Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों को गन्ना पर्ची एसएमएस से ही मिलेगी

मुजफ्फरनगर। कोविड से बचाव के लिए प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने अगले पेराई सत्र में किसानों को केवल एसएमएस से गन्ना पर्ची दिए जाने के आदेश दिए हैं।

कागज की गन्ना पर्ची दिए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपने मोबाइल नंबर गन्ना समिति में पंजीकृत करा दें।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि आगामी पेराई सत्र में किसानों को गन्ने की आपूर्ति के लिए संबंधित गन्ना समितियों की ओर से दी जाने वाली कागज की पर्चियों की छपाई व वितरण बंद करने का निर्देश है।

विभाग का यह निर्णय वर्तमान में कोरोना से बचाव में मददगार होगा। डीसीओ ने सभी गन्ना किसानों से अपील की है कि जिन्होंने गन्ना समितियों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल लिया है

अथवा उनके मोबाइल नंबर अभी तक गन्ना समितियों में रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे तत्काल अपना मोबाइल नंबर संबंधित गन्ना समिति में दर्ज करा दें।

इस कार्य को गन्ना किसान स्वयं भी ईआरपी पोर्टल ष्ड्डठ्ठद्गह्वश्च.द्बठ्ठ पर जाकर अथवा ई गन्ना ऐप पर दिए गए ऑप्शन पर जाकर भी कर सकते हैं। ग्रामवार कराये जाने वाले गन्ना सर्वेक्षण के डिस्प्ले कार्यक्रम के दौरान भी किसान अपना मोबाइल रजिस्टर करा सकते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − one =