समाचार
बम-बम भोले के जयघोष के साथ हुआ नगर के शिवालयों पर हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर दोपहर तक जारी रहा। शहर के बीच संचालित कांवड़ का रेला महाशिवरात्रि पर समाप्त हो था तो दूसरी ओर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव चौक समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में रात से आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हुआ और दोपहर तक जारी रहा। हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। हरिद्वार से कांवड़ उठाने का शुरू हुआ सिलसिला महाशिवरात्रि के मौके पर संपन्न हुआ। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के बीच से गुजरते रहे और महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच कर भोले शिवशंकर का जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव चौक पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पीछे से आने वाले कांवड़िए जो अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए थे उन्होंने भी शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शहर के श्रद्धालुओं का शिव चौक पर जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। सुबह से ही शिव चौक पर जल चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवालयों में भगवान शिव शंकर के भजन गूंज रहे थे। उत्साह व अगाध श्रद्धा के साथ शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे रहे। शिव भक्त बेल पत्ता, दूध, फूल, काले तिल व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव चौक पर जलाभिषेक को सबसे लंबी कतार लगी थी। शिव चौक से लेकर नावल्टी चौक तक शिवभक्त अपनी बारी का लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच शिवालयों में भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाया गया। शिव पर दोपहर तक श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करते रहे। भक्त भोले की आराधना व जलाभिषेक में लीन दिखाई दिए। शिव चौक के अलावा गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, बालाजी धाम, गणेश धाम, गऊशाला रोड पंचायती मंदिर, श्रीबालाजी दरबार समेत शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया।
कस्बों व नगर में भी हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल , ककराला,भोकरहेड़ी, वज़ीराबाद, भुवापुर,भोपा,बेलड़ा, सिकन्दर पुर, मजलिसपुर तोफीर ,करहेड़ा , बेहड़ा सादात बेहड़ाहेड़ी आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक डॉ. बृजेश प्रताप सिंह व थाना ककरोली प्रभारी जितेन्द्र कुमार अम्बावत सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण करते रहे। श्रावण शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पवित्र दिन है। शिवरात्रि बोधोत्सव है। यह ऐसा महोत्सव है जो यह बोध कराता है कि हम भी भगवान शिव के अंश हैं, उनके संरक्षण में हैं। बैल को वाहन के रूप में स्वीकार करने वाले शिव भक्तों का मंगल करते हैं और श्री-संपत्ति प्रदान करते हैं। यह दिन जीवमात्र के लिए महान उपलब्धि प्राप्त करने का दिन है। इस दिन प्रकृति इंसान को अपने आध्यात्मिक चरम पर पहुंचने के लिए प्रेरित करती है। शिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति का अभिसरण है। यह भगवान शंकर का सबसे प्रिय दिन है, अपनी आत्मा को पुनीत करने का दिन है। इस दिन व्रत करने से हिंसक प्रवृत्ति बदल जाती है, निरीह जीवों के प्रति मन में दया भाव उपजता है। शिव का रूप-स्वरूप जितना विचित्र है, उतना ही आकर्षक भी। शिव जो धारण करते हैं, उनके भी बड़े व्यापक अर्थ हैं। उनकी जटाएं अंतरिक्ष का प्रतीक हैं। चंद्रमा मन का प्रतीक है। शिव का मन चंद्रमा की तरह भोला, निर्मल, उज्ज्वल और जाग्रत है। शिव की तीन आंखें हैं, इसीलिए इन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। शिव की ये आंखें सत्व, रज और तम (तीन गुणों), भूत, वर्तमान और भविष्य (तीन कालों), स्वर्ग, मृत्यु और पाताल (तीनों लोकों) के प्रतीक हैं। सर्प जैसा हिंसक जीव शिव के अधीन है। सर्प तमोगुणी व संहारक जीव है, जिसे शिव ने अपने वश में कर रखा है। त्रिशूल शिव के हाथ में एक मारक शस्त्र है। त्रिशूल भौतिक, दैविक और आध्यात्मिक इन तीनों तापों को नष्ट करता है। शिव के एक हाथ में डमरू है, जिसे वह तांडव नृत्य करते समय बजाते हैं। शिव के गले में मुंडमाला है, वह इस बात का प्रतीक है कि शिव ने मृत्यु को वश में किया हुआ है। उन्होंने शरीर पर बाघ की खाल पहनी हुई है। बाघ हिंसा और अहंकार का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ है कि शिव ने हिंसा और अहंकार का दमन कर उसे काबू कर लिया है। शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म से किया जाता है। भस्म का लेप बताता है कि यह संसार नश्वर है। शिव का वाहन वृषभ यानी बैल हमेशा साथ रहता है, जो धर्म का प्रतीक है। महादेव इस चार पैर वाले जानवर की सवारी करते हैं, जो बताता है कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष उनकी कृपा से ही मिलते हैं। इस तरह शिव-स्वरूप हमें बताता है कि उनका रूप विराट और अनंत है, उनकी महिमा अपरंपार है। शिव में ही सारी सृष्टि समाई हुई है। शिवरात्रि पर उपवास का अर्थ है कि हम परमात्मा शिव से बुद्धि योग लगाकर उनके समीप रहें। जागरण का अर्थ है- काम, क्रोध आदि पांच विकारों के वशीभूत होकर अज्ञान रूपी कुंभकरण की निद्रा में सो जाने से स्वयं को बचाए रखना।
रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। महिला जैन मिलन ने सावन के गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिकाओं ने देशभक्ति नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। महिला जैन मिलन ने हरियाली तीज के आगमन की खुशी में बुधवार को जैन मिलन विहार स्थित संत निवास में कार्यक्र आयोजित किया, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कमलेश जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सावन के रंग झूले के साथ गाते हुए वातावरण को आनंदित कर दिया। श्भारत का गौरवशाली इतिहासश् विषय पर नन्हे-मुन्नों की प्रतियोगिता हुई, जिसमें भामाशाह, चंद्रगुप्त, गांधीजी, सुभाषचंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद की ड्रेस में बच्चों ने सबका मन मोह लिया। शहीदों की याद में देशभक्ति नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर बालिकाओं ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। वीरांगनाओं ने सावन के गीतों पर ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। महारानी व रानी ग्रुप की क्वीन चुनी गई। अध्यक्षता पदमलता जैन व संचालन सुमन जैन ने किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शालिनी जैन, नीलम, अंजलि, सोनिया, मनीषा, रितू व पूनम का सहयोग रहा।
कांवड़ सेवा शिविरों का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा में लगाए गए शिविरों का बुधवार को समापन हो गया। सैकड़ों शिविरों में यहां एक साथ हजारों लोगों ने सेवा की। लोगों में सेवा को लेकर भी अलग ही उत्साह नजर आया। आनंद मार्किट में चल रहे अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के शिविर का विधिवत समापन हो गया। यह शिविर तीन से आठ अगस्त तक चला। संस्था के बीसवें शिविर के समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। शिविर प्रभारी बाबूराम पाल ने कहा कि शिविर में भोजन, दूध, चाय आदि का इंतजाम रहा। मोहित संगल, संजय मित्तल, ओमप्रकाश मिश्रा, कशिश गोयल, अमित तिवारी, मयंक त्यागी, मनीष गर्ग, वरुण गर्ग, प्रतीक गर्ग, अमित मित्तल, ऋषभ त्यागी, अमित वत्स आदि रहे। युवा कश्यप विकास समिति के तहसील परिसर में चल रहे शिविर का समापन हुआ। समापन के अवसर पर चरथावल विधायक विजय कश्यप, युवा विकास समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप, विशांत कश्यप, लक्ष्य, पंकज, बिजेंद्र, अंकित, अरुण, रवि, विजय आदि रहे। यहां १८ साल से शिविर लग रहा है। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल का हनुमान मंदिर शिव चौक पर चल रहा कांवड़ शिविर भी सम्पन्न हो गया। यहां भोलों की सेवा, सम्मान और सत्कार हुआ। सीओ सिटी हरीश भदौरिया, एआरटीओ राजीव बसंल, श्रीभगवान शर्मा, विकास पंवार, नवीन गर्ग, डॉ आरबी सिंह, जिलाध्यक्ष देवराज चौहान, नगर अध्यक्ष सचिन त्यागी, श्रवण मोघा, नवीन गर्ग, रमेश पांचाल, भाजपा नेता जगदीश पांचाल आदि रहे। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का ३३वां कांवड़ शिविर रुड़की रोड के स्वरूप प्लाजा में चला। समापन समारोह में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, मनमोहन जैन, सरिता शर्मा अरोरा अतिथि रहे। सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, कन्हैया शर्मा, अंकित पाल, सोनू माहेश्वरी, अमित चौहान, पुष्पेंद्र गोयल, प्रमाद उपाध्याय, राजूपाल, शशीकांत, राज सिंह, नितिन वर्मा, संजीव शर्मा, संजीव वर्मा, प्रमोद शर्मा, अवधेश शर्मा आदि रहे।
गोल्ड मेडल जीतकर किया जनपद का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में संपन्न हुई ऑल इंडिया पीएनबी मेटलाइफ बैडङ्क्षमटन प्रतियोगिता में जनपद के उभरते हुए खिलाड़ी देव माहेश्वरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। देव को पूर्व बैडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। बैडमिटन प्रतियागिता में देशभर के २८५० खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। देव माहेश्वरी ने दिल्ली जोन की ओर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सात अगस्त को संपन्न हुई। गोल्ड मेडल लेकर लौटे देव ने बताया कि अंडर-१५ वर्ग में उनका फाइनल में मुकाबला हरियाणा के शिवम से हुआ, जिसमें २१-१९, २१-१५ से जीत हासिल की। विजेता खिलाड़ी को मेडल और प्रशस्ति-पत्र के अलावा ७० हजार रुपये की नकद धनराशि भी मिली है। तीन माह से प्रतियोगिता की प्रक्रिया चल रही थी। देव शहर के स्टेपिग स्टोंस पब्लिक स्कूल का कक्षा १०वीं का छात्र है। इससे पूर्व भी देव ने विद्यालय, जनपद, स्टेट व नेशनल बैडङ्क्षमटन प्रतियोगिता में पदक हासिल किए है। खिलाड़ी के पिता विकास माहेश्वरी एडवोकेट हैं। देव वर्तमान में हैदराबाद में स्थित गोपीचंद की एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहा है। खिलाड़ी को दोस्तों व रिश्तेदारों ने बधाई दी है। देव का लक्ष्य ओलंपिक में प्रतिभाग कर देश के लिए मेडल हासिल करना है।
बाइकों की भिडन्त में दो की मौत
मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढीना कलॉ में बीती रात दो बाईकों के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में एक युवती सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढीना कलॉ निवासी शैलेन्द्र पुत्र रतन सिंह बीती रात अपने गांव की ही रीना पुत्री भूरा तथा उसकी बहन मीना को लेकर धौलरा बस अड्डे पर कांवड देखने के लिए गया था। देर रात करीब ११ बजे जब वह कांवड देखकर वापस लौट रहे थे तो उनकी बाईक सामने से आ रही अरुण पुत्र महिपाल की बाईक से जा भिडी, जो कि कावड देखने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शैलेन्द्र तथा रीना की मृत्यु हो गई, जबकि मीना व अरुण घायल हो गये। .देर रात सडक हादसे मे युवती सहित दो की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया तथा बुरी तरह घायल दो अन्य लोगो को एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी और जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण तुरन्त ही मौके पर पहुंंचे। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हुए व्यक्ति की जिला अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बीते दिन कोवताली क्षेत्र मेरठ रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति सडक हादसे मे बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने एम्बूलैन्स द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के हाथ पर रपफत लिखा हुआ है तथा हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।
कांवड सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के 26वें कांवड सेवा शिविर का समापन धूमधाम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में चौ. देवराज पंवार एडवेकेट और मुरलीधर शर्मा और विहिप नेता सचिन सिंघल मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में शिवसेना प्रमुख ललित मोहन शर्मा को एवं उनके सहयोगियों को इस बात के लिए बधाई दी कि वे हिंदूत्व की रक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष ऐसे आयोजनों को करते है। इस अवसर पर डा. शिवम तायल, डा. जयभगवान तायल, डा. प्र्रेम, डा. एसपी सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में देवेंद्र चौहान, पूनम अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप जैन आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पंवार साधू ने किया। शिविर में पूरे समय रहकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
