Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रदूषण कार्यालय पर भाकियू का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों पर जुर्माना लगाने के विरोध में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को किसानों के खेत और ट्रैक्टर ही प्रदूषण करते नजर आते हैं जबकि जनपद में औधोगिक इकाइयां रबड़ पॉलिथीन कोर प्रतिबंधित ईंधन जला रही हैं। इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी सेटेलाइट से खेतों में पत्ती-पराली जलाने की घटना को वाच कर रहे हैं। लेकिन जनपद में प्रदूषण का असल कारक बनी औद्योगिक इकाइयों पर नजर नहीं है। किसानों पर जुर्माना लगाकर शोषण किया जा रहा है।.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को किसानों पर कार्रवाई करनी है तो इसके लिए पहले उन्हें नोटिस दिया जाए। उसके बाद जुर्माना लगाया जाए। करीब ३ घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर कब्जा के रखा। हंगामे की खबर के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को ज्ञापन देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk