खबरें अब तक...

समाचार

दिव्यांग बच्चों के लिए प्रदेश सरकार गम्भीरः राजभर1 15 |
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मन्त्रा पिछडा वर्ग व दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि सभी जातियों मे गरीब लोग भी शामिल हैं अतः देशभर मे सर्वेक्षण कराकर आर्थिक स्थिती के आधर पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। जातिगत आधर पर आरक्षण दिया जाना उचित नही है। इससे समाज मे वैमनस्य पैदा होता है। जबकि सामाजिक समरसता व एकता के बल पर ही कोई देश/समाज तरक्की कर पाता है। अक्सर देखा गया है कि जितने भी छोटे-छोटे प्रदेश हैं। वहां विकास की स्थिती कापफी बेहतर है अतः लोगो की खुशहाली व विकास के लिए छोटे प्रदेश की स्थापना की बात करना कापफी हद तक उचित है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मन्त्रा ओमप्रकाश राजभर ने पत्राकारो से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चो के प्रति पूरी तरह गम्भीर है। उन्होने कहा कि पहले मूक बध्रि सभी जातियो के बच्चों के उपचार के लिए 10 हजार रूपये दिए जाते थे। लेकिन अब सरकार 6 लाख रूपये तक का खर्च ऐसे बच्चो के ईलाज एवं उपकरण आदि पर कर रही है। मन्त्रा श्री राजभर ने बताया कि पहले दिव्यांगो को सिपर्फ प्रदेश भर मे ही निशुल्क यात्रा करने की छूट थी। लेकिन अब उनके प्रयासो से यह सुनिश्चित हो पाया है कि यूपी की बस से दिव्यांग पूरे देश मे निशुल्क यात्रा कर सकेगे। दिव्यांगो के प्रति इस सेवा के लिए उन्होने केन्द्र सरकार से प्रयास कर यह सुविध उपलब्ध् कराई है। दिव्यांगो को ट्रेन मे सपफर के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगो की मांग को पूरा करते हुए दिव्यांगो को 3 एसी मे लोवर सीट पर आरक्षण की सुविध दी जा रही है।
दिव्यांगता के लिए सर्टिपिफकेट जारी किए जाने के विषय मे उन्होने बताया कि मन्द बु( बच्चे पहले सर्टिपिफकेट लेने के लिए लखनउफ जाते थे। जिसमे उन्हे व उनके परिजनो को कापफी परेशानी उठानी पडती थी। तथा उनका तीन चार दिन का समय लग जाता था। लेकिन अब ऐसा नही है। उनके प्रयासो के चलते अब इस दिशा मे की गई नई व्यवस्था के अनुसार जिला स्तर पर सर्वे कराकर शासन को सूची प्रेषित की जाएगी। जिसके चलते जिला मुख्यालय पहुंच कर डाक्टरो की टीम मौके पर ही सर्टिपिफकेट जारी करगी। तथा प्रत्येक सोमवार को जिला चिकित्सालय मे दिव्यांग सर्टिपिफकेट दिए जायेगा। जिला स्तर ही नही बल्कि तहसील व ब्लॉक स्तर तक दिव्यांगो के लिए यह सुविध की गई है। ताकि उन्हे दूर दराज गांवो से जिला स्तर तक ना आना पडे।
कैबिनेट मन्त्रा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार द्वारा इस दिशा म भरपूर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए आकाशवाणी, नुक्कड नाटक व एपफएम आदि से प्रचार कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि पिछले 6 साल म ेदिव्यांगो को जितने उपकरण वितरित नही हो पाए है।, उससे कहीं अध्कि उपकरण इस सरकार मे वितरित किये जा चुके है। बडे स्तर पर कृतिम अंग वितरित किए जा रहे है। पिछडा वर्ग के लोगो के कल्याण के लिए पहली बार पिछडा वर्ग टै्रनिंग के तहत सीसीसी स्तर की टै्रनिंग व ई-टेन्डरिंग के जरिये ओ लेवल कम्पनी सर्टिपिफकेट जारी किया जा रहा है। पिफलहाल प्रदेश मे करीब 2 लाख छात्रो का ऑन लाईन चयन किया गया है। छात्रा वृत्ति के विषय मे उन्होने कहा कि सामान्य,पिछडा वर्ग एवं अनुसूचित वर्ग आदि सभी वर्ग के छात्रो को छात्रावृत्ति दी जाएगी।
प्रदेश मे 50 प्रतिशत से अध्कि अंक लाने वाले छात्रो के लिए 16 आईएएस व पीसीएस सैन्टर खोले जा रहे है। जिनमे 27 प्रतिशत का आरक्षण केबिनेट की बैठक मे ओबीसी के लिए पास कराया है। श्री राजभर ने आगे बताया कि मौजूदा सरकार मे विकलांगो की पेंशनन 300 रूपये से बढाकर 800 रूपये कर दी गई। शीघ्र ही दिव्यांगो के जीवन स्तर मे सुधर व रोजकार के मददेनजर उन्हे एक ट्राई साईकिल वितरित की जाएगी। जिसमे वे साबुन,सपर्फ, पेस्ट आदि सामान कंडी मे रखकर आसपास बेच सके तथा अपना एक छोटा सा रोजगार मुहैया कर सके। प्रेसवार्ता के दौरान सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्ययक्ष व प.उ.प्र.प्रभारी रामपाल मांडी, प.उ.प्र.संगठन मंत्रा डा.दयाराम भार्गव, प्रदश्े महामंत्रा रविन्द्र उपाध्याय, रा.सचिव शक्ति सिह, बल्ला चौध्री, उर्वशी चौध्री, दीपेन्द्र चौध्री जिलाध्यक्ष आदि पार्टी पदाध्किरी मौजूद रहे। जनपद मे पहुंचने पर मंत्रा ओमप्रकाश राजभर कर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाध्किरियो द्वरा अनेक स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।

2 10 |
पार्टी व संगठन के हित मे सभी का हित सुरक्षित2 10 |
मुजफ्फरनगर। पार्टी व संगठन के हित मे सभी का हित सुरक्षित है। पार्टी कार्यकर्ताओ की अनदेखी नही की जानी चाहिए तथा सभी कार्यकर्ताओ को जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। गरीब व कमजोर वर्ग के हितो के लिए संषर्षरत रहना चाहिए। ताकि उनकी समस्याओ का निराकरण हो और सरकार के प्रति उनकी आस्था बनी रही।
नई मंडी के कूकडा रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ता जनसभा को सम्बोध्ति करने हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्रा ओमप्रकाश राजभर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओ को सम्बोध्ति करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। श्री राजभर ने अपने सम्बोध्न मे कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की सपफलता उस पार्टी के कार्यकर्ताओ की एकजुटता पर निर्भर करती है।क्योंकि कार्यकर्ता दल की रीढ होते हैं। जो पार्टी व संगठन के हित म समर्पित रहते है। अतः कार्यकर्ताओ की समस्याओ की अनदेखी ना की जाए तथा पदाध्किरी कार्यकर्ताओ के मनोबल को गिरने ना दे। उन्हे कदम दर कदम अपने साथ रखे व उचित सम्मान दें। कैबिनेट मन्त्रा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजनैतिक लोगो मे जनसेवा की भावना निहित होनी चाहिए। समाज के सिपर्फ बडे तबके ही नही बल्कि समाज के छोटे तबके के लोगो गरीब व कमजोर वर्ग के लोगो के प्रति सेवा भाव रखते हुए सरकार/विभाग द्वारा जनहित मे जारी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित कराने का प्रयास होना चाहिए। ताकि आम जन की समस्याओ का निराकरण हो सके। कार्यक्रम को सम्बोध्ति करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प.उ.प्र.प्रभारी रामपाल माडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कंध्े से कंध मिलाकर पार्टी व संगठन हित में काम करते हुएजनसेवा का भाव रखना चाहिए ताकि सरकार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण हो सके। इस दौरान सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्ययक्ष व प.उ.प्र.प्रभारी रामपाल मांडी, प.उ.प्र.संगठन मंत्रा डा.दयाराम भार्गव, प्रदश्े महामंत्रा रविन्द्र उपाध्याय, रा.सचिव शक्ति सिह, बल्ला चौध्री, उर्वशी चौध्री, दीपेन्द्र चौध्री जिलाध्यक्ष आदि पार्टी पदाध्किरी मौजूद रहे। जनपद मे पहुंचने पर मंत्रा ओमप्रकाश राजभर कर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाध्किरियो द्वरा अनेक स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।

श्रीराम कालेज में कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एम विश्वेश्वरय्या के जन्म दिवस स्वरूप घोषित ‘इंजीनियर्स-डे‘ मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में ‘‘प्दजमतदमज वि ज्ीपदहे ;प्वज्द्ध ंदक ।नतकपदव’’ विषय पर एक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा आईओटी के सिद्धान्त, उपयोगिता एवं आर्डिनो को सर्किट से जोडकर विभिन्न प्रकार के स्वचालित प्रक्रियाओं को निष्पादित करना सिखाया। आईओटी एक ऐसा सिद्धान्त है जिसमें सभी इलेक्ट्रानिक एवं इलेक्ट्रीकल उपकरणो जो कि ऑन या ऑफ स्वीच से चलते है, उन्हे इंटरनेट के माध्यम से सुदूर स्थान से नियंत्रित किया जा सकता है। इस वर्कशाप द्वारा छात्रों के तकनीकी ज्ञान का विकास हुआ एवम् वह नवीनतम तकनीकी उपकरणों से परिचित हुए। उन्होनें आईओटी के सिद्धान्त द्वारा युक्तियों के नियंत्रण के विभिन्न गुर सीखे साथ ही ऑर्डिनों साफ्टवेयर पर कार्य करना भी सीखा। इस कार्यक्रम मे इंजीनियरिंग के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ डी0के0पी0 सिंह ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवम् व्यक्त्वि विकसित करने का अवसर मिलता है तथा उनके आत्मविष्वास मे भी वृद्धि होती है। उन्होनें यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनें इस कार्यशाला में सीखी गयी तकनीक को भविष्य में लागू करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यशाला के अन्त मे इलैक्ट्रिनिक्स एवं कम्यूनिकेशन विभाग की विभागाध्यक्षा ई0 साक्षी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के तकनीकि ज्ञान में निश्चित रूप से वृ़द्ध होगी। इस हेतु श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे कार्यक्रमो को कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ0 डी0के0पी0 सिंह, डीन एकेडमिक डा0 सम्राट सिंह, ई0 साक्षी श्रीवास्तव, ई0 पुष्पेन्द्र सैनी, ई0 निशा चौहान, ई0 आयुष शर्मा, ई0 साक्षी धीमान, ई0 अभिषेक कुलश्रेष्ठ आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक का स्वागत किया5 7 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्रीमोहन तायल का मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत अरुण शर्मा एडवोकेट के निवास स्थान पर किया गया स्वागत में चन्द्र सैन शर्मा मास्टर, धर्मपाल शर्मा (जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा) चन्द्र मोहन शर्मा, पवन शर्मा, राजपाल शर्मा, पीतम शर्मा, जयकरण वर्मा, अमित अग्रवाल बंटी, भरत शर्मा एडवोकेट, अरुण शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

पूर्व सांसद के भाई का निधन
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक के चचेरे भाई ओंकार सिंह का आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर लोगों में शोक की लहर दौड गई। बडी संख्या में लोग उनके निवास पर सांत्वना देने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक के चचेरे भाई ओंकार सिंह का आज सुबह करीब ५ बजे निधन हो गया। पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने बताया कि ओंकार सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार काली नदी रोड स्थित शमशान घाट पर किया गया। ओंकार सिंह के निधन का समाचार पाकर बडी संख्या में नगर के गणमान्य लोग सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे तथा उनकी अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े राजनीतिज्ञ, कई ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी, व्यापार मंडल से जुड़े लोगों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्वच्छता पखवाड़ा सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत विद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति अपने सामाजिक योगदान के लिए शपथ दिलाई गयी। इसके साथ ही जन जागरुकता के लिए रैली का आयोजन भी किया गया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली के निर्देशानुसार एक सितम्बर से १५ सितम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की एडिशनल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी के द्वारा एक सितम्बर को स्वच्छता शपथ के साथ किया गया था। इस पखवाडे के अन्तर्गत शपथ, जागरुकता, वृक्षारोपण, स्वच्छता सहभागिता, हाथ धुलना, व्यक्तिगत स्वच्छता, जन सहभागिता, स्वच्छता प्रदर्शनी, स्वच्छ जल, जल संचय, एवं पत्र लेखन विषयों पर अलग अलग दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने असीम उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने सकारात्मक विचारों के साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शि किया। स्वच्छता पखवाडे के समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जी.बी. पाण्डे जी एवं एडिशनल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्री जी.बी. पाण्डे जी ने इस दौरान विद्यार्थियों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए महात्मा गांधी के विचारों और दिन प्रतिदिन के जीवन में सफाई के महत्व को समझाते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर से स्वच्छता जागरुकता रैली सरकूलर रोड पर निकाली गयी, जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा हाथों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सहयोग के लिए जनमानस से सहभागिता की प्रेरक अपील वाले स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर बैनर लिये हुए थे। रैली वापस विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मुख्य मार्गों से कूड़ा उठाया गया। एसडी डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया। महाविद्यालय में छात्रों को प्रेरक भाषण और स्वच्छता संबंधित वीडियो दिखाए गए। प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय, डा. अजय पाल ङ्क्षसह ने साफ-सफाई का महत्व बताया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान डा. विशम्बर पांडेय, डा. कुलदीप मलिक, डा. नागेंद्र, विपिन कुमार, संदीप कुमार, नितिन कुमार, अंशुल शर्मा, कर्मजीत कौर आदि मौजूद रहे। एमजी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों को स्वच्छता के प्रति सामाजिक योगदान के लिए शपथ दिलाई गई। जन जागरुकता के लिए रैली निकाली गई। स्कूल की एडिशनल ङ्क्षप्रसिपल मोनिका गर्ग एक सितम्बर से कार्यक्रम शुरु किए गए, जो १५ दिन चले। रैली सरकुलर रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक होते हुए निकाली गई, जिसके माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गनाइजेशन की ओर से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, विजय शुक्ला, राजीव मोहन शर्मा, बोहरन सिह, अरविद धनकर, मनोज शर्मा, मंजू शर्मा, संदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने कॉलेज परिसर ओर कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर झाडू लगाई। एनसीसी के केयर टेकर राजकमल वर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक आदत है, जिसे सभी को प्रतिदिन के अनुभव में शामिल करना चाहिए। इस दौरान महेश कुमार, पंकज त्यागी, विक्रांत सैनी, अंकुर राजवंशी, केएन पन्त आदि मौजूद रहे।

कूडे केढेर व दुर्गन्ध से जीना हुआ मुहाल7 6 |
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हैं। मुख्य एंट्री रोड के साथ संपर्क मार्गा पर भी कूड़ों का ढेर लगा है। सरकारी अस्पताल के निकट व शाहबुद्दीनपुर मार्ग पर गंदगी से जीना मुहाल है। चेतावनी के बाद भी पालिका अफसर मामले पर कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है।
नगर पालिका क्षेत्र में ५० वार्ड शामिल हैं। रोजाना वार्डा से १०० टन से अधिक कूड़ा एकत्र होता है। यह कूड़ा एटूजेड के बनाए गए डलावघरों पर डाला जाता है। पालिका ने जल्दबाजी में कई डलावघर ऐसे स्थान पर बना दिए हैं, जो घनी आबादी और आवाजाही के मुख्य मार्गा पर पड़ते हैं। कर्मचारी गली-मोहल्लों से कूड़ा उठाकर डलावघरों तक पहुंचा रहे हैं, मगर समय पर कूड़ा नहीं उठने से हालात बिगड़े हुए हैं। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के निकट रुड़की रोड पर डलावघर से कूड़ा उठाने में कर्मचारी लापरवाह बने हैं, जबकि रुड़की रोड को सहारनपुर, देवबंद, रुड़की, हरिद्वार व देहरादून से आने वाला यातायात मुख्यतरू प्रयोग करता है। ऐसा ही हाल शाहबुद्दीनपुर रोड का है। गंदगी को दूर करने में पालिका अधिकारी व कर्मचारी का कोई ध्यान नहीं है।

पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
जानसठ। कस्बे में नगर पंचायत ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने छोटे दुकानदारों की पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान को भी जब्त किया।१स्वच्छ भारत अभियान के डीपीएम सरदार बलजीत सिंह ने नगर पंचायत में पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान जब्त करने को कहा। तुरंत ही नगर पंचायत की टीम लेकर वह बाजार पहुंचे और अभियान के तहत पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान जब्त करने शुरू कर दिए। उन्होंने छोटे दुकानदारों से केवल पॉलीथिन जब्त की और बड़े दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। बलजीत सिंह ने बताया कि वह जानसठ पहली बार आए हैं, इसलिए छोटे दुकानदारों से पॉलीथिन व थर्माकोल के सामान जब्त कर छोड़ रहे हैं। शीघ्र ही इस अभियान को व्यापक तरीके से चलाया जाएगा। जो भी दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करता हुआ पाया गया, उस पर पांच हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। नगर पंचायत के लिपिक इरफान ने बताया कि शनिवार को चले अभियान में व्यापारियों पर पॉलीथिन के उपयोग करने के लिए २७०० रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही करीब २५ किग्रा पॉलीथिन व बड़ी मात्र में थर्माकोल का सामान जब्त किया गया।

निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
चिकित्सकों के बिना समाज की कल्पना संभव नहींः सीओ सिटी
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था ष्ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसायटीष् की ओर से शहर के मिमलाना रोड़ स्थित मदरसा फैज उल उलूम में वायरल बुखार एवं शरीर के अन्य रोगों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई, उसके बाद मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी ने भी कैंप में मय चिकित्सकों के पूरा सहयोग दिया। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया व महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरुण अरोड़ा व वरिष्ठ समाजसेवी असद फारूकी एवं सतनाम सिंह हंसपाल आदि साथियों ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने कहा कि चिकित्सा सुविधा और चिकित्सकों के बिना समाज की कल्पना करना असंभव है। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार से यदि मेडिकल कैंपों का आयोजन होता रहा तो वायरल फीवर हावी नहीं हो सकेगा। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी असद फारूकी ने कैंप में मरीजों की भीड़ देखते हुए क्षेत्र में चल रहे वायरल बुखार को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कई टिप्स दिए। संस्था के अध्यक्ष सैय्यद फैसल काजमी व मौलाना अता उल हक ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से लोग वायरल फीवर एवं दाद खाज खुजली की परेशानियों से झूझ रहे थे। जिसका प्रभाव कैंप में लगी भीड़ को देखने में मिला। हमें उम्मीद है कि हमारी संस्था इसी प्रकार भविष्य में भी निःस्वार्थ लोगों की मदद करती रहें। समाजसेवी सरदार सतनाम सिंह हंसपाल भी अपने समर्थकों संग कैंप में पहुंच कर कैंप कार्यालय में भागीदारी दी।
कई सामाजिक संगठनों ने की प्रशंसा-ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मदरसा फैज उल उलूम में लगे कैंप कार्यालय पर सामाजिक संस्था ष्ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटीष् की पूरी टीम ने भी चिकित्सकों के साथ कैंप में पूरा सहयोग दिया। ष्हिंद वेलफेयर सोसायटीष् से पहुंचे सरताज अहमद व कमरुज्जमा ने मदरसा संचालक मौलाना मोनिश की खूब प्रशंसा की।इसके अलावा युवा समाजसेविका आरुषि सुधा एवं समाजसेवी जान मौहम्मद (तेवड़े वाले) ने भी कैंप पहुंचकर ब्राइट फ्यूचर की टीम का हौसला बढ़ाया। इसके अतिरिक्त डॉ. हजूर आलम, डॉ. खालिद सिद्दीकी, डॉ. हसीन सिद्दीकी, डॉ. जावेद हसन, डॉ. तबस्सुम, डॉ. हामिद अल्वी आदि चिकित्सकों ने मरीजो का उपचार किया। उक्त कैम्प में लगभग 400 मरीजों को दवाइयां दी गई। कैंप में मो. हारून, हाजी इरफान अंसारी, महताब खान, जुनैद रउफ, सलीम अहमद, असद जमा, नदीम खान, जाकिर अहमद, फरीद काजमी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 6 =