कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान NItish Rana की पत्नी से छेड़छाड़ मामले में 1 गिरफ्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान NItish Rana की पत्नी का कथित तौर पर पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कीर्ति नगर थाने में पीछा करने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, NItish Rana की पत्नी का पीछा करने की कोशिश करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

