ग्राम प्रधान व सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ सम्पन्न
चरथावल। विकासखण्ड चरथावल में पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के माध्यम से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों की पी०एफ०एम०एस० के अनलाइन पेमेंट प्रणाली को लागू किए जाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 की संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड चरथावल के सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज पी० एफ०एम०एस० के अनलाइन पेमेंट प्रणाली लागू किए जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य पंचायतों के विकास कार्यों हेतु वर्तमान में लागू ऑफलाइन व्यवस्था के स्थान पर आनलाइन व्यवस्था किया जाना है
जिससे पंचायतों का कार्य त्वरित गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी रूप में संचालित किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास योजना एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए पंचायती राज के सुदृढ़ तथा ग्राम सभा के सशक्तिकरण में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की भूमिका को प्रभावी बनाना है
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में विकास खण्ड चरथावल के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवम् ग्राम प्रधान उपस्थित रहे
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पंचायती राज निदेशालय द्वारा नामित कार्यदाई संस्था श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि रामवीर शर्मा,मास्टर ट्रेनर पीयूष गोयल,एडीओ पँचायत सन्दीप कुमार आदि मौजूद रहे।
