UP Board के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर 108 आपत्तियां
UP Board प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर अब तक 108 आपत्तियां आ चुकी हैं। 15 किलोमीटर की दूरी पर केंद्र बनाने और प्रत्यावेदन समेत अन्य मसलों पर ये आपत्तियां आई हैं। केंद्रों ने पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं और मानकों का हवाला देते हुए केंद्र बनाने की मांग की है। हालांकि स्कूलों का यह भी कहना है कि डीआईओएस ने आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की स्थिति पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
कुछ स्कूलों को अव्यवस्थाओं के बाद भी UP Board केंद्र बना दिया गया है। ऐसे केंद्रों के पास बोर्ड परीक्षा के लिए मानक पूरे नहीं हैं। इसके चलते आपत्तियां भी जताई गई हैं। 27 नवंबर तक आपत्तियां भेजी जानी थीं, लेकिन स्कूलों की ओर से अब तक आपत्तियां आ रही हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए अभी समय तय नहीं किया गया है। निस्तारण के बाद ही केंद्रों की फाइनल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कुछ केंद्रों ने 15 किमी की दूरी पर विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाए जाने का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है। स्कूलों का कहना है कि परीक्षा के समय सुबह एक लंबी दूरी तय करना आसान नहीं है। UP Board परीक्षा स्थल पहुंचने में देरी होने और लंबी दूरी की वजह से परीक्षार्थियों की परेशानी का हवाला देते हुए केंद्रों पर पुर्नविचार करने के लिए आपत्ति जताई है।

