खबरें अब तक...

समाचार

पिता पुत्र की हादसे में मौत1 8 | 3 4 |
चरथावल। टै्रक्टर-ट्राली नदी मे गिर जाने से बाप बेटे की मौत हो गई तथा इस हादसे मे एक अन्य युवक घायल हो गया। इस हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव न्यामू के समीप नदी मे टै्रक्टर-ट्राली गिर जाने से बाप बेटे की मौत की खबर से आसपास अपने खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और हर कोई घटना स्थल की और दौड पडा। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से नदी मे डूबे बाप बेटे को नदी से बाहर निकलवाया तथा ट्रैक्टर-ट्राली को भी नदी से बाहर निकलवाया गया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव न्यामू निवासी करीब 55 वर्षीय लीलू कश्यप अपने बेटे 24 वर्षीय विपिन तथा परिवार के एक अन्य युवक गोविन्द के साथ टै्रक्टर-ट्राली मे सवार होकर अपने खेतो मे काम करने के लिए जा रहा था कि खेतो पर जाते वक्त अचानक गांव न्यामू के समीप बह रही नदी के किनारे ट्रैक्टर-ट्राली की तेज स्पीड के कारण अचानक टै्रक्टर-ट्राली अनियन्त्रित हो गई तथा नदी मे गिर कर पलट गई। इस हादसे मे लीलू कश्यप की पानी मे डूब जाने पर मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा विपिन व गोविन्द गभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और हर कोई घटना स्थल की ेऔर दौड पडा तथा देखते ही देखते अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर जमा ग्रामीणो ने नदी मे गिरी टै्रक्टर-ट्राली पर सवार उक्त लोगो को नदी से बाहर निकालने मे जुट गए। वहीं दूसरी और ग्रामीणो की सूचना से पुलिस मे हडकम्प गया और मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से नदी मे डूबे उक्त तीनो लोगो किसी प्रकार नदी से बाहर निकलवाया। इस हादसे मे लीलू कश्यप की मौके पर ही मौत गई। तथा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाये गए विपिन को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया व घायल गोविन्द को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। नदी मे डूब जाने से हुई पिता-पुत्र की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो व परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश, चोरी के मोबाइल सहित दबोचा5 3 |
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने चोरी के मोबाईल, कटर तथा इलैक्ट्रानिक कांटा, रेडीमेड कपडे गैस चूल्हे आदि के साथ दो शतिर लूटेरो को गिरफ्तार किया है। पकडे गए अभियुक्तो के खिलाफ विभिन्न थानो मे अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जनपद मे अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढाना हरिराम यादव के निदेशन मे चल रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने कस्बा स्थित शिव मुर्ती के समीप दो शातिर लूटेरो नाहिद पुत्र अनीस निवासी दर्जी वाली गली मौ.खालापार शहर कोतवाली तथा उसके साथी कादर खान पुत्र खुर्शीद खान निवासी दुवेशपुर थाना सरधना मेरठ को 8 मोबाईल एक तमंचा 315 कारतूस मय ए जिन्दा व खोखा कारतूस तथा चोरी की घटना मे प्रयुक्त एक कटर बरामद किया है। उक्त् मामले मे आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तो के खिलाफ थाना शाहपुर,बुढाना व शहर कोतवाली मे विभिन्न धाराओ मे मामले दर्ज है। अभियुक्तो को पकडने वाली टीम मे शाहपुर थाना प्रभारी यशपाल सिह, एसआई अनित यादव, एसआई सचिन त्यागी, एसआई महेन्द्र त्यागी, का.हाशिम रजा, विजय कुमार,एसआई प्रमेश कुमार स्वाट टीम व स्वाट टीम से का.विनीत कपासिया, सोनू शर्मा, गुरनाम सिह, वकार आदि शामिल रहे।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंसूरपुर पुलिस ने सीओ खतौली राजीव सिह के पर्यवेक्षण मे चोर लूटेरों व शातिर अभियुक्तो की धरपकड के सम्बन्ध मे चल रहे अभियान के अर्न्तगत मन्सूरपुर थाना प्रभारी के.पी.एस.चाहल ने मंसूरपुर मे एक मकान के पीछे ईख के खेत मे चल रही तमंचा फैक्ट्री का मुखबीर की सूचना पर की गई छापामारी व मुठभेड के दौरान राशिद पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला रहमानिया मिमलाना रोड कोतवाली नगर को 2 तमंचे, एक जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस 315 बोर, 3 अधबने मसकट 12 बोर, एक बोर, एक नाल 32 बोर,5 रेती, 2 हथौडी, 4 प्लास, 2 निहाल,1 आरी, 6 छैनी, 1 ड्रिल मशीन, 18 बरमे, 22 स्प्रींग, 30 हैमर, 6 ट्रेगर, 27छोटी पत्ती आदि उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ थाना मन्सूरपुर मे विभिन्न धाराओ मे मामले दर्ज है। तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश करने वाली टीम मे थाना प्रभारी मंसरूपुर के.पी.एस.चाहल, सब इंस्पैक्टर संजय कुमार, एसआई क्षितिज कुमार,का.आदित्य कुमार, सतीश कुमार, आशीष कुमार शामिल रहे।

रथयात्रा का हुआ स्वागत7 |
मुजफ्फरनगर। सयुंक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज भारत में विदेशी पूंजी निवेश का विरोध किया। १२२ महानगरों से गुजरती हुई यात्रा आज मुजफ्फरनगर में पहुंची जिसमें यात्रा के प्रभारी वीएस वालिया अमर श्री जैन मुंबई से मुजफ्फरनगर पधारे। जहां यात्रा का नेतृत्व व्यापारी नेता राजकुमार कालरा, अमित गर्ग, अनिल कंसल, नरेंद्र मित्तल, रेवतीनंदन सिंघल, राजकुमार नरूला, मनीष नरूला, सुमित गर्ग, सरदार चरणजीत सिंह, राजेंद्र काटी आदि ने अपने नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर व्यापारी नेता राजकुमार नरूला ने कहा कि भारत में विदेशी पूंजी निवेश यहां के अनुरूप नहीं है विदेशों में बड़े पैमाने पर व्यापारी को सुविधाएं दी जाती है परंतु यहां पर बैंक इंटरेस्ट रेट 11प्रतिशत विदेशों में ढाई प्रतिशत है जिसका प्रतिकूल प्रभाव जो व्यापारी १या२ प्रतिशत पर ही व्यापार करते हैं उन पर पड़ता है तथा यहां की बाजार इस बाजार की खास बाकी है कि यहां पर व्यापारी छोटे-छोटे से लेकर बड़े बाजार तक फैला हुआ है श्रंखला से निर्माता ,थोक विक्रेता, रिटेल तरीके से व्यापार होता है परंतु एसबीआई पूंजी निवेश एक ही स्थान पर सभी वस्तुओं का सीधे स्टॉकिस्ट बन जाता है जिससे साराबाजार समाप्त होते हुए केवल एक ही बड़ा शोरूम विदेशी निवेश का बनता है जिससे जिससे सभी उपभोक्ता वस्तु खरीदते हैं निर्माता सीधा उस बड़े उद्योगपति को भेजता है जिससे बीच का सारा बाजार खत्म होता चला जाता है जिससे बीच का बाजार खत्म हो जाता है भारत में सरकार को छोटे व्यापारी के लिए पूंजी निवेश खोल देना चाहिए देश में एक ही रास्ते गलत नीति बने जिससे व्यापार सुचारु रुप से चल सके आज ऑनलाइन में विदेशी पूंजी निवेश ने जैसे वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट आदि ने संपूर्ण बाजार पर कब्जा करने की योजना बनाई है जिससे भारत का बाजार संकुचित हो जाएगा केवल ऑनलाइन बाजार रह जाएगा और वह सारा बाजार जो कि भारत के उपभोक्ता का कब्जा है उस पर ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे इन कंपनियों का कब्जा हो जाएगा जिससे भारतपुनह गुलामी की ओर अग्रसर होगा सरकार को सरकार को ऋण की नीति पर भी सरलीकरण करना होगा जिससे व्यापारी सुगमता से व्यापार कर सकें तथा भारत को आर्थिक आधार मजबूत करते हुए तथा भारत को बुलंदियों पर पहुंचाया जा सके देश को ऐसी नीतियों की आवश्यकता है कि जिससे लोगों व्यापारी भी अपने परिवार का भरण पोषण कर सके यदि विदेशी कंपनियों का निवेश हुआ तो छोटा व्यापार खत्म हो जाएगा जिससे देश में बेरोजगारी का भी संकट होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह विदेश मंत्री अरुण जेटली से अपील की है कि वह व्यापारी को एफडीआई से मुक्त कर देश को आर्थिक संकट से बचाये।

धर्मसभा के लिए रवाना हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित रैली मे सम्मलित होने के लिए जनपद से सैकडो बस रवाना हुई। नगर के प्रत्येक वार्ड व क्षेत्र से भाजपा तथा अन्य हिन्दू संगठनो से जुडे कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी विहिप द्वारा आयोजित बैठक मे शामिल हुए। नई दिल्ली रामलीला मैदान मे विहिप द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आयोजित रैली मे आज सुबह जनपद से सैकडो कार्यकर्ता बसों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। नगर के विभिन्न वार्डो तथा क्षेत्रो से भाजपा, विहिप, बजरंग दल, आरएसएस आदि अनेक संगठनो से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने दिल्ली की और कूच की। नई मन्डी के लिंक रोड स्थित कमला पफार्म के समीप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता रमेश खुराना, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रिय उपाध्यक्ष श्रीमति अमिता चौधरी, भाजपा नेत्री लवी अग्रवाल, अतुल सैनी, जिलाध्यक्ष डा.सुधा सैनी, वरिष्ठ नेता डा.सुभाष चन्द शर्मा, विजय शुक्ला आदि सभी पदाधिकारी व सैकडो कार्यकर्ता रैली मे सम्मलित होने के लिए बसों द्वारा विभिन्न स्थानो व वार्डो से रवाना हुए। दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित रैले के लिए करीब 300 बसे रवाना हुई। प्रशासन द्वारा रैली के लिए विभिन्न मार्गो पर चलने वाली प्राईवेट बसो को मंगवा लिया था। गांधीनगर वार्ड से विधायक कपिल देव अग्रवाल, राजीव गर्ग, विशाल गर्ग आदि भाजपा नेता तथा विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, विजय कश्यप आदि विधायकगण व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बसों व अन्य वाहनों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।

योग शिविर का आयोजन9 2 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में साप्ताहिक योग चर्चा में ईश्वर संध्या उपासना विषय पर चर्चा हुई। सर्व प्रथम योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और योग आसन , प्राणायाम व ध्यान कराया।तत्पश्चात उन्होंने ईश्वर संध्या उपासना विषय पर अपने विचार रखे।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्राणायाम ,सूर्यापासना तथा ईश्वर की उपासना करनी चाहिए।प्रातःकाल की संध्या में उपासना का बड़ा महत्व है।संध्या करने के कारण ही सद्ग्रहणियो में दीर्घायु,बुद्धि,यश, कीर्ति तथा ब्रह्मवर्चस की प्राप्ति होती है।ईश्वर उपासना जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है।शरीर के भोजन की अपेक्षा आत्मिक भोजन अधिक आवश्यक है।यदि संध्या को जीवन का आधार कहे तो अतिश्योक्ति न होगी।संध्या से शारीरिक स्वास्थ्य,बुद्धि,मेधा और दीर्घायु प्राप्त होती हैं।संध्या में प्राणायाम भी किया जाता है।प्राणायाम के द्वारा प्राण, उदान,व्यान, अपान,समान,कृकल,नाग,कूर्म,देवदत,तथा धनंजय सभी दसो प्राण नियन्त्रित रहते हैं।प्राणायाम के द्वारा इंद्रियो के सभी विकार दूर होते हैं।फेफड़ों को शक्ति मिलती हैं।मानसिक शक्ति बढती है तथा मन व ईन्द्रिया वश में हो जाती हैं।हमें प्रतिदिन सुबह व शाम को संध्याकाल में ईश्वर संध्या उपासना जरूर करनी चाहिए।
योग साधक यज्ञदत्त आर्य ने कहा कि प्रतिदिन नियमित ईश्वर संध्या उपासना करने से समस्त विकारो काम, क्रोध,लोभ,मोह, ईर्ष्या-द्वेष व अहंकार से मुक्ति मिलती हैं।ज्यों-ज्यों पाश्चात्य शिक्षा हमारे घर में प्रवेश करती जाती हैं,संध्या-वंदन हमसे छूटती जातीं हैं।प्रत्येक समझदार स्त्री,पुरुष और बालक को स्नान के बाद कुछ परमेश्वर का स्मरण अपनी रूचि,शिक्षा एवं ज्ञान के अनुसार अवश्य करना चाहिए।यह इसलिए नहीं कि परमेश्वर खुशामद से प्रसन्न होगा,बल्कि इसलिए कि इससे आपके विचार और भावना शुद्ध होंगे।
इस अवसर पर अनेक साधक एवं साधिकाओ ने अपने अपने विचार रखे जिसमें मुख्य रूप से आचार्य रामकिशन सुमन,प्रमोद कुमार उर्फ बिन्नी,रविन्द्र सिंह,राजपाल ,यशपाल, आनन्द कुमार,श्रीपाल,सुशीलकुमार,श्रीमती गीता,पूनम ,सुशीला ,कामेश मलिक,मुनेश देवी आदि रहे।

कार्यकारिणी का गठन
मुज़फ्फरनगर। शहर में संचालित समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं की सर्वाच्च संस्था जैन स्कूल कमैटी (रजि) की कार्यकारिणी के आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल हेतु लगातार चौथी बार निर्विरोध रूप से निर्वाचित करने पर सभी पदाधिकारियों की ओर से ’जैन समाज मुज़फ्फरनगर’ एवम् समस्त सदस्यों का प्यार, विश्वाश और आशीर्वाद हमे मिला उसके लिए हम हृदय की गहराइयों से आप सभी के आभारी है, हम आपको विश्वास दिलाते है कि हम आपके प्यार और विश्वाश पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे। कार्यकारिणी में अध्यक्ष- राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), उपाध्यक्ष -महिपाल जैन (सर्राफ), सचिव- राजकुमार जैन (नावला वाले), सह सचिव- अनिल जैन(तंबाकू वाले), कोषाध्यक्ष- पवन कुमार जैन(बसेड़ा वाले), सदस्य- कुलदीप जैन (प्रकाश जनरल स्टोर), कवरसैन जैन(दोघट वाले), पवन कुमार जैन (पुरबालियान वाले), मनोज जैन (एल.जी. वाले), राजकुमार जैन (बजाज), रोहित जैन ( अप्पु), संदीप जैन (जौला वाले), सुभाष चंद्र जैन (बजाज) पदों पर चुने गये है।

 

जाम से शहरवासियों का हाल हुआ बेहाल11 |
मुजफ्फरनगर। नगर का मुख्य चौराहा शिव चौक के आसपास का क्षेत्र दिनभर जाम से हांफता रहा। रुड़की रोड और भगत सिंह रोड पर लोग जाम में फंसे रहे। रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। निर्माण सामग्री सड़क पर डाल देने से जाम लगा रहा। उधर, भगत सिंह रोड पर नगर पालिका की दुकान हटाने की कार्रवाई के बाद से घंटों तक जाम के हालात रहे। नगर के नालों में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। अमृत योजना के तहत जल निगम इस काम को करा रहा है। हाल ही में रुड़की रोड पर पोस्ट आफिस के नजदीक ह्यूम पाइप डालने का काम किया गया।
अब बृज सिनेमा के बाहर नाले में ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं। कार्य के चलते रेत-बजरी व अन्य निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल दिया गया है। मौके पर जेसीबी भी खड़ी है। इसके चलते यहां दिनभर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रुड़की रोड पर नाले में कई स्थानों पर ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। उधर, भगत सिंह रोड पर नगर पालिका की दुकान हटवाने की कार्रवाई के चलते जाम लग गया। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी हो जाने के चलते दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। उस समय तो मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। उन्होंने कार्रवाई होने तक नियंत्रित कर ट्रैफिक निकलवाया, लेकिन उनके जाने के बाद भी जाम के हालात बन रहे। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। शाम तक थोड़ी-थोड़ी देर बाद जाम लगता रहा।

रामपुरी के बाद नगर पालिका के वार्ड 4 व 14 के निवासियों ने भाजपाईयों के लिये की नो एन्ट्री 12 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र के लोग अब अपनी समस्याओं का निराकरण न होने का कारण पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बता रहे है। रामपुरी के बाद नगर पालिका के वार्ड 4 व 14 के निवासियों ने समस्याओं का समाधान ना होने से क्षुब्ध होकर कहा कि भाजपा नेताओं का यहां आना मना है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड 4 और 14 में जगह-जगह लगे बोर्ड बता रहे हैं कि क्षेत्र में भाजपा नेताओं का आना मना है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नाले से होने वाले जलभराव की विकट समस्या है । क्षेत्रवासियों को यह भी कहना है कि उपरोक्त समस्या को लेकर जिला प्रशासन नगर पालिका उत्तर प्रदेश सरकार नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान तक को प्रार्थना पत्रों के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उपरोक्त नाले का कोई सुधार आज तक नहीं हो पाया है, जिससे यहां के निवासियों को जलभराव की विकट समस्या से जूझना पड़ता है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि क्षेत्र में स्थित नाले की बाउंड्री ऊंची कराई जाए और नाले की गहरे तल तक सफाई कराई जाए ताकि नाले के कारण जलभराव की विकट समस्या से क्षेत्रवासियों को छुटकारा मिल सके। इसी आशय की एक बैठक ठाकुर सुनील पुंडीर की अध्यक्षता में दोनों वार्ड के निवासियों द्वारा आयोजित की गई जिसमें ठाकुर सुनील पुंडीर ने भाजपा नेताओं को आगाह किया है कि यदि तीनों मुहल्लों की इस विकट समस्या से जल्द ही छुटकारा नहीं दिलाया गया तो आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका बहुत बड़ा खामियाजा 2019 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जबकि अगर कहा जाए तो वार्ड 4 और 14 दोनों भाजपा के गढ़ रहे हैं और जब भाजपा को अपने ही गढ़ से चुनौती मिल रही है तो आने वाले चुनाव मैं भाजपा की डगर मुश्किल होगी। लोगों का कहना है कि भाजपा के नेता चुनाव से पहले विकास के बड़े-बड़े वादे करते है, इसके बाद उनके किये गये वादे जुमला साबित होते है।

सुबह छाया घना कोहरा, शाम को बढ़ी ठिठुरन10 |
मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज लगातार सर्द होता जा रहा है। तापमान में रोजाना गिरावट हो रही है और ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में धूप निकली, लेकिन सुबह को कोहरा छाया रहा और शाम को ठिठुरन बढ़ गई। ठंड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लोग जब सोकर उठे तो कोहरा छाया हुआ था। कोहरे का असर काफी समय तक दिखाई पड़ा। छात्र और छात्राएं कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर में धूप के बढ़ने से कोहरा छंट गया। धूप में गर्माहट भी थी, लेकिन शाम होते ही ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शाम को सड़कों पर जल्द ही आवाजाही कम हो गई। जिले का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम स्तर पर रहा है। मौसम का पारा कम होने के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल की अधिक जरूरत है। उधर, सर्दी का असर बसों और ट्रेनों में भी दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने से रात्रि में यात्री कम ही बसों और ट्रेनों में सफर कर रहे हैं।

ठंड और कोहरे में बरतें सावधानी-बढ़ती ठंड और कोहरा बुजुर्गों और बीमारों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिरखा ने बताया कि कोहरे के कारण हृदय और सांस के मरीजों को परेशानी होती है। बीमार लोगों को कोहरे में घूमने नहीं निकलना चाहिए। अन्यथा स्वास्थ्य लाभ के बजाय नुकसान हो सकता है। बच्चों को ठंड से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनाएं। तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले। हमेशा गर्म पानी पीएं।नगर में नहीं जले अलाव-नगर और देहात क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। इससे राहगीरों को राहत नहीं मिल रही है। अलाव नहीं जलने से दुकानदार, रेहड़ी-ठेले वालों तथा रिकशा चालकों को परेशानी होने लगी है। नगर पालिका की ओर से रैन बसेरा भी नहीं खोला गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + five =