वृक्षारोपण और भोजन वितरण के साथ दीर्घायु की कामना के लिए यज्ञ हवन के साथ 50 दीपो को प्रज्जवलित कर मनाया गया योगी जी का जन्मदिन
विश्व हिन्दू महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के दिशनिर्देशों के अनुपालन में आज विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सम्राट, यशस्वी,लोकप्रिय महंत योगी आदित्यनाथ जी के 50 वे वर्ष में प्रवेश के शुभ अवसर पर आयोजित कार्य कर्मो की श्रंखला में।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जिले में विश्व हिंदू महासंघ परिवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। जगहृ-जगह वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना के साथ लोगों को भोजन भी वितरित किया गया।
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जिले में विश्व हिंदू महासंघ, के साथ साथ अनेक हिंदू संगठनों, भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जगह-जगह वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही मंदिरो में पूजा अर्चना और हवन के साथ लोगों को भोजन भी वितरित किया गया।
विश्व हिदू महासंघ की जिला ईकाई के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ पूजन व हवन यज्ञ के उपरांत 11 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी,मंडल प्रभारी श्रीकांत शर्मा,जिला अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा, श्री सुभाषचंद्र गौड , श्री तरुण त्यागी ,श्री शिवेश दत्त ,श्री धरेंद्र धीमान ,श्री शिव कुमार जी नरेंद्र पुंडीर, पी के तिवारी,अभिषेक तिवारी ,सचिन आहूजा, आंशु शर्मा,हेमंत त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

