Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: तीन दिवसीय कार्यशाला में कईं नामचीन हस्ती करेंगी शिरकत-मनेश गुप्ता

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शान्ति सेना द्वारा नई मन्डी वकील रोड स्थित बडी धर्मशाला में 17 से 19 दिसम्बर तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।रूडकी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शान्ति सेना के जिलाध्यक्ष मनेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जमीनी स्तर पर समाज में नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए शान्ति सेना तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है।

इस कार्यशाला में 150 महिलाए प्रतिभागी के रूप मे शामिल होंगी। 17 दिसम्बर को कार्यशाला का शुभारम्भ केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान करेंगे।

विशिष्ट वक्ताओं मे पूर्व आईएएस राज्यसभा महासचिव डा.योगेन्द्र नारायण, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष उमाकान्त लखेडा, शहीदे आजम सरदार भगतसिंह की भान्जी सामाजिक कार्यकर्ता गुरजीत कौर के अलावा, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जैड.के. फैजान मौजूद रहेंगे। तमिलनाडू के गांधीवादी नेता अजित मैथाई उदघाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता प्रणय तायल सी.ए., सामाजिक कार्यकर्ता कमर इन्तखाब, कुसुमपाल, योगेन्द्री कश्यप, ब्रजवीर सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता कान्ति राठी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + twelve =