Muzaffarnagar News: मामूली विवाद में हुआ संघर्षः युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तितावी में शनिवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष होने पर धारदार हथियार चले और इस दौरान फावड़ा सिर में लगने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार १४ अप्रैल को तितावी में तेजपाल पक्ष ने आंबेडकर जयंती निकाली थी, जिसमें संजीव पक्ष के लोग चंदा देना चाहते थे। तेजपाल पक्ष ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी।
शनिवार रात संजीव पक्ष ने अपने घर के पास डीजे बजाना शुरू कर दिया तब तेजपाल, उसके दो बेटों शक्ति, अजय व दीपक तथा अंकुश ने डीजे बजाने का विरोध किया, तब दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें संजीव व उसके दो भाई विपिन तथा अक्षय गंभीर रुप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अलर्ट के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में की पैदल गश्त


आपको बता दें कि गत रात की गई अतीक और अशरफ की हत्या कांड के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसी क्रम में मुजफ्फरनगर की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
और संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़ भाड़ बाजार वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। बता दें कि पैदल गस्त के दौरान थाना सिविल लाइन प्रभारी बीएस वर्मा और थाना नगर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।











