वैश्विक

Indigo फ्लाइट में 2 यात्रियों ने शराब पीकर मचाया उत्पात,जश्न मनाने के लिए हवा में आधी बोतल शराब उछाली थी

Indigo एयरलाइन- दुबई से काम करके लौट रहे 2 यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया और नशे की हालत में फ्लाइट के क्रू मेंबर  और सह यात्रियों के साथ गाली गलौज की. इस मामले में एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस  ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

 दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट  में दो यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. दोनों व्यकति दुबई में एक साल तक काम करके भारत लौट रहे थे. घर लौटने की खुशी में दोनों ने फ्लाइट में शराब पीना शुरू कर दिया और नशे की हालत में खूब हंगामा किया. इसके बाद फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों और क्रू मेंबर ने आपत्ति की तो उनके साथ बदतमीजी से पेश आए.

मुंबई पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नालासोपारा के जॉन जी डिसूजा (49) और कोल्हापुर के मनबेट के दत्तात्रेय बापरडेकर (47) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जश्न मनाने के लिए हवा में आधी बोतल शराब उछाली थी.

मुंबई पुलिस ने इस मामले गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धाराओं के तहत दोनों आरोपियों पर दूसरों के जीवन को और सुरक्षा को खतरे में डालने और संबंधित विमान नियमों का उल्लंघन करने के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि इस तरह का मुंबई में यह 7वां मामला है.

रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट ने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी तो दोनों यात्रियों ने बोतलों से पीना शुरू कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उनके बगल में बैठे यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों यात्री नाराज हो गए और गालियां देने लगे

Indigo एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि बापरडेकर उठे, आखिरी लाइन की एक सीट पर गए और चेतावनी के बावजूद शराब पीना जारी रखा, जबकि डिसूजा ने अपनी सीट पर शराब पीना जारी रखा. जब एक केबिन क्रू मेंबर ने उनकी बोतलें ले लीं, तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की.

Indigo एयरलाइन क्रू मेंबर ने इस बारे में कैप्टन को जानकारी दी और जैसे ही विमान मुंबई में उतरा, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eleven =