Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चिंताजनक खबर: दो और कोरोना पॉजिटिव मिले,आज ही 19 पॉजिटिव मिलने से हडकंप

मुज़फ्फरनगर- शहर के लिए आज एक बार फिर चिंताजनक खबर आई है, दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 85 हो गयी है |

आज ही सुबह 17 कोरोना संक्रमित मिले थे,अभी अभी मिली रिपोर्ट में दो और संक्रमित मिले है जिनमे एक सिविल लाइन का और दूसरा कच्ची सड़क का हैं। दोनों की रिपोर्ट रेंडम सेम्पल में सामने आई है |आज सुबह भी 17 कोरोना पॉजिटिव मिले थे|

आज 111 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे 17 पॉजिटिव मिले है |जिले में अब तक कोरोना से 8 की मौत भी हो चुकी है,जो आज सुबह मिले है उनमे 6 शहर के मोहल्ला गढ़ी गोरवान से मिले मरीज के परिजन है,जबकि 4 खालापार से मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये हुए मिले है |

3 खतौली के मोहल्ला देवीदास से पहले मिले मरीज के संपर्क में आये हुए है जबकि 3 मढकरीमपुर के मरीज के संपर्क में आये लोग है जबकि एक मरीज शहर के मोहल्ला लद्धावाला से मिला है |

जिले में अब तक 8 की हो चुकी है मौत
आज मिले कुल मरीजों के बाद जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 83 हो गयी थी ,कल 6 मरीज ठीक हो गए थे जबकि कल ही 2 की मौत हो गयी थी।अब दो और मिलने के बाद मरीजो की संख्या 85 हो गयी है |

कल जिले में छ: कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गए थे और उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया था।जिसके बाद जिले में 66 कोरोना मरीज रह गए थे , जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार देकर स्वस्थ करने में जुटी हुई है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कल बताया था कि जनपद में छ: कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं, जिन्हें मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया । उन्होंने बताया था कि जिले में 5943 कोरोना सेम्पल जांच को भेजे जा चुके हैं, जिसमें 5716 निगेटिव आये हैं, जिसके बाद कल तक जनपद में 66 कोरोना पॉजिटिव मरीज रह गये थे

जो आज बढ़कर फिर 83 हो गए है, जिनका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।कल जो मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर लौटे है उनमे दालमंडी निवासी शिक्षिका भी शामिल है | शिक्षिका ने शुरू में मैडिकल की अव्यवस्था की वीडियो जारी की थी ,लेकिन अब वे प्रशासन और मैडिकल कॉलेज की व्यवस्था से संतुष्ट है |

उनके पति ने प्रशासन व मैडिकल टीम का आभार भी जताया है,कल ही जिले में दो मरीजों की मौत होने से भी हडकम्प मच गया था। मुजफ्फरनगर में कुल मिलाकर कल तक 8 मरीज कोरोना के शिकार बन चुके हैं। मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुडियाला में कोरोना से किशोरी की मौत हो गई थी । इसके अलावा चरथावल क्षेत्र के राशन डीलर की भी कोराना से ऋषिकेश एम्स में मौत हो गयी थीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 17 =