अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं-पाकिस्तान मौलवी
संक्रमण की मार से छटपटा रहे पाकिस्तान के एक मौलवी ने कोरोना को लेकर बेहद ही बेतुका बयान दिया है। इसे पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में मौलवी साहब एक मंच से लोगों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं।
When we sleep, virus sleeps. When we die, virus dies. Simple. pic.twitter.com/F3cDrEzOZV
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) June 13, 2020
मौलवी साहब वीडियो में कह रहे हैं कि हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है। मौलवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जमकर मौलवी साहब का मजाक उड़ रहा है।
लोग ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि किस मेडिकल रिसर्च में उन्हें इसके बारे में पता चला है।पाकिस्तान में शनिवार तक कोरोना के एक लाख 35 हजार 702 नए मामले आ चुके हैं। इनमें से सिंध प्रांत में 51 हजार 518 और पंजाब प्रांत में 50 हजार 87, खैबर पख्तूनख्वाह में 17,450, बलूचिस्तान में 7,866
इस्लामाबाद में 7,163, गिलगित बालटिस्तान में 1,044 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 574 मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना के इलाज की सुविधाओं के साथ 820 अस्पताल हैं। देश भर में लगभग 9,000 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में ही आइसोलेशन में हैं।
