Muzaffarnagar News: पुलिस ने बाइक व तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की मय एक अदद तमंचा नाजायज ३१५ बोर व ०१ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रात्रि में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग के दौरान सुजडू रोड कब्रिस्तान तिराहे दक्षिणी खालापार से एक शातिर किस्म के अभियुक्त- सरूप्पा पुत्र अमर सिंह नि० नुमाइश कैम्प विकास भवन के गेट पर झुग्गी झोपडी थाना सिविल लाईन मु०नगर को मय एक अदद तमंचा नाजायज ३१५ बोर व ०१ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद चोरी की संदिग्ध मोटरसाईकिल यामहा सहित गिरफ्तार किया गया
अभि शातिर किस्म का अपराधी है । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त सरूप्पा पुत्र अमर सिंह नि० नुमाइश कैम्प विकास भवन के गेट पर झुग्गी झोपडी थाना सिविल लाईन मु०नगर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज ३१५ बोर व ०१ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद मोटरसाईकिल यामहा बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण में उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, है०का० हनी सिंह शामिल रहे।

