Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला समापन 

8 Min 2 |मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सभागार में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के आज समापन दिवस पर श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज की डीन एकेडमिक इंजीनियर साक्षी श्रीवास्तव ने आगामी वर्ष में महाविद्यालय में होने वाले नैक मूल्यांकन के विषय में सभागार में उपस्थित सभी संकाय के विभागाध्यक्षां एवं प्रवक्ताओं को पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से नैक मूल्यांकन प्रक्रिया के सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक इंर्0 साक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने के लिये सरकार ने सभी शैक्षिक संस्थानों को नैक मूल्यांकन कराने के निर्देश दिये है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद एक ऐसा संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा एवं अन्य शिक्षा संस्थानों के आंकलन तथा प्रत्यायन का कार्य शैक्षिक प्रक्रियाओं में संस्था का प्रदर्शन, पाठयक्रम चयन एवं कार्यान्वयन, शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन तथा छात्रों के परिणाम, संकाय सदस्यां का अनुसंधान कार्य एवं प्रकाशन, बुनियादी सुविधायें, संसाधनों की स्थिति, संगठन, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति तथा छात्र सेवाओं आदि मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन करके उन्हें ग्रेड प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा कि नैक मूल्यांकन का उददेश्य शिक्षा के स्तर को उच्च बनाने के साथ-साथ सभी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को समस्त शैक्षिक सुविधायें उपलब्ध कराना है

जिससे विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर देश की प्रगति एवं उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित कराने का उददेश्य शिक्षकों को नैक मूल्यांकन की सम्पूर्ण प्रक्रियाओं से अवगत कराना तो रहा ही साथ ही उनमें एक शिक्षक से लेकर एक योग्य गुरू बनने के गुण विकसित करना रहा

जिससे शिक्षक सभी विद्यार्थियों को समान रूप से शैक्षिक ज्ञान तो प्रदान करें ही साथ ही विद्यार्थियों में उन समस्त गुणों का भी विकसित करें जो उन्हें भविष्य में सफल कैरियर बनाने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनाये। कार्यशाला में नैक मूल्यांकन के प्रत्येक बिन्दुओं को अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रस्तुत करने वाले शिक्षकगणों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ0 आर0पी0 सिंह, श्रीराम कॉलेज आफ पोलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक  मनोज धीमान, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशान्त राठी तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − six =