मुजफ्फरनगर में मिले कोरोना के 18 ओर मरीज, जानिए पूरी अपडेट
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। जनपद में आज कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं। प्रशासन ने आज देर शाम बीती रात सामने आए कोरोना के आठ ओर केसों की पुष्टि की
जिसके बाद जनपद में कुल 18 ओर नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इस बीच आज कोरोना के 30 ओर मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अब जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 157 हो गई है।
Covid19 Muzaffarnagar: कल देर रात्रि प्राप्त सैंपल 53
पॉजिटिव -8 मिले
1 गुनिया जुडी, चरथावल
2 जानसठ नगर पंचायत
1लद्धवाला
1 गंगारामपुरा
3 इंद्रा कॉलोनी pic.twitter.com/4hbutFgwWE— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 28, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए है। इनमें एक मरीज ट्रूनेट मशीन के जरिए कोरोना पॉजिटिव मिला है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज जो 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, उनमें जनपद के कस्बा छपार के चार, शहर की गांधी कॉलोनी से दो, जनपद के कस्बा बुढाना से तीन तथा चरथावल क्षेत्र के गांव दूधली का एक व्यक्ति शामिल है। जनपद में आज कोरोना के 30 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 157 रह गई है। जनपद में अब तक कोरोना के कुल 564 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Muzaffarnagar #Covid_19 Update
आज कुल सैंपल प्राप्त-00
आज पॉजिटिव-9 rapid antigen test +1 ट्रू नेट = 10
4 छपार
2 गांधी कॉलोनी
3 बुढ़ाना
1 दूधली
आज ठीक -30
टोटल डिस्चार्ज- 564
टोटल एक्टिव केस- 157 pic.twitter.com/no6Taqg0Gd— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 28, 2020
इस बीच प्रशासन द्वारा बीती देर रात्रि प्राप्त हुए 53 सैंपल की रिपोर्ट के आंकडे भी आज देर शाम जारी किए गए, जिनमें 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार आज कुल 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देर रात कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों में एक एक गुनिया जुडडी चरथावल, दो जानसठ नगर पंचायत, एक शहर के मौहल्ला लद्धवाला, एक गंगारामपुरा तथा तीन इंद्रा कॉलोनी के निवासी है।
