खबरें अब तक...

समाचार

नगर में चलाया चैकिंग अभियान
मुज़फ्फरनगर। जनपद में कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के बाद शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जहां शहर भर में आलाधिकारियों के आदेशानुसार वाहनों एवम् वाहन चालकों की गहनता से चौकिंग शुरू की। जिसके चलते शहर के जानसठ रोड पर ट्रैफिक पुलिस के टी एस आई राजेश कुमार सिहं ने अधिनस्थों को साथ चलाये जा रहे वाहन चौकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहनों व् वाहन के चालान काटे साथ ही साथ एक सेंट्रो कार को भी चैक किया जिसके कागजात अपूर्ण पाये जाने पर उसका चालान किया गया। वहीं टी एस आई राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के बाद अब आलाधिकारियों के निर्देशन में शहर भर में सख्ती के साथ वाहन चौकिंग अभियान चलाया जायेगा।

योग शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्था न के निःशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में चल रहे सात दिवसीय निःशुल्क ध्यान योग शिविर का समापन हुआ।
संस्थान के प्रान्तीय कार्य कारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि इस दुर्लभ मानव जीवन का सार्थक उपयोग केवल ध्यान द्वारा ही संभव है।दर्शन या सिद्धांत सब धर्मों के भिन्न भिन्न है लेकिन एक बात से सब सहमत है और वह यह कि आनंद का मार्ग ध्यान से ही होकर जाता है।ध्यान के नियमित अभ्यास से मुझमें यह विश्वास दृढ़ होता हैं कि मैं तो केवल द्रष्टा हूँ , कर्ता तो वह ईश्वर है।उन्होंने बताया कि ध्यान वह अवस्था है, जब हम शरीर और मन को पार कर आत्मा के उस स्तर पर पहुंच जाते हैंजो शुद्ध चेतन है,जो परम आनन्द की अनुभूति करवाता है ,जो सांसारिक सुखो से भिन्न हैं,अकथनीय है, अवर्णनीय है।यही अवस्था अपने आत्मस्वरूप में स्थित होना कहलाती है।ध्यान आत्म अनुसंधान है।ध्यान अंदर की यात्रा है।बाहर से अंदर जाने की कला है।नियमित ध्यान के अभ्यास से शांति और आनंद की अनुभूति होती है। इस अवसर पर जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,जिला मन्त्री योगेश्वर दयाल , क्षेत्रीय मन्त्री तेजपाल सिंह,प्रमोद कुमार उर्फ बिन्नी,दिनेश कुमार,राजपाल सिंह, अंकुर मान,संदीप आर्य राजीव रघुवंशी,श्रीमती अर्चना सिंह, सुमित्रा शर्मा,मुनेश मान, छवि तोमर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

12 अपराधियों के विरूद्ध गैगस्टर कार्यवाही का अनुमोदन
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट राजीव शर्मा ने गैगस्टर कार्यवाही में 12 अपराधियों के विरूद्ध गैगस्टर की कार्यवाही किये जाने हेतु गैग चार्ट का अनुमोदन किया हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि गैग लीडर संदीप उर्फ सोनू पुत्र सुन्दरपाल निवासी जोगीपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड ने गैंग बनाया हुआ है। इस गैंग में सचिन उर्फ बिल्लू पुत्र शीशपाल निवासी जोगीपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड, श्रीमती मीला उर्फ रीना पत्नी विकास निवासी जोगीपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड, श्रीमती श्वेता पत्नी संदीप निवासी जोगीपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड तथा श्रीमती छोरी पत्नी अंकित निवासी जोगीपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड शामिल है। उन्होने बताया कि सह गिरोह एक साथ मिलकर नाजायज शस्त्रों से लैंस होकर अपने आर्थिक लाभ के लिए जनता में भय व आंतक व्याप्त कर, लूट जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। इनके विरूद्ध जनता को कोई व्यक्ति रिर्पोट लिखाने एवं गवाही देने को तैयार नही है इस गैंग द्वारा कारित अपराध भा0द0वि0 क अध्याय 16,17 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि गैंगलीडर अजमल पुत्र शानू निवासी भण्डूरा थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर ने जावेद पुत्र बाबू निवासी भण्डूरा थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर तथा अमजद पुत्र बाबू निवासी भण्डूरा थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर गैंग बनाया हुआ हैं। जो अपने सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। यह गिरोह एक साथ मिलकर नाजायज शस्त्रों से लैंस होकर अपने आर्थिक लाभ के लिए जनता में भंय व आंतक व्याप्त कर, लूट, चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। इनके विरूद्ध जनता का कोई व्यक्ति रिर्पोट लिखाने एवं गवाही देने को तैयार नही इस गैंग द्वारा कारित अपराध भा0द0वि0 के अध्याय 16,17 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। उन्होने बताया कि गैगलीडर षुभमपाल पुत्र राजपाल निवासी अमित बिहार कुकडा मण्डी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर ने मुकेष पुत्र जगपाल निवासी फिरोजपुर थाना बहसुम्मा मेरठ के साथ मिलकर गैग बनाया हुआ है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि गैगलीडर नदीम पुत्र मकबूल भटियारा निवासी म0न0 117 मौ0 रोगन ग्राम चौक बाजार कस्बा व थाना भवन जनपद शामली ने शिवकुमार उर्फ शिब्बू जोगी पुत्र राजपाल निवासी ग्राम जीवना थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर ने गैग बनाया हुआ है। जो अपने अुनचित आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए सुसंगठित गैंग बनाकर ट्रेनों व प्लेटफार्मो पर यात्रियों के बैग, पर्स व अन्य सामानो की चोरी करते है व यात्रियों को डराने के लिए अवैध शस्त्र रखना जैसे अपराध कारित करते है। उन्हेने बताया कि यात्रियों के चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है। जो अभियुक्त गण भादवि के अध्याय 17 के अन्तर्गत वर्णित अपराधों के करने के अभ्यस्त अपराधी है। इनकी अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इन अभियुक्तगणों का समाज में स्वतंत्र रहना जनहित में न्यायोचित नही है। इस गैंग के पूर्व अपराधिक इतिहात एवं कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए इनके विरूद्ध धारा 2/3 समाज विराधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 का अपराध कर रहे है। इस अपराधियों का समाज में भयं व आंतक व्याप्त है। अभियुक्त गणो के मुकदमा उपरोक्त में कोई गेगस्टर की कार्यवाही नही हुई है। जिला मजिस्ट्रेट ने इन अभियुक्तगणों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का अनुमोदन किया है।

जनपद में 15 अगस्त कोवृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगाः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को हर्षोलास व भव्यता के साथ सभी के जनसहयोग एंव सहाभागिता के साथ मनाये। उन्होने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास तथा स्वतन्त्रता सैनानियो के त्याग को देश की भावी पीढी तक पहुचाने वाले कार्यक्रम को अधिकारी व शिक्षक संस्थाए आयोजित कराये। ताकि देश की नौजवान पीढी देश भाक्ति की धारा मे बह सके। तथा इन कार्यक्रमो मे अधिक से अधिक जनसहभागिता को भी आमंत्रित करें। उन्होने कहा कि पूर्ण उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाये। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज कलैक्ट्रेट सभागार में 72वें स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो का निर्धांरण करते हुए किया अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में प्रात 8 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेगें उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारियों की धव्जारोहण के समय व कार्यालय मे उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों को 14 अगस्त को ही सजाया जाये तथा शहर के प्रमुंख चौराहो को प्रकाशमान देशभक्ति गीतो का प्रसारण 13 अगस्त से ही कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलिथिन बैन है इसलिए पॉली/प्लास्टिक के झंडे का प्रयोग नही किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी बी0एस0ए0 के नेतृत्व मे संचालित की जायेगी जो नगर पालिका से आरम्भ होकर लक्ष्मीबाई चौक, शिव चौक ,से वापस नगर पालिका पर समाप्त होगी, 6ः30 बजे 5 किमी0 दौड स्टेडियम से प्रारम्भ होगी जो आई0टी0आई0 व राणा चौक होते हुए वापस स्टेडियम जाकर समाप्त होगी । इसके संयोजक जिला क्रीडा अधिकारी होगे। ठीक प्रातः 8 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं मे ध्वजारोहण किया जायेगा तथा इस अवसर पर वृक्षारोपण भी भी किया जायेगा। प्रातः 9 बजे जिला जेल व जिला अस्पताल मे फल वितरण किया जायेगा। प्रातः 11 बजे एन0एच0ए0आइ0 व डी0एफ0ओ0 के द्वारा नुमाइश कैम्प मे वृक्षारोपण किया जायेगा। तथा 11 बजे ही मानसिक रूप से पीडित बच्चो के फल वितरण होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 11 बजे से नगर में मार्च पास्ट जिसमें पुलिस बैंड, स्थानीय बैंड, छात्र छात्राओं,स्वैच्छिक संस्थाओं व विकास विभाग व अन्य संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने बताया कि मार्च पास्ट पुलिस लाईन से मालवीय चौक, सरवट चौराहा, शिव चौक से नगर पालिका पर समाप्त होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर शहर व तहसील के सभी चौराहे पर प्रकाश की व्यवस्था व देश भक्ति गीत प्रसारित कराये जायेगे। जिससे जनपदवासियों मे देभाक्ति की भावना विकसित हो। और देशभक्ति का माहौल बन सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्कूलो मे निबन्ध, डिबेट, पेटिंग आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्कूलो के शिक्षकगण 1857 से 1947 के बीच हुई घटनाओं के सम्बन्ध मे एक स्पीच तैयार कर बच्चो के उपलब्ध कराये ताकि उन्हे देशभाक्ति की गाथाओं की जानकारी मिल सके। इसी प्रकार से एसडीएम स्वतन्त्रता दिवस पर सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित कराये। इस अवसर पर उन्होने खाने पीने की व्यवस्था करने वाले विभागो व संचालकों को निर्देश दिये कि जलपान की व्यवस्था व सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका ई0ओ0 को निर्देश दिये कि सभी महापुरूषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई करा ली जाये तथा सभी जगह सफाई होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर जनपद मे सभी जगह वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी सहित कालेजों व स्कूलो के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
मीरापुर । पुलिस टीम ने वांछित अपराधी के गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। एसएसपी अनन्त देव तिवारी के निर्देशों के चलते व एसपी देहात अजय सहदेव व सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप के निर्देशन में विभिन्न मामलों में वांछित, सूचीबद्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में चलाये जा रहे अभियान के हत मीरांपुर थाना प्रभारी मनोज बालियान ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर की गयी गश्त व चैकिंग अभियान के दौराक्षेत्र के गांव सम्भलहेडा निवासी इमरान पुत्र हाजी सईद को गिरफ्तार कर लिया।

भाकियू का धरना जारी
भोपा। मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण तथा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि भाकियू कार्यकर्ता मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण व मोरना चीनी मिल पर गन्ना किसानें के बकाया भुगतान की मांग को लेकर मिल परिसर के बाहर अनिश्तिकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसी संदर्भ में आज भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की मौजूदगी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए धना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान भाकियू नेता चौ. राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा आदि भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

वैन पलटी मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मंतौडी में आज सुबह एक स्कूली वैन पलटने से कोहराम मच गया। आसपास के ग्रांमीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गांव मंतौडी के कुछ बच्चे निकट में ही स्थित किशन स्कूल में पढने के लिए जाते हैं। आज सुबह स्कूल वैन बच्चों को लेकर चली, मगर गांव से निकलकर कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में पलट गई। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत दौडकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में कई बच्चों को चोट आने की सूचना है।

एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत गुड उद्योग को दे बढावाः जिलाधिकारी
एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत गुड के लिए जनपद का चयन हुआः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। एक जनपद एक उत्पाद सबमिट के अन्तर्गत लखनऊ के इंन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का लाईव जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के उद्यमियों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के प्ररेणापरक विचारों को सुना और उनसे लाभांवित हुए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने लाईव कार्यक्रम के पश्चात जनपद के 174 उद्यमियों को रूपये 99700500 की राशि के विभिन्न बैंको के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किये। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर को एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत गुड के लिए चुना गया है। उन्होने कहा कि नये उद्यमियो को पूर्ण सुरक्षा का माहौल प्रदान किया जा रहा है और प्रदेश के औद्योगिकरण को एक नयी दिशा प्रदान करने का कार्य करे। उन्होने कहा कि कम समय में बेहतर परिणाम सामने आये है। उन्होने कहा कि जनपद के अन्दर नये औद्योगिक वातावरण की स्थापना से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा वहीं इन उद्योगो में बडी संख्या में लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे और जनपद से प्रतिभावओं का पलायन रूकेंगा। उन्होने कहा कि जनपद में गुड उद्योग के साथ साथ असीम सम्भावनाएं है। उन्होने कहा कि उत्पाद की मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग करके न केवल जनपद बल्कि राज्य स्तर, देश स्तर और इण्टरनेशनल मार्किट में अपने जनपद के उत्पाद की पहचान बनाये। इससे उनकी आय में भी इजाफा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगो के लिए सहायक परिस्थितियां पैदा की जा रही है। उद्योग उत्पादों की पंहुच बढेगी और जनपद के लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्हेने कहा कि उद्योगो की स्थापना से स्थानीय कौशल में बढोत्तरी होगी। उन्होने कहा कि उत्पादों के कई नये ब्राण्ड उत्पन्न किये जा सकते है। उन्हेने कहा कि आज का दिन बडा महत्वपूर्ण है एक साथ जनपद के 174 लोगो को मुद्रा/एमएसएमई लोन के 99700500 रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि उत्पादकता के कारण भारत को सोनी की चिडियां कहा जाता था। उन्होने कहा कि दुनिया की मार्केटिंग में यहां के प्रोडेक्ट छाये रहते थे। उन्हेने बताया कि कुछ उत्पाद फैमिली बेस कुछ फैक्ट्री बेस हो गये। उन्होने कहा कि फैमिली बेस उत्पाद में भी क्वालिटी अच्छी होती थी क्योकि पीढी दर पीढी कार्य करने से कौशल को विकास होता था और पैसा भी कम लगता था अधिक जमीन की आवश्यकता नही होती थी। उन्होने कहा कि नये उद्यमियों को विभिन्न कार्यो के लिए बैंकों से लोन दिया गया है। उन्होने कहा कि उत्पादन बढाये और उसकी गुणवत्ता अच्छी रखे समय पर लोन चुकाये आमदनी में इजाफा करे। स्वयं अपनी आर्थिक स्थिति को ही नही सुधारेगे बल्कि दूसरे लोगो को भी रोजगार मुहय्या करायेगे। उन्होने कहा कि कडी मेहनत और अपने उत्पाद की मार्केटिंग और ब्राण्डिंग करके आय बढाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इन लघु उद्योगो के माध्यम से ग्रामों का विकास होगा और प्रतिभाओं का पलायन रूकेगा। उन्होने कहा कि जो प्रतिभाएं रोजगार की तलाश में बाहर गयी है बडे पैमाने पर प्रदेश में औद्योगिकीकरण होने से उनकी वापसी भी होगी। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बडी गुड मण्डी है। उन्होने बताया कि लगभग तीन अरब का कोल्हूओ द्वारा गुड बनाकर बाहर भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि गुड उद्योग को बढावा देना है और इसके लिए अधिक से अधिक कोल्हू लगाये जाये। उन्होने कहा कि ऐसे कोल्हू लगाये जिससे गन्ना पेराई के समय रस की रिकवरी अच्छी हो। उन्हेने कहा कि ऐसे स्टैण्डर्ड का गुड बनाये जिसकी विदेशो में डिमांड हो और गुड के ब्राण्ड को अच्छा नाम दिया जाये और उसकी अच्छी पैकिंग करायी जाय उन्होने कहा कि गुड बनाये लेकिन क्यूब में बनाये और आग्रेनिक बनाये जिससे अधिक मूल्य उन्हें प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि कोल्हू का लाइसेंस बडी आसानी से मिलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोल्हू उद्योग को अत्याधुनिक बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि गुड की ब्राडिंग इस तरह से की जानी चाहिए कि लोगो को यह पता चल सके कि गुड खायेगे तो उन्हें डायबटीज नही होगी। उन्होने कहा कि बिजली की समस्या के समाधान के लिए कोल्हू संचालकों को बिजली के प्रीपेड मीटर लगवाये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वैज्ञानिक और नयी तकनीक के आधार पर गन्ने की फसल उगाये और वैज्ञानिकों द्वारा बतायी गयी विधि से छोटे-छोटे क्यूब में और टॉफी की पैंकिंग के साईज में गुड बनाये और अपना एक सोसायटी बनाये तथा सोसायटी के माध्यम से गुड का विक्रय कर अधिकतम लाभ प्राप्त करे। जिलाधिकारी ने कहा कि कैमिकल युक्त गुड न बनाया जाये। उन्होने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल करे तो एक्सपोर्ट में कोई दिक्कत नही आयेगी। अद्यतन तकनीक का प्रयोग करे जिससे लागत में कमी आयेगी और निर्माता का मुनाफा बढेगा। उन्हेने कहा कि शुगर फ्री गुड बनाये। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने गुड का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए औषधि युक्त गुड बनाये। उन्होने बताया कि गुड में सौंप मिलाकर गुड बनाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, एलडीएम, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारीगण तथा बडी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

हरियाली तीज महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया 7 नन्हे मुन्नों ने प्रेम से एक दूसरे को झूला-झूलाया तो कुछ ने जमकर नृत्य भी किया 7 सभी बच्चों ने मिठाई खाई और भरपूर मजा उठाया 7 स्कूल निदेशक पी०के० जैन ने सभी को तीजोत्सव पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि उनका मन चंचल तो होता है किंतु होता निष्छल है। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को तीज उत्सव के विषय में परिचय कराना है, उन्होने बच्चों के हाथों पर मेहंदी लगवाई तथा तीज पर अपने विचार व्यक्त कियें 7 कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि, सुरभि, मिंकी, रिद्धि, पूर्णिमा, रूचि, ममता, मधुलिका, एकता, अनुष्का और अंजू मैडम का सहयोग रहा।

बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। गांव बिजोपुरा के जंगल में नलकूप से मोटर खोलते देख ग्रामीणों के शोर मचाने पर एकत्र भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उसके दो अन्य साथी बाइक छोड़कर फरार हो गए। मारे गए बदमाश की देर रात तक शनाख्त नहीं हो सकी थी। छपार क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी किसान विकास उर्फ काची बृहस्पतिवार शाम खेतों पर ईख की निराई कर रहा था। विकास वहां से खेतों पर लगी ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां बाइक पर तीन युवक खड़े मिले, जिनमें से एक ट्यूबवेल की मोटर खोल रहा था। यह देख विकास ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह विकास उनके चंगुल से छूटकर रोहाना-छपार मार्ग पर पहुंच गया और बदमाशों का शोर मचा दिया। उसी समय रोहाना की तरफ से बिजोपुरा के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव की तरफ आ रहे थे, जिन्होंने विकास को शोर मचाते देख उससे पूछताछ कर गांव में फोन कर दिया। खेतों में बदमाशों की सूचना पर देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में जा पहुंचे, जिसके बाद खेतों की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दो अन्य अपनी बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को लाठी-डंडों से मौके पर ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा बदमाश को मार गिराने की सूचना पर सीओ सदर रिजवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश की लाश व छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेते हुए फरार बदमाशों की तलाश में ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी। हालांकि देर रात तक भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा था। वहीं, मारे गए बदमाश की भी शनाख्त नहीं हो पाई थी। इंस्पेक्टर छपार सुभाष राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश की मौत हुई है, जिसकी फिलहाल शनाख्त नहीं हो पाई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eighteen =