उत्तर प्रदेश

Bareilly News: चढ़त के दौरान दुल्हन की बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई

Bareilly बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई। द्वारचार के बाद जब युवती घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई। बाद में उसके परिजनों को पता चला कि एक युवक युवती को लेकर गया है। इससे गुस्साए परिजनों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके पिता की पिटाई कर दी।  

जानकारी के मुताबिक किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक बरात आई हुई थी। यहां बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की छोटी बहन अपने दूसरी बिरादरी के प्रेमी के साथ कहीं निकल गई।

जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए। वहीं गुस्से में दुल्हन पक्ष के लोगों ने प्रेमी के घर धावा बोल दिया और उसके पिता को पीट डाला। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 11 =