Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वर्तमान सरकार में ब्राहमणों की सुरक्षा एवं सम्मान खतरे में,ब्राह्मण महासभा द्वारा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण में आज ब्राह्मण महासभा द्वारा राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष २०१७ से हो रही ब्राहमणों की हत्याओं का सिलसिला चला आ रहा है

वर्ष २०१७ में जनता के भारी मत एवं समर्थन में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सत्तारूढ हुई । उन्होंने शपथ लेते ही समानता के आधार पर प्रदेश में कार्य करने की घोषणा की 

जिसका अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा उ० प्र० ने सहर्ष स्वागत किया, लेकिन महासभा वर्ष २०१७ से अब तक निरन्तर ब्राहमणों की हत्याओं के विषय में अत्याधिक चिन्तित है ।

उ० प्र० में वर्ष २०१७ से अब तक लगभग १७० ब्राहमणों की हत्यायें , एकल एवं सामूहिक रूप से हुई जैसे रायबरेली , अलीगढ , झांसी . एटा , प्रयागराज , गाजियाबाद आदि जनपद इसके उदाहरण है ।

ब्राहमणों की हत्याओं के कारण वर्तमान सरकार में ब्राहमणों की सुरक्षा एवं सम्मान खतरे में है । ब्राहमण समाज का महासभा के प्रति भी दिन प्रतिदिन आकोश बढ़ता जा रहा है जिससे ब्राहमण समाज को जवाब देना मुश्किल हो गया है ।

उन्होंने मांग की कि ब्राहमणों की हत्याओं की जांच किसी ईमानदार एवं निष्पक्ष एजेंसी से कराकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही निश्चित करने की कृपा करें तथा ब्राहमणों की सुरक्षा की व्यवस्था करें ।

पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने हेतु उ० प्र० सरकार को निर्देशित करने का कष्ट करें जिससे ब्राहमण समाज का विश्वास सरकार के प्रति बना रहे अन्यथा की स्थिति में ब्राहमण समाज को आन्दोलन करने के लिये बाध्य होना पडेगा

ज्ञापन देने वालो में ब्राह्मण महासभा के काफी लोग मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =