News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

फीस वृद्धि के विरोध मे प्रदर्शन : जिलाधिकारी को समस्या से कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की और से बढाए जा रहे परीक्षा शुल्क को लेकर रालोद छात्र सभा के बैनर तले छात्रों का धरना-प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओ ने बढाई जा रही फीस को वापिस किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को सम्बोधित करते हुए रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने कहा कि जब तक छात्रों की समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एक दिन में नियम बना सकता है तो उसे वापिस लेने मे इतने दिन की देरी क्यों। उन्होने कहा कि विवि की और से टीम गठित कर दी गई है और जिला प्रशासन भी 15 दिन का समय मांग रहा है। सार्थक लाटियान ने इस सम्बन्ध मे तर्क दिया कि जब नियम एक दिन मे बन सकता है तो उसे बदला भी एक दिन में ही जाना चाहिए। कचहरी परिसर मे धरनारत छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी से मिलकर उन्हे अपनी समस्या से अवगत कराया।

 

मंत्री संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान ने लिया नौकरी से वीआरएस
सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. संजीव बालियान की चिकित्सक पत्नी डॉ. सुनीता बालियान ने आखिरकार हरियाणा सरकारी की नौकरी को छोड़ दिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग में वेटनरी चिकित्सक के पद से वीआरएस के लिए आवेदन किया था। वीआरएस स्वीकार होने पर बीती रात हरियाणा के करनाल स्थित एक होटल में विभागीय स्तर पर उनका सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित कर हरियाणा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अफसरों ने विभागीय दायित्वों की सेवा से निवृत्ति पर विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पति सांसद और केन्द्र सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मौजूद रहे। डॉ. सुनीता बालियान के वीआरएस लेने के पीछे राजनीतिक कारण माना जा रहा है। संभावना है कि किसी विशेष परिस्थिति में उनको लोकसभा २०२४ में चुनावी मैदान में उतरना पड़ सकता है। इसी को लेकर पहले से ही यह तैयारी की जा रही है।

 

राशन वितरण की जांच की
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम कमालपुर में उचित दर विक्रेता के राशन वितरण की जांच की गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम कमालपुर में उचित दर विक्रेता के राशन वितरण की जांच की गयी। जिस दौरान पूर्ति निरीक्षक द्वारा द्वारा उचित दर विक्रेता को नियमानुसार राशन वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उनके द्वारा राशन वितरण में उपस्थित कार्डधारको से उचित दर विक्रेता के बारे में पूछताछ की गयी। कार्डधारको द्वारा उचित दर विक्रेता के व्यवहार को सही बताया गया। अन्त में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा घट तौल माप की जांच करते हुए उचित दर विक्रेता को वितरण से शेष राशन को नियमानुसार वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

23 दिसम्बर को एक मिनट एक साथ गीता पाठ कार्यक्रम की सफलता की अपील
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मोहल्ला केशवपुरी में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा अष्टादश गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने गीता जयंती महोत्सव पर २३ दिसंबर को एक मिनट एक साथ गीता पाठ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर से श्याम लाल बंसल, कौशल आर्य, रामवीर सिंह, अजय गर्ग, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, मुकेश दत्त शर्मा, ईश्वर दत्त शर्मा, नीरज,मनोज, का सहयोग रहा।

 

शातिर को दबोचा
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल नेतृत्व में बुढाना थानाप्रभारी आनंद देव मिश्र व कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उपनिरीक्षक सुरेंद्र राव व उनकी टीम अपराधियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही हैं और आज भी कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उपनिरीक्षक सुरेंद्र राव ने सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त को ग्रीन पब्लिक स्कूल की उत्तरी दीवार कस्बा बुढाना से ०१ अदद मस्कट (पोनिया) १२ बोर मय ०२ जिंदा कार० १२ बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजा पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शाहडब्बर थाना बुढाना मु०नगर बताया जा रहा हैं।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बुढाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

 

समीक्षा बैठक हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वोटर कार्ड से छूटे हुए वोटर की वोट बनाये जाने की प्रगति के संबंध मे यूटयूब पर लाइव संबोधन के माध्यम से समस्त ग्राम पंचायत समिति यथा सचिव, पंचायत सहायक, लेखपाल, अमीन, आँगनवाड़ी, आशा, ए०एन०एम०, बी०एल०ओ०, कोटेदार को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये । जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा गया कि १८ व १८ वर्ष आयु से अधिक कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंछित न रहे। उन्होंने विधानसभा वार सभी मतदान केंद्रों पर प्राप्त फॉर्म संख्या ६, ७, ८ की विस्तृत समीक्षा कर जिन केंद्रों पर मानक से कम फॉर्म प्राप्त हुए है उन सभी बूथ लेवल अधिकारी को ससमय अधिक से अधिक फॉर्म प्राप्त कर जेंडर रेश्यो एवं १८ वर्ष की आयु पार कर रहे युवाओं की संख्या के अनुसार फॉर्म प्राप्त कर आयोग के मोबाइल एप्प पर अपलोड करने के निर्देश दिए एवं नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि बढाकर २६ दिसंबर २०२३ तक कर दी गई है। इस अवधि में सभी वोटरों के फॉर्म लेकर मोबाईल ऐप के माध्यम से अपलोड करें या तहसील मे जमा करें। उन्होनें यह भी निर्देशित किया कि मृतक नागरिकों के संबंध मे मृत्यु प्रमाण अथवा मृतक के संबंधित का लिखित रुप से बयान दर्ज कराने उपरान्त ही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। जिलाधिकारी ने सभी बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजर को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों पर बूथो के बाहर बैनर का प्रयोग करे जिससे अधिक से अधिक लोगो को जानकारी मिल सके। तथा महिला मतदाताओ एवं १८ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोडने पर बल दिया। उक्त संबोधन के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुबोध कुमार भी उपस्थित रहे।

 

शार्ट सर्किट से लगी आगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में एक गरीब के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से घर में रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग में पारिवारिक शादी में भात में देने के लिए लाया गया कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है।
ग्राम पंचायत शेरपुर में नसीरन का मकान है। परिवार के लोग मजदूरी कर घर चलाते हैं। नसीरन ने बताया कि सुबह ५ः०० बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों की मदद से घर में सो रहे छोटे बच्चे एवं महिला को ग्रामीणों ने निकाल लिया लेकिन घर में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। नसीरन ने बताया कि सुबह वह बाथरूम जाने के लिए उठी। जब वह वापस आकर लेट गई उसके कुछ देर बाद आवाज सुनाई दी। बताया कि उसने उठकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। तभी शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आए और घर में सो रहे छोटे बच्चों को और उन्हें घर से निकाला। लेकिन तब तक घर में रखे सभी सामान में बहुत तेजी के साथ आग पकड़ चुका था। ग्रामीण और मोहल्ले के लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। महिला ने बताया कि आज उन्हें उनकी लड़की के यहां शादी में जाना था। जहां भात देने के लिए उन्होंने काफी कीमती सामान खरीद कर रखा था। महिला ने बताया कि उनका मकान कच्चा है। वह मकान पर छप्पर डालकर परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि आग से सब कुछ खत्म हो गया। यहां तक कि रोज इस्तेमाल में आने वाली तमाम चीजें भी जलकर राख हो गई।

 

सुनी फरियादियों की समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

कीर्तन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। परम पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा एवं श्री श्री कृपा बिहारी जी के आशीर्वाद से सप्तम दिवस के गीता पाठ एवं श्री कृष्ण कृपा कीर्तन सूरज विहार (नुमाइश कैम्प), मुजफ्फरनगर पर श्रीमती रंजू झा के द्वारा दुर्गा माता मंदिर में किया गया । सबसे पहले गणेश वंदना से गणपति जी को मनाया गया उसके बाद श्री कृष्ण कृपा अमृत पाठ, अष्टादशी श्लोकी गीता पाठ, गीता जी के छटें अध्याय का पाठ, समरस सद्भाव प्रार्थना के बाद श्री कृष्ण कृपा कीर्तन किया गया। जिसने सभी भक्तजनों ने रसमय भजनों का आनंद लिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।महिला मंडल की सभी सदस्याओं का पूर्ण सहयोग रहा। गुरुदेव की कृपा इसी प्रकार सब पर बनी रहे ।

 

सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्रों की परीक्षा शुल्क में ७ गुणा फीस वृद्धि के विरोध में क्रांतिसेना के द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी के अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। क्रांतिसेना के आज दर्जनों कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के नेतृत्व में प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां छात्रों के समर्थन में फीस वृद्धि वापसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया, इस अवसर पर डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा शाकुंभरी यूनिवर्सिटी जो दो वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई है, और दो वर्ष के समय में ही छात्रों की परीक्षा शुल्क में अब तक ७ गुना फीस वृद्धि की जा चुकी है, इसकी क्रांतिसेना कड़े शब्दों में निंदा करती है, और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है। छात्रों के हित को देखते हुए अभिलंब शाकुंभरी यूनिवर्सिटी द्वारा जो फीस वृद्धि की गई है, उसे तुरंत वापस लेने के आदेश जारी करें, जिससे जो छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वह अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर सकें इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष क्रांतिसेना शरद कपूर ने कहा देश के अंदर शिक्षा मैं भी भेदभाव हो रहा है, किसी भी सांसद विधायक या सरकारी अधिकारियों के बच्चे किसी भी सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते और मध्यम वर्ग गरीब लोगों के बच्चे सरकारी गैर सरकारी स्कूलों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिक्षा को भी इतना महंगा कर दिया गया है आज उनके अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है, उन्होंने कहा छात्रों के इस आंदोलन में क्रांतिसेना उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई को लड़ेगी चाहे इसके लिए क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन क्यों न करना पड़े, क्रांतिसेना ने फीस वृद्धि के साथ साथ छात्राओं की अन्य समस्याओं से भी ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर किसान क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह,आलोक अग्रवाल मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अमित गुप्ता जिला प्रभारी शिवसेना देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यपारसेना जितेंद्र गौस्वामी युवा जिलाध्यक्ष क्रांतिसेना राजेश कश्यप अवनीश चौहान संजय गोयल संजीव वर्मा शैंकी शर्मा, भुवन मिश्रा, सचिन जोगी, अर्जुन मलिक, आशीष मिश्रा, ललित रोहेला, दीपक धीमान, राजेश अरोरा,सुशील कुमार, शशि कुमार, विपुल गुप्ता, अंकित शर्मा, सन्नी वर्मा, भोलाराम, मूलेराज आदि उपस्थित रहे !!

 

तीन दिवसीय कार्यशाला में कईं नामचीन हस्ती करेंगी शिरकतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शान्ति सेना द्वारा नई मन्डी वकील रोड स्थित बडी धर्मशाला में 17 से 19 दिसम्बर तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
रूडकी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शान्ति सेना के जिलाध्यक्ष मनेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जमीनी स्तर पर समाज में नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए शान्ति सेना तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इस कार्यशाला में 150 महिलाए प्रतिभागी के रूप मे शामिल होंगी। 17 दिसम्बर को कार्यशाला का शुभारम्भ केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान करेंगे। विशिष्ट वक्ताओं मे पूर्व आईएएस राज्यसभा महासचिव डा.योगेन्द्र नारायण, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष उमाकान्त लखेडा, शहीदे आजम सरदार भगतसिंह की भान्जी सामाजिक कार्यकर्ता गुरजीत कौर के अलावा, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जैड.के. फैजान मौजूद रहेंगे। तमिलनाडू के गांधीवादी नेता अजित मैथाई उदघाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता प्रणय तायल सी.ए., सामाजिक कार्यकर्ता कमर इन्तखाब, कुसुमपाल, योगेन्द्री कश्यप, ब्रजवीर सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता कान्ति राठी मौजूद रहे।

 

समस्याओं पर किया विचार विमर्श
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अध्यक्ष तहसील परिसर हरिओम शर्मा द्वारा तथा उपाध्यक्ष ब्रज कुंवर के संयोजन में तथा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की अध्यक्षता में बहुत से व्यापारियों ने भिन्न-भिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श और निर्णय की स्थिति में मीटिंग को पहुंचा या हरिओम शर्मा ने मार्केट के हर वस्तु स्थिति को बताया इस मीटिंग में विशेष तौर पर अत्यधिक अतिक्रमण कहां तक दूर हो इस विषय पर निर्णय लिया गया तथा मार्केट के एकता के होने पर भी बल दिया गया इस मीटिंग में कृष्ण गोपाल मित्तल ,राजेंद्र अरोड़ा, ज्ञानी गुरबचन, हाजी शेर, राधेश्याम ,दानिश ,राजकुमार जैन, लकी अरोड़ा ,हरिकिशन ग्रोवर, उज्जवल, पवन वर्मा ,संजीव जैन ,सुधीर जैन ,यादव खिलौने वाले, तथा और बहुत से व्यापारी एकत्रित हुए ,इस बात का भी निर्णय लिया गया की हम अपने घर को पहले सुधारे ताकि हमारे प्रशासन के लिए कोई भी सर दर्द का कारण ना बने, लोहे के रैक हटाने की बात हुई, सभी व्यापारियों की सहमति हुई

 

जाम से नागरिक परेशान, स्कूली बच्चे हलकानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लचर यातायात व्यवस्था के कारण शहर की जनता को जाम के झाम से दो-चार होना पडा। खासतौर पर स्कूल के वक्त शहर के चौराहों पर जाम की स्थिती बन जाती है। जाम से मुक्ति को पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पडती है।
आज सुबह शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बताया जाता है कि नावल्टी चौराहे पर जाम की स्थिती बन गई। नावल्टी चौराहे से अस्पताल चौराहे तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिसके चलते पुलिस ने काफी मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू कराया। नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए तथा टै्रफिक व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने की जरूरत है।

 

 

कार्यकारिणी गठितः जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, जिला महामंत्री निधीश राज गर्ग एवं कोषाध्यक्ष अमित गोयल नियुक्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के सिल्वर स्पून बैंक्विट हॉल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक सभा का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ,विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मंडी व्यापार संघ एवं अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर ,नवीन मक्कड़ प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष एवं प्रशांत कुमार राजा रहे द्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मुजफ्फरनगर जनपद के महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की ,जिसमें हिंदूवादी नेता अरुण प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया ,युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी निधीश राज गर्ग की सक्रियता को देखते हुए उनको जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया एवं तेजस सोसायटी के उप प्रबंधक जुझारू युवा अमित गोयल को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंचल ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ता रहा है एवं हमेशा व्यापारियों को न्याय दिलाने का कार्य करता रहा है मुजफ्फरनगर जनपद में भी संगठन के द्वारा व्यापारियों के हितों में यह लड़ाई और भी जोरदार तरीके से लड़ी जाएगी एवं व्यापारियों को न्याय दिलाया जाएगा द्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष नवीन मक्कड़ ने भी कहां की यह संगठन हमेशा व्यापारियों की मजबूत बुलंद आवाज बना है व्यापारी के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है । नवीन मक्कड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं दी एवं व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया, जिस पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारी ने जनपद के व्यापारी बंधुओ को आशवस्त किया कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों में अपनी बात मजबूती के साथ रखेंगे एवं व्यापारियों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे एवं संगठन के हित में कार्य करेंगे। सभा में बागैस अग्रवाल, अनमोल रतन छाबड़ा, पवन मित्तल विवेक गोयल ,एडवोकेट सचिन मोहन गोयल ,राजेश अरोड़ा, कमलकांत गोयल, राहुल जैन, सचिन मित्तल, अमित सिंगल,नितिन सिंघल, निकुंज सिंघल,सतीश मलिक, रमेश पांचाल, कमल शर्मा कुलदीप सिंह विनोद चौधरी रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, पंकज ठाकुर ,राजीव मलिक, अमित सैनी ,पंकज त्यागी ,सुनील सिंघल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ
मीरापुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा के ग्राम हंसावाला और सियाली में मुख्य अतिथि नजर सिंह गुर्जर के साथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर ग्रामवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में चर्चा करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा जयकरन गुर्जर जी, मंडल अध्यक्ष मीरापुर सचिन ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष संभलहेड़ा इन्द्र कश्यप जी, क्षेत्रीय महासभा के अध्यक्ष जयपाल चौहान जी,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनमोल कपासिया जी,मदन प्रधान जी, बरन प्रधान जी, सुंदर प्रधान जी , अमरजीत प्रधान जी, पूर्व प्रधान चंद्रपाल जी, भूपेंद्र प्रधान जी, पूर्व प्रधान राजेंद्र जी, प्रेम पूर्व प्रधान जी,व पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

छात्र नाले में गिरा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्कूल से लौटते वक्त एक छात्र नाले मे गिरकर चोटिल हो गया। उधर से जा रहे राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए नाले मे गिरे छात्र को बाहर निकलवाया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त हादसे के तहत कूकडा रोड स्थित जी.सी.पब्लिक स्कूल के समीप एक युवक नाले मे गिरकर घायल हो गया। इस हादसे पर कई राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए नाले मे गिरे उक्त युवक को मशक्कत कर नाले से बाहर निकलवाया। इस दौरान दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए।

 

एसपी देहात होंगे संजय कुमार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव का शासन द्वारा बीते दिन स्थानान्तरण हो जाने पर अब संजय कुमार होंगे मुजफ्फरनगर के नए उल्लेखनीय है कि जनपद मे लम्बे समय तक एसपी देहात के पद पर रहे अतुल श्रीवास्तव का बीते दिन गैर जनपद मे स्थानान्तरण हो जाने के कारण अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन,उत्तर प्रदेश नीरा रावत के आदेशानुसार उप सेनानायक 30 वीं वाहिनी, पीएसी गोण्डा से अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद मुजफ्फरनगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

 

हमें धर्म की राह दिखाती है भजन कथाएंः आचार्य राममूर्ति मिश्र
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री दंडी आश्रम में ब्रह्मलीन दंडी स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम महाराज की द्वितीय निर्वाण महोत्सव पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन प्रयागराज से पधारे कथा व्यास आचार्य राममूर्ति मिश्र ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव कल्याण , जीवन उद्धार के लिए समर्पित है। भजन कथाएं हमें धर्म की राह दिखाती हैं। मनुष्य को जब भी मौका मिले हरि भजन अवश्य करें। आने वाला कल सुधारना है तो भागवत के शरणागत हो जाए। मृत्यु भय से छुटकारा पाने के लिए मानव को कथाओं का रसपान करना चाहिए। सामाजिक आर्थिक उन्नति चाहते हो तो संत की शरण में रहे। परिजन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और संत समाज का ज्ञान अवश्य करना चाहिए। ज्ञान से उन्नति की प्राप्ति होती है। संत ज्ञान का भंडार है। ज्ञान की दृष्टि अपनी ओर आए और भक्ति की दृष्टि भगवान की ओर होनी चाहिए। मानव का भक्ति में लीन में रहने से जीवन सुधर जाएगा। भक्ति के लिए शांत चित होना जरूरी है। प्रकृति का नियम है जो आपने उसे दिया है, वैसा ही आप पाएंगे। मुख्य यजमान के रूप में राजकुमार राज , पूनम राज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कथा में ायत्री तपोनिस्ट स्वामी जनार्दन स्वरूप महाराज, आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा, जगदीश वशिष्ठ, पुनीत कौशिक, गंगा दत्त शर्मा, विनोद, भूषण, सतीश आदि मौजूद रहे।

 

वोट बनवाने की 26 दिसंबर तक तारीख बढ़ी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित डीएम कार्यालय की एनआईसी में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों बिडियो एसडीएम बीएलओ पंचायत सचिव लेखपाल पंचायत सहायक के साथ चुनाव को लेकर बैठक की बैठक में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाई गई वोट की अगली तारीख २६ दिसंबर के बारे में जानकारी दी और बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आखिरी तारीख २६ दिसंबर कर दी गई है सभी वोटरों के फॉर्म लेकर जमा करें वह वोटर फॉर्म भरवा कर उनकी नई वोट बनवाए अब मतदाता २६ दिसंबर तक अपनी वोट बनवा सकता है बैठक में एसडीम/वीडियो सुबोध कुमार भी मौजूद रहे।

 

विजेता को सम्मानित किया
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनता इंटर कॉलेज भोपा में जिला स्काउट एवं गाइड रैली के विजेता स्वयं सेवकों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर सुनीत कुमार व गाइड कैप्टन सुचित्रा को स्काउट्स एवं गाइड्स को सर्वोत्कृष्ट मार्गदर्शन करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा गिफ्ट भेंटकर उनके योगदान की सराहना की गई। आगामी माह में एक सर्वश्रेष्ठ स्काउट व एक सर्वश्रेष्ठ गाइड प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जनता इंटर कॉलेज भोपा के स्काउट एवं गाइड द्वारा विगत दिनों ४,५,६ दिसम्बर को जनपद के ग्रेन चौम्बर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित जिला स्काउट एवं गाइड रैली में भाग लेकर स्काउट वर्ग में द्वितीय तथा गाइड वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों का सम्मान करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड देश में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। इससे स्वयंसेवकों में देश व समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सुनीता विलियम्स गाइड कम्पनी ने प्रथम बार जिला रैली में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया यह विद्यालय व क्षेत्र के लिए गर्व करने वाला है। गाइड्स टीम में शामिल बालिकाओं ने यह साबित कर दिया है कि आज बालिकाएं किसी भी मायने में किसी से कम नहीं है। सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के चलते बालिकाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है। परिवार व समाज की मुख्य धुरी महिलाओं का सशक्त व स्वावलंबी होना आवश्यक है। इससे पूर्व जनपदीय रैली के विजेता स्वयं सेवकों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्काउट व गाइड स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए मार्गदर्शित कराने वाले स्काउट मास्टर सुनीत कुमार व गाइड कैप्टन सुचित्रा को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्काउट मास्टर सुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह में एक सर्वश्रेष्ठ स्काउट व एक सर्वश्रेष्ठ गाइड प्रदेश स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

व्यवस्था को किया सुदृढ़
मोरनामुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोकरहेड़ी चेयरमैन सरला देवी ने कस्बा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए गौवंश के लिये पोष्टिक चारे व बिछोने की व्यवस्था की है। नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित कान्हा गौशाला में आश्रित लगभग ८० गौ वंश के भोजन व उचित रख रखाव को लेकर कस्बे की चेयरमैन सरला देवी वामन व अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने गौशाला का निरीक्षण किया। साथ ही गौवंश के लिये बिछोने व खल,चूरी आदि पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी की। साथ ही गौशाला की साफ सफाई को परखा व बीमार गौ वंश के उपचार के लिये आइसोलेशन वार्ड की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन पति रमेश वामन,लिपिक संजीव कुमार शील, सभासद अंकुर सहरावत,सचिन वामन,सुभाषचन्द, मजनू कुमार,सतीश सहरावत,शेलेन्द्र कुमार, सूचित वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

 

72वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर (पुरूषध्महिला) वॉलीबाल चौम्पियनशिप 2023-24 मैनपुरी में भेजने के लिये जनपद मुजफ्फरनगर की टीमों का टूर्नामेंट ट्रायल एवं चयन 16 दिसम्बर को इस्लामियां कॉलिज में होगा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिला वॉलीबॉल संघ मुजफ्फरनगर जनपद के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक एवं सचिव एस0 मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि सीनियर स्टेट महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल चौम्पियनशिप में सहभागिता करने हेतु मुजफ्फरनगर जनपद की महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल टीमों का चयन करते हुये भेजा गया था। मुजफ्फरनगर की महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल टीमों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया इस वर्ष भी 72वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर (पुरूषध्महिला) वॉलीबाल चौम्पियनशिप 2023-24 मैनपुरी में दिनांक 21 दिसम्बर 2023 से 25 दिसम्बर 2023 तक क्रिश्चियन मैदान मैनपुरी में आयोजित की जा रही है। इस चौम्पियनशिप में मुजफ्फरनगर जनपद की महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल टीमों का चयन करते हुये भेजा जाना प्रस्तावित है इस हेतु महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल टीमों का ट्रायल एवं महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल जनपद स्तरीय टूर्नामेंट दिनांक 16.12.2023 को समय दोपहर 1 बजे इस्लामिया इण्टर कॉलिज, मुजफ्फरनगर के क्रीडा मैदान में कराया जाना प्रस्तावित है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा क्षेत्र मींरापुर के लोकप्रिय युवा विधायक श्री चन्दन सिंह चौहान पधारेंगे इन्होने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है और खेल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा की जायेगी उन्होने भी मौखिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर जनपद के युवा अधिवक्ता राहुल गोयल एडवोकेट भी मौजूद रहेंगे। सभी खिलाडियों से जिला वॉलीबॉल संघ मुजफ्फरनगर ने निवेदन किया है कि वह दिनांक 16.12.2023 को दोपहर 12 बजे तक इस्लामियां इण्टर कॉलिज आर्य समाज रोड, मुजफ्फरनगर में अवश्य आ जाये।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21301 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =