की है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया है।

यूसुफ की तीमारदारी कर रहे कमरुद्दीन, नवाब आदि ने बताया कि कई दिन से यूसुफ को बुखार था। जहांगीराबाद में उसका इलाज चल रहा था। मगर जब 27000 प्लेटलेट्स रह गए तब यूसुफ को बुलंदशहर के सुधीर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । डॉक्टर ने बुखार के मरीज का ऑपरेशन का डाला।

बुलंदशहर के सीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुखार के मरीज का ऑपरेशन कर देना अत्यंत ही गंभीर मामला है, जो डॉक्टर की बड़ी लापरवाही है। मामले को लेकर 3 सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है और जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =