फिल्मी चक्कर

‘साहो’: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘साहो’ रिलीज के काफी समय पहले से ही दर्शकों के बीच छाई हुई थी. ऐसे में शुक्रवार को फिल्म की रिलीज के बाद फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े देखने के बाद भी साफ हो गया है कि इस फिल्म को लेकर दुनिया भर में फैंस खासा उत्साहित थे. ओपेनिंग डे पर ही ‘साहो’ ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर ली थी. वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है.

https://www.instagram.com/p/B12_mt_ngCe/?utm_source=ig_embed

हाल ही में सामने आए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ‘साहो’ ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 205 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि ये दुनिया भर में तीन भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन है. ऐसे में साफ है कि फिल्म 2 ने दिनों में ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के इस प्रदर्शन के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर ये फिल्म और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है. बता दें कि पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 130 करोड़ रुपए था.फिल्म ‘साहो’ को भारत में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. ‘साहो’ ने स्क्रीन्स शेयरिंग के मामले में ‘बाहुबली 2’ और रजनीकांत की साइंस फिक्शन 2.0 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अक्षय कुमार और रजनीकांत की ‘2.0; ग्लोबली 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. वहीं, प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को दुनियाभर में 9000 स्क्रीन्स मिली थी.

राष्ट्र भर में प्रभास के प्रशंसकों की भारी संख्या के साथ, मैग्नम ओपस ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है, जिसमें केवल भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई के साथ “साहो” ने एवेंजर्स: एंडगेम को भी मात दे दी है।प्रभास की बाहुबली 2 के बाद, साहो दूसरी फिल्म है जिसने सेंचुरी के साथ अपनी धमाकेदार शुरुआत करते हुए देश को हिला कर रख दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल साझा करते हुए लिखा,”#Saaho registers 100 cr+ gross opening in #India alone on Day 1.. ” 

इतना ही नहीं, फ़िल्म साहो ने अपनी रिलीज के पहले दिन केवल हिंदी भाषा में २४.४ करोड़ रुपये की कमाई के साथ हर किसी का दिल जीत लिया है। प्रभास की फैन फॉलोइंग ने उनकी ताकत को फिर से साबित कर दिया है क्योंकि साहो के पहले दिन के कलेक्शन की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है।

प्रभास और श्रद्धा कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘साहो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के अपने पहले ही दिन की कमाई से अक्षय कुमार और आलिया भट्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ‘साहो’ (हिंदी) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.40 करोड़ की शानदार कमाई की है. इस कमाई के साथ ‘साहो’ इस साल के सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों में तीसरे स्थान पर आ गई है. ‘साहो’ ने आलिया भट्ट की कलंक और अक्षय कुमार की केसरी की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कलंक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.60 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं केसरी ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपए कमाए थे. अब इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए ‘साहो’ पहले दिन 24.40 करोड़ की ओपनिंग हासिल की है. इस साल अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों में सलमान खान की ‘भारत’ सबसे ऊपर है. ‘भारत’ ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ है. फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1167324395095785472?s=20

सबसे दिलचस्प बात ये है कि साहो में अभिनेता के एक पूर्ण एक्शन अवतार ने उनके प्रशंसकों पर गहरा प्रभाव छोड़ दिया है। फ़िल्म का दमदार स्क्रीनप्ले अंतराल के दौरान एक ऐसा बड़ा मोड़ लेता है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे! इतना ही नहीं, फिल्म के अंतिम 45 मिनट इतने शानदार हैं, जिसमें प्रभास के अनदेखे एक्शन अवतार को देख कर दर्शक स्क्रीन से अपने नज़रे नहीं हटा पाएंगे! यह बाहुबली गाथा के बाद प्रभास की पहली फिल्म थी, जिसके साथ एक तरफ़ प्रभास ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है, वही श्रद्धा कपूर ने तेलुगु इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस साल रिलीज हुई तमाम फिल्मों में ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. हिंदी फिल्मों की बात करें तो ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के नाम है. पिछले साल आठ नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को 52.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी. ये फिल्म भी तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई थी. हालांकि बाद में बुरे रिव्यूज सामने आने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई थी.

“साहो” के साथ प्रभास का बॉलीवुड डेब्यू निश्चित रूप से अब तक का सबसे बड़ा बॉलीवुड डेब्यू है और सिर्फ हिंदी वर्जन में इतने बड़े कलेक्शन के साथ अभिनेता ने एक बार फिर अपने पैन इंडिया स्टार का खिताब सार्थक कर दिया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। बोते दिन रिलीज हो चुकी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।                                                                                                              (स्पाइस भाषा से निशा गोस्वामी द्धारा)

Goswami

Nisha is a senior content editor & writer. She writes about the latest Bollywood films, web series and social media reviews. Contact E.mail- nisha.goswami@spicebhasha.in

    Goswami has 24 posts and counting. See all posts by Goswami