खबरें अब तक...

समाचार

शिवभक्तों को किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद ‘विवेक’ ने कावंड सेवा शिविर में फल, मिष्ठान व दूध का वितरण कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति सतीश गोयल ने कहा कि बडी तादात में कावंडियेआपके शहर से होकर गुजरते है इतनी बडी संख्या की हर व्यवस्था नाकाफी है। अतः सभी भेदभाव भुलाकर यथासम्भव सेवा कार्य में अपना योगदान करना चाहिये। इस अवसर पर बरसात के बावजूद भारत विकास परिषद केसदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।भारत विकास परिषद ‘‘विवेक’’ ने स्थानीय सनातन धर्म भवन में गीता मानस मन्डल द्वारा आयोजित 50वेंकावंड सेवा शिविर में फल, मिष्ठान व दूध बांटकर धर्मलाभ कमाया। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति सतीश गोयलने कहा सभी जनमानस को शहर में से गुजरने वाले कावंडियों की सेवा कर धर्मलाभ कमाने का शुभ अवसर प्राप्तहुआ है। हरजन मानस को अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। गीता मानस मण्डल के अध्यक्ष, सचिव एवं श्रीअजय गर्ग को माला पटके व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।इस अवसर पर उद्योगपति व संरक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार सिंहल (सिन्धी जी) ने आहवान करते हुए कहा मानवसेवा ही सच्ची सेवा है और यह समय मुजफ्फरनगर की प्रतिष्ठा का भी है। अतः सभी आदमी भेदभाव भुलाकर सच्चेमन से कांवड सेवा करनी चाहिए। प्रमुख समाजसेवी निधीश गर्ग ने इस अवसर पर कहा सेवा करने का अवसरभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। भारत विकास परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग ने कहा सेवा व सम्मानकरना भारतीय संस्कृति है और जो निःस्वार्थभाव से सेवा करते है वो जीवनमें हमेशा सफलता के शिखर को छूते है।सचिव अचिन कंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, पवन सिंघल, अजय गर्ग, एडवोकेट रजनी पंवार, डा0 अरविन्द मिश्रा,राजीव गर्ग, श्रीमती इन्दू मिश्रा, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुदेश गर्ग, श्री अनिल कुमार वर्मा आदि का सहयोग रहा।इस अवसर पर अजय तायल, विजय वर्मा, श्रीमती सारिका गोयल, डा0 आर0के0 सिंह, साधूराम गर्ग, सुशीलगोयल, नितिन नामदेव, श्री देवराज पंवार, श्री समर्थ प्रकाश, श्री पंकज अग्रवाल, डा0 शैलेन्द्र गुप्ता, कुलदीप कुकरेजा,चन्द्रदत्त गौड, डा0 शोभित मिश्रा, मनीष गोयल, अशोक गर्ग, मनमोहन वर्मा, निधि वर्मा आदि उपस्थित रहे।

इलांस क्लब द्वारा कावंड शिविर का आयोजन

Img 20180807 Wa0050 |एक सभा अन्तर्राष्ट्रीय इलांस क्लब ऑफ एसोसिएशन द्वारा कावंड शिविर के रूप में सनातन धर्म भवन पर एली सुधीर कुमार गर्ग-मण्डलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें केबिनेट सचिव का कार्यभार श्री अजय गर्ग द्वारा संभाला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रोग्राम अध्यक्ष एली सतीश चन्द गाये ल मुख्य अतिथि, एली आशुतोष स्वरूप बंसल ऐली सुरेन्द्र सिंधी, एली नरेन्द्र अरोरा जी, एली सुरेन्द्र अग्रवाल जी, एली देवराज पंवार जी द्वारा शिव पार्वती की आरती में सहयोग प्रदान किया गया। तिलक व पटका पहनाकर फूलों की माला से सुशोभित करते हुए शिविर का शुभारम्भ किया गया। दूर दूर से आये कावंडियां भाईयों को दूध, फल, बिस्कुट देकर शिव सेवा में पुनीत कार्य किया।
हरिद्वार से गंगा जल अपने आराध्य देव पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए शिव भक्त कावंडियों को आज अपने मुख्य अतिथि द्वारा कावंड सेवा शिविर लगाया गया।  कोषाध्यक्ष एली निधिश गर्ग द्वारा 100 सर्टीफिकेट बनवाकर अति सुन्दर दिख रही कावंड को एलाइंस क्लब का सर्टीफिकेट व पटको से सम्मानित किया गया। प्रत्येक कावंड सेवा शिविर शहर में लगाने वाले प्रभारी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपने भाषण में बोल रहे थे कि मुजफ्फरनगर-हरिद्वार से मेरठ तक जाने में कावंडियों के लिए केन्द्र बीच में आता है अतः प्रत्येक कावंडिया मुजफ्फरनगर से ही डाईवर्ट होता है सभी कावंडियां भाई शिव मूर्ति पर ही मस्तक झुकाता है।
इस अवसर पर प्रोग्राम के चेयरमैन व संयोजक एली अनुज स्वरूप बंसल, एली डा0 शैलेन्द्र गुप्ता, एली राजकुमार अग्रवाल, एली डा0 अरविन्द मिश्रा, एली अचिन कंसल, एली अनिल कुमार वर्मा, एली इन्दु मिश्रा, एली अचला बिन्दल, एली पवन सिंघल, एली सुरभि सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी अतिथियों को माला व पटके व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कांवड शिविर का उदघाटन3 3 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा देवी अहिल्याबाई चौक पर लगाए गए कांवड़ शिविर का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, कांवड़ शिविर संयोजक कमलकांत शर्मा, सरिता गौड़, डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता, रेवतीनंदन सिंघल, शिवराज त्यागी, सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी, विजय शुक्ला, अजय संगल आदि उपस्थित रहे। सरवट मदनी चौक मोहल्ला सैफी कॉलोनी ग्राम सरवट में सामाजिक संगठन खुदाई खिदमतगार की ओर से शिवभक्त कांवडियों के लिए मुफ्त मेडिकल कैम्प लगाया गया। इस दौरान जीशान, इंतखाब, आलीशान, फैसल, असद फारूकी आदि मौजूद रहे।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजन4 2 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद संगम मुजफ्फरनगर द्वारा श्री कृष्ण योग आश्रम में एक पानी बचाओ बिजली बचाओ की गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार कुच्छल व विनोद अग्रवाल जी (जिला संयोजक शाखा व सदस्यता विस्तार) रहे कार्यक्रम संयोजक व मुख्य वक्ता इंजीनियर श्री विपिन गुप्ता जी रहे शशिकांत मित्तल (जिला सचिव), कमल गोयल (अध्यक्ष), लक्ष्मीकांत मित्तल (सचिव), श्रीमती कुमकुम गोयल (महिला संयोजिका) उपस्थित रहे वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा अग्रवाल ने पानी बचाओ व विपिन गुप्ता ने बिजली बचाओ पर दिल को छू लेने वाली बहुत अच्छी जानकारी दी भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के सभी सदस्य प्रवीण गोयल, आलोक जैन, प्रदीप भारद्वाज, प्रवीण गुप्ता, देवेंद्र सिंगल, अमित सिंघल, राकेश अग्रवाल, रीना गुप्ता, मंजुला भारद्वाज, नीना गोयल का पूर्ण सहयोग रहा

कांवड सेवा शिविर का उदधाटन किया5 1 |
मुजफ्फरनगर। शिवश्ांकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओ ने शामली बस स्टैण्ड पर सलेक मलिक उर्फ गुडडू के नेतृत्व में 17 वां कावंड सेवा शिविर लगाया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भोलो की सेवा करने से आत्मिक सुख शान्ति की प्राप्ति होती है। इस मौके पर योगेश टैन्ट, विशाल मलिक, सुरेश फौजी, के0पी0 सिंह उपाध्याय, संदीप, राहुल, विशाल, सलेक मलिक, बोहरनलाल, डा0 ब्रजपाल, शिवकुमार सिंघल, सुभाष देवभारती, प्रेमचन्द, जयभगवान, जयकरण सिंह वर्मा मनीष चौहान आदि मौजूद थे।

 

 

मेधावियों का किया गया सम्मान8 2 |
मुजफ्फरनगर। जस्टिस फॉर जनरल संगठन के सामान्य वर्ग सहायता समिति के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। सामान्य वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं की फीस माफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेधा किसी सहायता की मोहताज नहीं, लेकिन जिम्मेदार सरकारों का फर्ज बनता है कि अभावग्रस्त छात्रों की मदद करें। बालाजी चौक स्थित राजमहल रेस्टोरेंट पर आयोजित जस्टिस फॉर जनरल संगठन के सम्मान समारोह में अतुल तिवारी ने कहा कि यदि सही समय पर सामान्य वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता मिल जाए तो प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर तरीके से प्रतिभाग करने का अवसर मिल जाता है। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष रवि तोमर, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजनी गोयल, सचिव सलोनी मित्तल, दीपक शर्मा, विक्रांत व मोहित सहरावत आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल रहे।

विशाल कांवड़ देखने के लिए लगी भीड़
पुरकाजी। इस बार बड़ी विशाल डीजे के साथ आने वाली कांवड़ों की संख्या बेहिसाब है। कस्बे का वातावरण शिवमय हो गया है। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच भी कस्बे व देहात के दर्जनों लोगों ने कस्बे में खादर तिराहे पर कांवड़ भोलों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और केले का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सीओ सदर रिजवान अहमद, इंस्पेक्टर विजय सिंह के अलावा हरिराम सक्सेना, मनोज चौहान ,राजेंद्र पांचली, डा ओपी गौतम, नरेश मिगलानी, विरेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, केपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। उधर, रविवार की रात बड़ी कांवड़ कस्बे में बने डिवाइडरों में फंस जाने से कांवड भोलों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडा ।नगर चेयरमैन व पुलिस ने जेसीबी को मौके पर भेजकर डिवाइडरों में फंसी कांवड़ों को निकालने में कांवडियों का सहयोग किया। इस दौरान कस्बे में जाम के हालात बन गए।

शिव भक्तों को बारिश में मिली राहत1 3 |
खतौली। श्रावण का मौसम और रिमझिम बारिश मौसम को खुशगवार बना देती हैं। क्योंकि बारिश के कारण एक और जहां गर्मी से राहत मिलती है वहीं कांवडियो को अपनी यात्रा पूरी करने मे मे भी सुविधा हो जाती है। आज हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। उमसभरी गर्मी से जहां लोगों को राहत दी और कांवड़ियों में जान डाल दी। कांवड़ियों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया और भीगते हुए गंतव्य की ओर कदम बढ़ाए। सोमवार को हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश ने कांवड़ियों की थकान मिटा दी। भोले गंतव्य की ओर तेजी से कदम बढ़ाए, जबकि कुछ कांवड़िए शिविरों में विश्राम किए। बुढ़ाना तिराहा से गंगनहर पुल तक महिलाओं व बच्चों की भीड़ सड़क के दोनों ओर रही। देहात क्षेत्रों भैंसी, तिगाई व भंगेला में भी कांवड़ों को देखने को खासी भीड़ रही। नवीन मंडी स्थल पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में दवा, नहाने, भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई। सुरेशचंद, प्रमोद गर्ग, ज्योति मोहन, मुकेश तायल व भूषणलाल आदि का सहयोग रहा। सठेड़ी गंगनहर पुल बजाज शुगर मिल बुढ़ाना ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। सुरेंद्र सिंह, राजकुमार तोमर व अजयपाल आदि मौजूद रहे। सठेड़ी गंगनहर पुल पर रतनपुरी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने कांवड़ियों को भोजन की व्यवस्था कराई। बड़सू रजवाहा स्थित जहारवीर म्हाड़ी पर लगाए गए सेवा शिविर का उद्घाटन विधायक विक्रम सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने किया। रामपुर कांटा व रामपुर गांव में भी कांवड़ सेवा शिविरों को शुभारंभ किया गया। बीएसएनएल के एक्सचेंज, जानसठ तिराहा, घंटाघर व सरकारी अस्पताल के आसपास लगाए गए शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की गई।

फंसी कांवड़ निकाल रहा मुस्लिम सभासद7 1 |
पुरकाजी/मुजफ्फरनगर। कांवड़ मेला में सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिल रहा है। बड़े ट्रालों में बनाई गई झांकियों के लिए लगाए गए डीजे कस्बे में डिवाइडर और पेड़ के नीचे फंस रहे हैं। इनको निकालने के लिए पुलिस नदारद है, लेकिन मुस्लिम सभासद टीम के साथ दिन-रात फंस रही कांवड़ को निकालने में जुटे हैं। कांवड़ यात्रा में इस बार हरिद्वार से जल लेकर आ रही झांकी वाली कांवड़ों में बहुत बड़ी ट्रॉली पर डीजे लगाए गए हैं, जिसके चलते ये कांवड़ कस्बे के बीच से जा रही सड़क के आकार से भी बड़ी हैं। साइज बड़ा होने के कारण घास मंडी के पास पेड़ और डिवाइडर के बीच में रोजाना बड़ी कांवड़ फंस रही हैं। कम से कम दर्जनभर कांवड़ पिछले तीन दिन के भीतर यहां फंस चुकी हैं। शनिवार रात बड़ी कांवड़ निकालने के लिए नगर पंचायत को रात में जेसीबी भेजनी पड़ी थी। कड़ी मशक्कत के बाद डिवाइडर तोड़कर उसे निकाला गया था। फंसी कांवड़ को निकालने के दौरान पुलिस नदारद रहती है, ऐसे में इन्हें निकालने का जिम्मा वार्ड 11 के सभासद सुलेमान ने उठाया है। सभासद ने अभी तक फंसी अधिकतर कांवड़ के ट्रैक्टरों को चलाकर उन्हें बाहर निकाला है। चेयरमैन जहीर फारुकी ने ऐसे हालात के लिए एक टीम बना रखी है, जैसे ही कांवड़ फंसती है, टीम के सदस्य फैसल सिद्दीकी, हाफिज मोहसिन, खुर्रम सभासद, उजैफा, सद्दू गौड़ व कामिल आदि मौके पर पहुंचकर कांवड़ को निकालने में मदद करते हैं। फारुकी ने बताया कि जिस पेड़ के कारण यह मामला हो रहा है, उसे कटवाने के लिए लिए अफसरों को पत्र लिखा गया, लेकिन अफसरों की लापरवाही के चलते पेड़ नहीं काटा गया। इस पेड़ के कारण यात्रा बाधित हो रही है।

देशभक्ति से सरोबार दिखाई दे रही है कांवड यात्रा
पुरकाजी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कांवड़ यात्रा पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गई। पैदल कांवड़ियों से लेकर झांकी व दुकानों पर बड़ी संख्या में तिरंगे नजर आ रहे हैं। डीजे पर बजते देशभक्ति के गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। कांवड़ लेकर यात्री २४ घंटे गंतव्य की ओर जाते नजर आ रहे हैं। हर मिनट और घंटे यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पैदल यात्री, बाइक सवार व झांकी वाली कांवड़ों के ऊपर तिरंगे लगे हुए हैं। शिवभक्तों के कंधे पर कांवड़ है तो वहीं हाथों में तिरंगा लहरा रहा है। डीजे वाली कांवड़ों पर देशभक्ति गीत बज रहे हैं। श्दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिएश्, श्मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले हीरे-मोतीश्, श्ऐ मेरे प्यारे वतनश् व श्मेरा रंग दे बसंती चोलाश् जैसे गीतों की धुन पर कांवड़ देखने आए श्रद्धालु झूमते नजर आते हैं। गीतों के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवादियों के खिलाफ दिए गए भाषण की गूंज भी सुनने को मिलती है। कुछ देर के लिए शंकर भगवान के भजन बजाए जाते हैं, उसके बाद फिर से देशभक्ति चालू हो जाती है। पूरा वातावरण शिवमय व देशभक्ति से सरोबार हो गया है। गीतों की धुनों पर जहां एक ओर भोले डांस करते हैं वहीं, देहात के गांवों से झांकी देखने आए युवकों की भीड़ भी डांस करती हैं। तिरंगे के कारण कांवड़ यात्रा देशभक्ति यात्रा नजर आ रही है।
हाईवे पर सभी दुकानों के बाहर तिरंगे झंडे के स्टॉल लगे हैं। कीमत ४० रुपयों से शुरू होकर ८०, १२०, १५० व सबसे बड़ा झंडा २५० रुपये का बिक रहा है। दुकानदार मुकेश त्यागी, आदित्य भारद्वाज, अनिल त्यागी व अमित शर्मा आदि ने बताया कि पिछले करीब तीन सालों से तिरंगे की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले कांवड़िया भगवा रंग के धार्मिक झंडे खरीदते थे, लेकिन अब ज्यादा तिरंगा बिकता है।

जिला आकांक्षा समिति मुजफ्फरनगर द्वारा कांवडियों के सेवार्थ फल वितरण शिविर का आयोजन9 1 |
मुजफ्फरनगर। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष/जिलाधिकारी की धर्मपत्नी सुधा शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्तदेव तिवारी की धर्मपत्नी तथा आंकाक्षा समिति की सदस्याओं ने नुमाईष ग्राउण्ड के सामने षिविर लगाकर कांवडियों को फलो का वितरण किया। इसके साथ ही पेय पदार्थ भी श्रद्धालुओं में वितरित किये। आंकाक्षा समिति की अध्यक्षा ने कहा कि षिव भक्तों की सेवा करना बडा ही पुण्य का कार्य है। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को जाति, धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर कांवडियों की सेवा करनी चाहिए और पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होने कहा कि श्रावण मास में होने वाली कांवड यात्रा के दौरान षिव भक्त कांवडियों का आतिथ्य सत्कार करना तथा उन्हें प्रसाद और भोजन कराना धर्म का कार्य है। उन्होने कहा कि धार्मिक आस्थाओं के साथ सामाजिक सरोकारो से रची कांवड यात्रा वास्तव में जल की अहमियत को उजागार करती है। जिला आंकाक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि कांवड यात्रा का आयोजन अति सुन्दर ढंग से हो रहा है। उन्होने कहा कि इस कांवड यात्रा का प्रतिकात्मक तौर पर संदेष है कि जीवनदायिनी नदियों के लोटे भर जल से जिस भगवान षिव का अभिषेक करते है वे षिव वास्तव में सृष्टि का दूसरा रूप है। उन्होने कहा कि जनमानस को सभी भेदभाव भुलाकर षिव भक्तों की यधासामर्थ्य सेवा करना चाहिए और सम्मान के साथ उन्हें अपने क्षेत्र से सुरक्षित उनके गन्तव्य तक पंहुचने में उनकी मदद करना चाहिए। जिला आंकाक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि आकांक्षा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं उनकें उत्थान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा कि आकांक्षा समिति द्वारा जिला जेल में सजा पा रहे कैदियो के बच्चा का जीवन स्तर सुधारने के लिए उन्हें किताबे, बैग आदि दिये जाते है और उन्हें षिक्षित करने की दषा में कदम उठाये जाते है। उन्होने कहा कि समाज के उत्थान के कार्यो सहित रक्त दान शिविर लगाया जाना, दिव्यागजनों के सहायतार्थ कार्य, बच्चों के कुपोषण को दूर करने के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति की झोपडी से अंधकार मिटाकर रोशनी लाने, निराश्रित एवं पीडित महिलाओं की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। आकांक्षा समिति अध्यक्षा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति को सुदृढ बनाने की दिशा में भी अनेकों कार्य किये जा रहे है। इसके साथ ही सामान्य जन कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ से समाज को जागरूक करने, कुरीतियों को हटाने का कार्य भी आंकाक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही आंकाक्षा समिति द्वारा भू्रण हत्या रोकने, बेटी बचाओं बेटी पढाओं के क्षेत्र में अपना बहूमूल्य योगदान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुडे कार्यो में आकांक्षा समिति अपनी भागीदारी निभा रही है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कराकर जरूरत लोगो तक ब्लड उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी ने कहा कि ऐसे अवसरों पर हमें सेवा करके आपार मानसिक रूप से शांति और आत्मिक खुशी भी मिलती है। उन्होने कहा कि आस्था और भक्ति में डूबे कांवडियें दिन रात चलकर जल लेकर षिवालयों में जाते है और महादेव को जलाभिषेक करते है। उन्होने कहा कि नंगे पैर चलकर और कष्ट उठाकर जनपद से गुजरने वाले कांवडियों का सत्कार करना, उन्हें आतिथ्य प्रदान करना और उन्हें फल एवं अन्य आहार वितरण करना तथा उनके कार्यो में मदद करना धर्म का कार्य है। उन्हेने अपेक्षा की कि सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार तन,मन, धन से कांवडियों की सेवा करे। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, बीना षर्मा, गीतान्जलि वर्मा तथा आंकाक्षा समिति की अन्य सदस्यआें ने भी फल वितरण में अपनी महत्ती भूमिका निभायी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 13 =