Barla इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन -डॉ. इसमपाल
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तुगलकपुर एवं पतंजलि अन्तर्राष्ट्रीय योगपीठाधीश्वर श्रद्धेय स्वामी कर्मवीर जी महाराज के संयुक्त तत्वावधान Barla इण्टर कालेज प्रांगण में बृहद योग शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें कुल 672 बच्चों सहित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। महाराज जी ने औषधीय पौधों की पहचान एवं उनकी दैनिक जीवन में उपयोग के द्वारा सीजनल बीमारियों से कैसे बचें विषय पर विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ ईसमपाल के मार्गदर्शन में एवं कार्यान्वयन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नीरज शर्मा, डॉ रिम्पल चौधरी और प्रधानाध्यापक Barla इण्टर कालेज के द्वारा किया गया
जिसमें श्रद्धेय स्वामी कर्मवीर जी महाराज के साथ सहयोगी योग प्रशिक्षक योग एवं वेलनेस सेन्टर बरला के सुमित सरधाना, सुमन, योग एवं वेलनेस सेन्टर पटेल नगर के योग प्रशिक्षक अनुज त्यागी, वरुण कुमार तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तुगलकपुर के योग प्रशिक्षक शिवी एवं जैकी कुमार रहे

