उत्तर प्रदेश

विकसित ई-मार्केटप्लेस जैम की व्यवस्था की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समस्त शासकीय विभागों एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओं में मैन पावर के क्रय (आउट सोर्सिग मैन पावर) के लिये भारत सरकार द्वारा विकसित ई-मार्केटप्लेस जैम की व्यवस्था की गयी हैं।

जिसके लिये शासकीय एंव उनके अधीनस्थ संस्थाओं के े पंजीकरण नियोजक के रूप में कराना अनिवार्य हैं। जिसमें तत्पश्चात नियोजक अपनी आवश्यक्ता के अनुसार आउटसोर्सिग के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की भर्ती सेवायोजन पोर्टल से प्राप्त करेगें।

रिक्तियों के सापेक्ष आवेदित अभ्यर्थियों की सूची आवेदन की तिथि के वरिष्ठता क्रम में निर्धारित संख्या में सेवाप्रदाता को सेवायोजन पोर्टल से उपलब्ध होगी।

चयन के उपरान्त सेवाप्रदाता चयन परिणाम भी पोर्टल पर प्रविष्ट/अंकन करेंगे। जनपद स्तर के सभी बेरोजगार के लिए आवश्यक है कि अपनी-अपनी योग्यतानुसार अधिक से अधिक सख्या में सेवायेजन पोर्टल पर पंजीकरण आनलाइन माध्यम से कराना सुनिश्चित करें

साथ ही तीन वर्ष की अवधि के पश्चात पंजीकरण का नवीनीकरण भी अवश्य कराये। इस सम्बध में शासन स्तर से सभी शासकीय व उनके अधीनस्थ संस्थाओं को आदेश जारी कर दिये गयें है।

विस़्तृत जानकारी हेतु शासनादेश संख्याः-७१७/ छत्तीस-५-२०२०-८(२८) २०२० दिनांकः१८ अगस्त २०२० का अवलोकन करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nineteen =