समाचार
1261 दिव्यांग लाभार्थियों को एक करोड 47 लाख से अधिक मूल्य के 2458 सहायक यंत्र एवं उपकरण किये गये वितरितः राज्यमंत्री
मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार एवं मुख्य अतिथि श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उन्हें दिव्यांग कैम्पों में जाकर खुषी मिलती है कि उनके द्वारा दिव्यांगजनों को उनके सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण हो रहा है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को किसी की दया की जरूरत नही है। उन्होने हर क्षेत्र में चाहे वो ओलम्पिक का हो या षिक्षा का क्षेत्र हो अथवा अन्य क्षेत्रों मे भी कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडना उनके विभाग का मुख्य कार्य है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार से दिव्यांगजनों के सहायतार्थ जो बजट मिलता है वह 6 माह में ही उपकरणों की खरीदारी कर उपयोग कर पुनः बजट मांगा जाता है और फिर दिव्यांगजनो के सहायतार्थ कैम्प लगाकर उपकरण वितरित किये जाते है। उन्हेने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में आज दूसरी बार दिव्यांगजनों के लिए उपकरण वितरण का कैम्प लगाया गया और इन षिविरों का उदेष्य होता है कि दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर और उनका रजिस्ट्रेषन कराकर उन्हें लाभांवित करना है। उन्होने कहा कि अब तक देष के कोने कोने में षिविर आयोजित कर लगभग 10 लाख लोगो को लाभांवित किया जा चुका है।
मा0 सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार श्री कृष्णपाल गुर्जर आज यहां जीआईसी मैदान में दिव्यांगजनों को मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं अन्य उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि वर्तमान भारत सरकार एवं प्रदेष सरकार ने दिव्यांगजनो के लिए विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाएं संचालित की है और दिव्यांगजनों को आधुनिकतम उपकरण विदेषी कम्पनियों से समझौता कर उनके सहयोग से एल्मिको कानपुर निर्मित उपकरण दिये जा रहे है। उन्होने बताया कि उनकी सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए पूरे देष में मान्य यूनिवर्सल कार्ड बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्हेने बताया कि दिसम्बर 2015 में दिव्यांगजनों के लिए सुगम भारत अभियान योजना प्रारम्भ की गयी है जिसमें दिव्यांगजनों के लिए भवनों में लिफ्ट, बस स्टैण्ड आदि पर सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होने कहा कि गरीब असहाय लोग अपने मुक बघिर बच्चों का ईलाज कराने में असमर्थ होते है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे पांच वर्श के बच्चों के लिए कॉम्लेंट प्लांट दिये जाने की योजना प्रारम्भ की है जिस पर 6 लाख रूपये का व्यय भार आता है। उन्हेने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के ऐसे सभी बच्चो का जिला प्रषासन सूची तैयार कर उनका रजिस्ट्रेषन कराये और उन बच्चों को इस सुविधा का लाभ दिलाया जायेगा।
मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के ऐसे 80 प्रतिषत से अधिक के दिव्यांग जो मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल अपना रजिस्ट्रेषन न होने के कारण वंचित रह गये है वे आज ही अपना रजिस्ट्रेषन करा ले उन्हें भी आगामी षिविर में लाभांवित किया जायेगा। उन्होने कहा कि ऐसे छात्र जो आगे पढाई जारी रखना चाहते है तथा ऐसे लोग जो अपने किसी कार्य में लगे है और अपने दिव्यांगता के कारण आने जाने में असमर्थ है वे मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल पाकर बिना किसी सहायक के अपना कार्य सुविधापूर्ण ढंग से कुषलतापूर्वक कर सकेगे। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार से पहले केवल सात प्रकार की दिव्यांगता को योजनाओं का लाभ दिया जाता था किन्तु मा0 प्रधानमंत्री की संवेदनषीलता के कारण अब 21 प्रकार की दिव्यांगता के लोगो को योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार से पहले दिव्यांगजनों का सरकारी नौकरियों में 15 हजार का बैकलांग था जिसे वर्तमान सरकार के कार्यवाल में 14 हजार 500 लोगो को सरकारी सेवा में स्थान मिला और अभी 500 लोगो को षीघ्र ही केन्द्र सरकार की सरकारी नौकरी में जगह मिलेगी। उन्हेने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन सरकारी योजनाएं पाने से वंचित नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल इस सरकार की देन है और एक बार चार्ज होने पर 45 किमी चलती है।
इसके पूर्व मा0 सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने दिव्यांगजनों का चयन कराने और उनको यहां लाने का कार्य किया है यह उनकी जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की संवेदनषीलता है। उन्होने कहा कि जनपद में आज दूसरी बार दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण का कैम्प लगाकर मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि इसके पूर्व भी वर्श 2016 में लगभग 2.50 करोड रूपये के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गये थे। उन्होने कहा कि आज 135 लोगो को जो 80 प्रतिषत से अधिक दिव्यांग है को मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल दी जा रही है। उन्होने कहा कि उनकी मा0 राज्यमंत्री जी से बात हुई है कि अगले दो-ढाई माह के बाद जो दिव्यांगजन मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल एवं अन्य उपकरणो से उनके रजिस्ट्रेषन न होने के कारण वंचित रह गये है वे आज ही अपना रजिस्ट्रेषन करा ले और जल्द ही उन्हें भी सहायक उपकरण प्रदान कर लाभांवित कराया जायेगा। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को सांसद निधि से उपकरणो के क्रय में पैसा देकर उन्हें अपार सकून महसूस हो रहा है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजन किसी की दया के महोताज नही बल्कि उन्हें प्यार चाहिए। दिव्यांगजन हर क्षेत्र में बुलन्दियों के षिखर पर है।
इसके पूर्व मा0 विधायक संगीत सोम, मा0 विधायक कपिल देव अग्रवाल तथा मा0 विधायक उमेंष मलिक ने दिव्यांगजनों के लिए प्रदेष और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि सरकार दिव्यांगजनों के लिए जो हम सोचते है उससे भी कहीं अधिक देने के लिए तैयार है।आज का दिन बडा महत्वपूर्ण है कि दिव्यांग जनों को सरकारी सहायता से ट्राई साईकिल, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि इन उपकरणों के वितरण का उद््देश्य दिव्यांगजनों का हौसला अफजाई करना है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नही बल्कि कुछ क्षेत्रों में दिव्यांगजनों ने अपने सफलता का परचम लहराया। उन्होने कहा कि दिव्यांगजन न केवल सफलतापूर्वक अपना जीवन जी सकते है बल्कि अपने हौसले से अपने सपने भी साकार कर रहे है। उन्होने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के हित के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होने बताया कि परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा और दिव्यांग पेंशन आदि की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होने कहा कि जिन दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए नही कराया है वे आज ही समारोह के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम से अपना पंजीकरण कराकर ट्राईसाईकिल और सहायक उपकरणों को प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा ले उन्हें अगले समारोह में यथोचित उपकरण उपलब्ध करा दिये जायेगे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री एवं मा0 सांसद तथा मा0 विधायकगणों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस समारोह के माध्यम से दिव्यांगजनां के प्रोत्साहन एवं उनके सहायतार्थ 135 मोट्राईज्ड ट्राई साईकिलों, 719 ट्राई साईकिल, 114 फोल्डिंग व्हील चेयर, 19 सीपी चेयर, 965 बेसाखी, 213 वाकिंग स्टिक, 13 बै्रल केन, 03 ब्रैल किट, 15 स्मार्ट केन, 02 रोलेटर, 34 बीटीई (कान की मषीन), 38 एमएसआई डी किट, 01 एडीएल किट, 01 सेल फोन, 01 ब्रेल स्लेट तथा 184 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरित किये गये। उन्होने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हित एवं उनकें सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में तेजी के साथ कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजन अपने हौसले के बल पर अपना सफल जीवन जी रहे है और वे किसी पर भार नही है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को उ0प्र0 परिवहन निगम की बसों में निशुल्क अनुमन्यता प्रदेश सीमा से बढाकर अंतिम गन्तव्य स्थल तक बढाई गयी है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजनां की पेंशन राशि में भी बढोत्तरी की गयी है और भरण पोषण अनुदान की राशि को 300 रूपये प्रतिमाह से बढाकर 500 रूपये प्रतिमाह किया गया है। उन्होने कहा कि दिव्यांगजन संशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु हेल्प लाईन नम्बर 1800-180-1995 प्रारम्भ की गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा अनुदान की धनराशि बढाकर 10 हजार रूपये की गयी है। उन्हेने बताया कि बघिर बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी हेतु अनुदान की राशि प्रति सर्जरी 6 लाख रूपये की गयी है। उन्होने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत सहायतार्थ दी जाने वाली धनराशि में वृद्धि की गयी है। उन्होने बताया कि दिव्यांगजनां को शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार राशि बढाकर 35 हजार रूपयें प्रति दम्पप्ति की गयी है। उन्होने कहा कि युवक युवति दोनो के दिव्यांग होने की स्थिति में यह पुरस्कार राशि उन्हें मिलेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज समारोह के अन्तर्गत 1261 दिव्यांगजनों को मोट्राईज्ड ट्राई साईकिल एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान किये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। उन्होने बताया कि 80 प्रतिशत या इससे ज्यादा दिव्यांग होने पर परिवहन निगम की बसों में एक सहायक को भी निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान कर उनके बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन व्यतीत करने के प्रयास किये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगों की बढती योग्यता की पहचान की जा रही है और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किये जाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की दिव्यांगजनों के प्रति नीति के सराहना की और कहा कि दोनो सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। इस अवसर ट्राई साईकिल, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई पड रही थी और दिव्यांग जन सरकार की ओर से सहायक उपकरण पाकर जिला प्रशासन और केन्द्र प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे।
इस अवसर पर मा0 विधायक उमेश मलिक, मा0 विधायक कपिल देव अग्रवाल, मा0 सुखदर्षन सिंह बेदी तथा अपर जिलाधिकारी प्रषासन अमित सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेषन अधिकारी, समस्त विकास खण्ड अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मैच पर सट्टा करने वाले पांच गिरफ्तार
मुजफ्रपफरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भारत पाकिस्तान मैच की हार जीत पर भारी मात्रा मे सटटे की खाईबाडी करते पांच आरोपियो के कब्जे से भारी मात्रा मे मोबाईल, लैपटाप, एलईडी, सटटे से सम्बन्ध्ति डायरी व प्रपत्रा,9 लाख 49 हजार 500 रूपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिह ने पत्राकारो से बात करते हुए बताया कि भारत एवं पाकिस्तान द्वारा खेले ेजा रहे एक दिवसीय मैच को दृष्टिगत रख एसएसपी सुध्ीर कुमार सिह ने जनपदमे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने मैच की समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्रा मे कडी दृष्टि रखने के निर्देश दिए थे। इन्ही निर्देशो के चलते सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह मय हमराही पुलिस बल क्षेत्रा मे गश्त कर रहे थे। कि गश्त करते वक्त जब से गांध्ी कालोनी हनुमान मन्दिर के पास पहुंचे कि इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि गली न.4 शिव नगर गांध्ी कालोनी मे सचिन वर्मा के मकान मे भारत पाकिस्ताना मैच पर हार जीत हेतु भारी मात्रा मे सटटे की खाईबाडी चल रही है।
एसपी सिटी ओमवीर सिह ने आगे बताया कि इस सूचना पर इंस्पैक्टर नई मन्डी हरसरन शर्मा, एसएसआई मदन सिह बिस्ट,सब इंस्पैक्टर नरेश भाटी, सब इंस्पैक्टर निधि् चौध्री, सब इंस्पैक्टर ध्ीरज सिह मय हमराही पफोर्स के शिव नगर पहुंंच कर दबिश दी। पुलिस टीम ने दबिश के दौरान पांच आरोपियो विकास उपर्फ विक्की चिकना पुत्रा रमेश निवासी गांध्ी कालोनी, विपुल पुत्रा रघुनाथ निवासी शिव नगर, कार्तिक गुप्ता निवासी आवास विकास कालोनी, अमित कुमार पुत्रा इन्द्र सिह निवासी पचदरा सर्रापफा बाजार,आदित्य शर्मा निवासी नया बांस हनुमान चौक को भारत पाकिस्तान मैच के हार जीत पर भारी मात्रा मे मोबाईल, लैपटाप, एलईडी, सटटे से सम्बन्ध्ति डायरी व प्रपत्रा, तथा 9 लाख 49 हजार पांच सौ रूपये की नकदी के साथ गिरफ्रतार करने मे सपफलता हासिल की है।
एसपी सिटी ने बताया कि उक्त लोगो ने भोली-भाली जनता से छल एवं बेईमानी से अपना एक गैंग बना कर विभिन्न मोबाईलो मे सिम नम्बर लेने के लिए प्रपत्रा तैयाकर कर यह कृत्य कापफी समय से किया जा रहा था। इस सम्बन्ध् मे नई मंडी कोवताली मे धरा 3/4 जुआ अध्नियम व 420,467,468,471,भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकडे गए अभियुक्तो के कब्जे से एक लैपटॉप, तीन स्कूटी व एक मोटर साईकिल, एक एलईडी एलजी,,कम्पनी का, एक प्रिन्टर कैनान कम्पनी का, 20 मोबाईल विभिन्न कम्पनी के, 3 कैलकुलेटर 2 रिमोट टीवी व डिश, मल्अी चार्जर एक मल्टी प्लग 10 मोबाईल के चार्जर तथा भारी मात्रा मे सटटे से सम्बन्ध्ति कागजात बरामद किए है।
नगर इकाई का किया गठन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बनवारी लाल कंसल ग्रुप की आज एक बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर इकाई का गठन किया। अभी जिला कमैटी, जिलायुवा कमैटी और जिला मैन कमैटी का गठन बाद में किया जायेगा। नई कमैटी में वसी एडवेकेट को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा गौरव जैन को अध्यक्ष, फुरकान अंसारी के महामंत्री, ओमप्रकाश को कोषाध्यक्ष, अजहर जैदीके वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दीपक कौशिक को उपाध्यक्ष, मौ. गुफरान को संगठन, इंतखार अंसारी को भी संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा गुल मौहम्मद को मंत्री पद का दर्जा दिया गया है लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 28 सितम्बर को भारत बंद का आयेजन किया गया है अभी तक यह संगठन निष्क्रिय पडा हुआ था अब इसमे दोबारा से जान डाली जा रही है उन्होंने कहा कि 28 सितम्बर के बंद के लिए पूरे प्रदेश में पं्र्रेसवार्ताएं मशाल जुलूस आदि आयोजित किये जायेंगे इसके लिए प्रदेश का दौरा जारी है उन्होंने कहा कि उनका व्यापार संगठन मिलावटखोरों के साथ नहीं है और अब ऐसे व्यापारियों की मदद नहीं की जायेगी जो अफसरों की दलाली करते है उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार करना आज संकट का कारण बन गया है जीएसटी में दैनिक जुर्माने से व्यापारी पीडित है हर व्यवसाय में बीमारी की छुट्टी मिलती है लेकिन व्यापारी को बीमारी की छुट्टी नहीं मिलती है उन्होंने मांग की कि फूड एक्ट में आज के दौर के मानक तय किये जाये इस अवसर पर काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
अधिवक्ता के पिता के निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर। अध्विक्ता के पिता के निध्न से जिला बार संघ एवं सिविल बार संघ से जुडे अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। अध्विक्ताओ ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नगर के मौहल्ला गउफशाला निवासी अध्विक्ता अजयपाल शर्मा के पिता का बीमारी के चलते निध्न हो गया। उनके निध्न के समाचार से अध्विक्ताओ मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो व समाजसेवियों तथा अध्विक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जिला व सिविल बार एसो. के तत्वाधन मे दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान बार संघ पदाध्किरी व समस्त अध्विक्तागण मौजूद रहे।
आरोपी पति को दबोचा
पुरकाजी। पुलिस ने पत्नी पर तेजाब डालने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की। ज्ञात हो कि पुरकाजी थाना क्षेत्रा के गांव पफलौदा निवासी छोटू नामक व्यक्ति ने बीते दिन अपनी पत्नि मनहोरी के उपर नशे की हालत मे तेजाब डाल दिया था। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। पुलिस ने उक्त मामले मे भागदौड कर अपनी पत्नि के उपर तेजाब डालने के आरोपी छोटू को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस पकडे गए अभियुक्त को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई है।
बदमाशों ने साईकिल व नकदी लूटी
जानसठ। अपने घर से जानसठ जा रहे एक युवक से कुछ अज्ञात बदमाशो ने मारपीट व आतंकित कर उसकी साईकिल व नकदी लूट ली। सूत्रो के अनुसार ग्राम मनपफोडा निवासी युवक अवतार सिह आत सुबह किसी काम से साईकिल द्वारा अपने गांव से जानसठ जा रहा िा थ। कि जैसे ही उक्त युवक काठ की नाली पर पहुंचा कि इस दौरान वहां मौजूद 2 अज्ञात बदमाशो ने युवक अवतार के साथ मारपीट कर व उसे घरा ध्मका कर उसकी साईकिल व करीब 11 सौ रूपये छीन लिए व ईख खेतो के रास्ते घटना स्थल से पफरार हो गए। युवक द्वारा अपने साथ हुई लूट की जानकारी ग्राम नयागांव मे पहुंंच कर ग्रामीणो को दी। ग्रामीणो ने मामले की जानकारी मिलने पर ईख के खेतो को घेरकर बदमाशो की खोजबीन की। परन्तु उनका कोई सुराग नही लग सका। पीडित युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधर पर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू कर दी है।
सहायता को सौंपा चैक
मुजफ्फरनगर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स एसोसिएशनन उ.प्र.पे केरल बाढ पीडितो के सहायतार्थ 8150 रूपये का ड्राफ्रट जिलाध्किरी को सौपा।
प्रान्तीय कार्यकारिणी के आहवान पर पेन्शनर्स एसो.उ.प्र.के तत्वाधन मे सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स एसो.उ.प्र. से जुडे पदाध्किरी एकत्रित हो कचहरी पहुंचे। जहां उन्होने जिलाध्किरी राजीव शर्मा से मिल कर उन्हे केरल बाढ पीडितो की मदद के लिए 8150 रूपये का एक ड्राफ्रट जिलाध्किरी को सौपा। इससे पूर्व आयोजित बैठक मे प्रान्तीय कार्यकारिणी के आहवान पर यह तय किया गया कि 1 अक्टूबर 2018 को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सराकर द्वारा पेंशनर्स की सहमती होने के उपरान्त मांगो का निराकरण न होन के कारण विरोध् प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपने की बात कही गई। बैठक मे गंगा राम,जय शर्मा, कस्तूर सिह स्नेही, राजपाल शर्मा, महकसिह, जगन्नाथ, रणध्ीर सिह, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, र्ध्म प्रकाश वर्मा, मौहम्मद अली अलवी,जामीर आमिर आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान चलाया
मीरापुर। भारतीय जनता पार्टी मीरापुर मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कस्बे के भैरव मन्दिर परिसर में स्वछता अभियान चलाया। भाजपा मीरापुरअध्यक्ष वैद्य प्रधुमन शर्मा के नेतृत्व में दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता ग्राम रसूलपुर गढ़ी स्थित सिद्धपीठ भैरव मन्दिर परिसर में एकत्र हुए। .
कार्यवाही का दिया आश्वासन
तितावी। थाना क्षेत्र के मांडी निवासी महिला ने तितावी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब ७ वर्ष पूर्व मखियाली थाना नई मंडी के युवक से हुई थी। शबनम ने बताया कि विगत १७ सितम्बर को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।.
जहरीले पदार्थ का सेवन
चरथावल। गृह-क्लेश के चलते तीस वर्षीय युवक ने विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक गाजियाबाद में नौकरी करता था। काफी दिनों से नौकरी छूट जाने के कारण युवक गांव में रह रहा था जबकि पत्नी बच्चों के संग अधिकतर गाजियाबाद रहती थी। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।.
रोजगार मेले का आयोजन
चरथावल। ग्राम कुटेसरा में कौशल विकास मिशन उत्तर-प्रदेश(भारत सरकार)द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आयी कई कम्पनियों के अधिकारियो ने १२०प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेकर ७० का चयन किया। मेले का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने किया। मेले में नीरज शर्मा,अनुज त्यागी,अरविंद कुमार, बाबूराम रहे। .
चालीस लीटर शराब पकडी
खतौली। रतनपुरी एसआई संजय राणा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद रजवाहे की पटरी से ४० लीटर शराब के साथ चलसीना गांव निवासी गौतम को पकड़ा है। आरोपी पर केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। .
बाइक चोरी
खतौली। सरधना के नबाबगढी गांव निवासी सिरोज बाग में आम के पेडों पर दवाई का छिड़काव करने आया था। बाइक को बाग के बाहर खड़ी कर अन्दर चला गया। वापस लौटा तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोर के विरूद्व तहरीर दी है। .
सात से रामलीला का होगा शुभारम्भ
छपार। छपार क्षेत्र के गांव बसेडा में ९०वी श्रीरामलीला शुभारम्भ आगामी ७ अक्टूबर को बाजार में स्थित रामलीला भवन में किया जायेगा। मंगलवार को रामलीला ध्वज यात्रा को बसेडा में निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीरामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मैदान में जयकारों के साथ ध्वज को स्थापित किया गया।.
व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न
रामराज। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में रामराज व्यापार मंडल की एक बैठक हुई। बैठक में मुजफरनगर के दल के महामंत्री पंकज गुप्ता ने व्यापार एवं व्यापारियों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी। समीर कौशिक, डिम्पी सिढाना, विजय नारंग रहे। .
प्रमोद कौशिक अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण सभा की एक बैठक अकिंत बिहार लाल बाग राधाकृष्ण मिंंदर में हुई। जिसकी अध्यक्षता रामचंद्र मिश्रा ने की तथा संचालन भारतवीर व नीरज त्यागी ने सयुंक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रमोद कौशिक को अकिंत बिहार लाल बाग ब्राहमण सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया। मुख्य अतिथि सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में महापुरूषो के नाम पर बहुत विकास कार्य हुए। सबसे पहले चौ0 चरण सिंह चौक बनाया, फिर नाला पटरी मार्ग पिंंडत दीन दयाल उपाध्याय के नाम से बनाया गया। सुभाष नगर वाली चकरोड जो नाले की पटरी से शनिधाम पहुंचती है वह पिंंडत अटल बिहारी मार्ग कहलायेगा, जो निर्माणाधीन है। एक माह बाद रजवाहा रोड बच्चनसिंह कालोनी में एक भव्य विशाल चौ0 चरण सिंह के नाम से गेट बनाया जायेगा। जिसमें इच्छा है कि चौ0 अजित सिंह शिलान्यास करेगे। गांव सरवट में करीब 6 हजार राशन कार्ड है जो सब नए बनवाए गये है। एक भी विकलांग या विधवा बिना पेंशन के नही है। अंत में प्रमोद कौशिक अकिंत बिहार लाल बाग ब्राहमण सभा का अध्यक्ष बनने पर सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में प्रमोद कौशिक, समेन्द्र शर्मा, विनोद कुमार गौतम, वेदप्रकाश, मा0नीरज त्यागी, अनिल शर्मा, तीर्थपाल शर्मा, चौ0 चन्द्रवीर, भारतवीर, दिनेश, डा0 हेमराज, अमरीश, रामचदं्रमिश्रा, नीटू, वेदपाल, हरपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, रोहित कौशिक आदि मौजूद थे।
