सडक किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। सडक किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सहारनपुर बस स्टैण्ड के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
नागरिको ने इसकी सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी जा सके। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।