Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- चौराहा बंद करने पर सड़क पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में ट्रैफिक पुलिस ने नावल्टी टाकीज चौराहा एक बार फिर बंद कर दिया,जिससे गुस्साए व्यापारियों ने सडक पर जाम लगाकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

बताया जा रहा है कि नावल्टी टॉकीज चौराहे को फिर से बंद करने के उपरांत ट्रैफिक विभाग की हठधर्मिता के चलते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,अंसारी रोड इकाई अध्यक्ष सुभाष मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा नावल्टी टाकीज चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन व हंगामा किया।

इस दौरान व्यापारियों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रहीं और सड़क जाम कर धरना देकर बैठ गए। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में कोई व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं कर सकता है जाम व हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यापारियों को शांत किया

इस दौरान शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान द्वारा व्यापारियों को एस पी सिटी साहब के बुलावे पर वार्ता के लिए कहा गया जिसके पश्चात एस पी सिटी साहब के साथ व्यापारियों की वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कल हमारे द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर व्यापारियों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 14 =