उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: वर्मी कम्पोस्ट का किया आर्डर, निकली कैरम की गोटियां- Flipcart ने की ठगी

Bulandshahr News:  Flipcart व उसकी सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा भाजपा  IT Cell के जिला मंत्री के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा के आईटी सेल के जिला मंत्री  Anand Kumar Choudhary ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिप कार्ट व मेरठ की वर्मी कंपोस्ट खाद सप्लायर कंपनी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत बुलंदशहर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

भाजपा आईटी सेल के बुलंदशहर के जिला मंत्री आनंद कुमार चौधरी पुत्र रंजीत सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर 8.5 किलो वर्मी कंपोस्ट खाद ऑनलाइन आर्डर किया था, जिसकी सेवा प्रदाता कंपनी वर्मी कंपोस्ट सप्लायर की फर्म वीना रिटेल जो मेरठ में स्थित है, के द्वारा एक पैकेट मेरे पते पर भेजा गया। जिसमें वर्मी कंपोस्ट की जगह कैरम बोर्ड की गोटियां निकली, जिसे देख हतप्रभ रह गया।

आनंद चौधरी ने बताया कि बाकायदा फ्लिपकार्ट को ऑर्डर के बाद नियमानुसार 330 का ऑनलाइन भुगतान भी किया। मगर वर्मी कंपोस्ट के स्थान पर कैरम बोर्ड की गोटियां भेज Flipcart व उसकी सेवा प्रदाता फर्म वीना रिटेल शताब्दी नगर मेरठ द्वारा ठगी की गई है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला जैसे ही संज्ञान में आया पीड़ित आनंद कुमार की तहरीर के आधार पर धारा 420 आईपीसी के तहत बुलंदशहर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ऑनलाइन ठगी का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है दर्ज रिपोर्ट में भाजपा नेता ने अपने 330 रुपये वापस दिलाने तथा फ्लिपकार्ट व उसकी सेवा प्रदाता कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − five =