वैश्विक

अफगानिस्तान में एक दिन में तीन हमले, 10 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में रविवार को तीन हमले हुए, जिसमें कुल मिलाकर 10 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। पहला धमाका काला-ए-नाव शहर में एक दुकान में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

बता दें कि यह शहर बदघीस प्रांत के केंद्र में है। इस धमाके की जानकारी प्रांतीय कार्यवाहक पुलिस प्रमुख शिर अका अलोकोजई ने टोलो न्यूज को दी।

वहीं, शाम में अफगानिस्तान के कंधार में एक सुरक्षा चौकी के पास एक कार बम विस्फोट की सूचना मिली। कई लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

 इसके अलावा गजनी शहर में नवा आबद इलाके में रिहायशी मकानों के पास तीन मोर्टार दागे गए, जिसमें कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता वाहिदुल्ला जुमा ने दी। 

शनिवार को भी अफगानिस्तान के जाबुल में हुए एक विस्फोट में सात लोग घायल हो गए थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी अफगानिस्तान में विस्फोट की खबरें लगातार आती रहती हैं। इससे पहले काबुल के फुल-ई-खोस्क इलाके में भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + five =