फिल्मी चक्कर

MTV Roadies को क्यों छोड़ा Raghu Ram Ambadapudi ने?..एमटीवी एक्जीक्यूटिव आशीष के साथ हो गए थे मतभेद

Raghu Ram ने साल 2009 में MTV Roadies season से किनारा कर लिया था. उनके चाहने वालों को इस बात से काफी झटका लगा था. अब इतने सालों बाद रघु ने शो छोड़ने के पीछे चौंकाने वाले खुलासे किए.

MTV Roadies को आज भी दर्शक Raghu Ram के शो से जानते है. रघु अलग अंदाज और स्टाइल में कंटेस्टेंट्स को जज करते थे. रोडीज़ का पहला सीजन 2003 में शुरू हुआ था और अभी भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है. हालांकि रघु के शो छोड़ने के पीछे की वजह फैंस जानना चाहते थे. अब इसपर रघु ने बात की और वजह भी बताई है. Raghu Ram ने अपनी आत्मकथा ‘रीयरव्यू: माय रोडीज जर्नी’ में रोडीज छोड़ने के असली कारण के बारे में बताया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu)

Raghu Ram ने खुलासा किया कि एमटीवी एक्जीक्यूटिव आशीष के साथ उनके मतभेद हो गए थे. रघु को एक नया कॉन्ट्रैक्ट दिया गया जिसे उन्होंने ‘बंधुआ मजदूर’ बताया. नए कॉन्ट्रैक्ट ने उन्हें कहीं और काम करने की अनुमति नहीं दी.

इस बारे में उन्होंने आशीष से बात कि, मैंने उनसे कहा कि मुझे केवल चैनल के एक कर्मचारी के रूप में पेमेंट मिलती थी औऱ रोडीज में आने की नहीं. मेरे पास बाहर की इक्विटी थी जिसे मैं मोनेटाइज करना चाहता था. इसके अलावा सिर्फ वीकेंड पर इसकी शूटिंग होनी थी. ये बातें आशीष ने नहीं मानी और जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20967 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + twelve =