Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

1 1 |मुजफ्फरनगर। गृह कलह के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना खतौली क्षेत्र के गांव लाडपुर में आज सुबह दिन निकलते ही हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पति पत्नी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना खतौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव लाडपुर निवासी मनोज पुत्र जयपाल उम्र करीब ४८ वर्ष का आज सुबह अपनी पत्नी सीमा के साथ विवाद हो गया।

विवाद के बाद मनोज आपा खो बैठा और उसने लाइसेंसी बंदूक से सीमा को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी सीमा की हत्या करने के बाद मनोज ने खुद को भी गोली मार ली। बुरी तरह से घायल होने के कारण मनोज की भी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब ७ बजे दिन निकलते ही हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पाकर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई। सीओ खतौली तथा थाना खतौली प्रभारी ने भी मौके पर पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मनोज करीब १७ बीघा जमीन का मालिक था।

मनोज कस्बा खतौली में पेस्टिसाइड की दुकान करता था। उसकी पत्नी सीमा कस्बा खतौली की अशोका मार्केट में बुटीक चलाती थी। यह परिवार काफी शिक्षित माना जाता है, जिसके चलते परिवार में हुई इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। मनोज ने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा चेन्नई में पड़ता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk