वैश्विक

सीबर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी सील और मुहर की कथित बरामदगी के मामले में धनशोधन के आरोपों पर मोहाली की एक कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है।

ईडी ने सोमवार को बताया कि सीबर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक प्रीतपाल सिंह और गुरिंदर सिंह के खिलाफ पंजाब में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के लिए विशेष अदालत के सामने आरोपपत्र दाखिल किया गया।

ईडी ने एक बयान में कहा है कि जांच एजेंसी ने पूर्व में दोनों की 6.93 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी। मोहाली पुलिस द्वारा सरकारी एजेंसियों के जाली सील और मुहर तथा एक बंदूक की कथित बरामदगी के लिए 2017 में दो प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने पीएमएलए का एक मामला दर्ज किया था।

जांच में पाया गया कि प्रीतपाल सिंह और गुरिंदर सिंह विदेशी संस्थानों में मानक के मुताबिक वीजा चाहने वालों का फर्जी शैक्षणिक और वित्तीय दस्तावेज तैयार करते थे और वीजा लेने के लिए इसे विदेशी दूतावासों में सुपुर्द किया जाता था।

एजेंसी ने दावा किया, ‘जांच में पाया गया कि छात्रों को वीजा के लिए विभिन्न दस्तावेजों में सौंपे गए विभिन्न बैंकों में फिक्सड डिपॉजिट, शैक्षणिक दस्तावेज, कृषि से आमदनी के प्रमाणपत्र और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र जाली थे।’

एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने इस तरह से 7,56,40,000 रुपये जुटाए और इसके जरिए चल और अचल संपत्ति की खरीदारी की। ईडी ने कहा कि इस मामले में आगे जांच चल रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 3 =