Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजसेवियों ने किया रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक चलवाने के लिए केंद्रीयमंत्री को सम्मानित

मुजफ्फरनगर में आज केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर नगर के समाजसेवियों ने केंद्रीय मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया

वही समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने गाजियाबाद से मेरठ तक चलने वाली रेपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक चलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था

जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है वही मुजफ्फरनगर की जनता केंद्रीय मंत्री के इस प्रयास से बहुत खुश हैं और इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हम लोगों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया है

और शुभकामनाएं दी है वई जनता जनार्दन के लिए केंद्रीय मंत्री को हजारों मास्क भी दान दिए हैं जिससे वह जनता में मास्क को कोरोना से बचाने को वितरित कर सके

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मेरा एक मुजफ्फरनगर की जनता के लिए रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए एक प्रयास था जो मैंने मुख्यमंत्री को लिखा था

और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस पर संज्ञान लेते हुए रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए स्वीकृति भी प्रदान की है मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देता हूं

और साथ ही साथ मुजफ्फरनगर की जनता का भी आभार प्रकट करता हूं कि वह लोग मुझे सम्मानित करने आए है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =