उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। मथुरा बॉर्डर के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसे के घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद हाथरस के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। कुल तीन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है।

हादसे के बाद सड़क पर चीखपुकार मच गई। लोग राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। राहगीर वाहन चालकों ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा।

माना जा रहा है सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे पर धुंध अधिक होने से आधा दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। पुलिस सभी के परिजनों को सूचित कर रही है। हादसे की जानकारी के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिए थम गए। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने कमान संभाली और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को रास्ते से हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद यातायात को सुचारू किया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 20 =