Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वादकारियों की उमड़ी भीड

मुजफ्फरनगर। स्थानीय जिला जजी के प्रागंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार पचौरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विपिन कुमार तृतीय और नोडल अधिकारी श्री ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक आलोक रस्तौगी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के स्टाल जैसे पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सैन्ट्रल बैंक, स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, कारपोरेशन बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक, ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स आदि के स्टाल सैन्ट्रल हॉल में लगाये गये जहां वादकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सुलेह सफाई के आधार पर अपने अपने केसों का निस्तारण कराया। बैंकों की इस कार्यवाही में जहां शामली के एलडीएम व चीफ मैनेजर मौजूद रहे वहीं पर नाबार्ड के प्रबंधक शैलेंद्र पडियार एवं पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय परामर्शदाता पूर्व सचिव विजय गुप्ता ने भी पूरे समय उपस्थित रहकर वादकारियों का मार्गदर्शन किया।
लोक अदालत के पूछताछ केंद्र पर अमीन द्वितीय अनिल गौतम के निर्देशन में अन्य सहयोगियों ने आडियो तकनीक के माध्यम से वादकारियों का मार्गदर्शन किया और उन्हे बताया कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम के केस संबंधित न्यायालय कक्षों में इसी प्रकार फौजदारी के केस भी न्यायालय कक्षों में और बैंकों के केस सैन्ट्रल हॉल में बैंकों के स्टॉलों पर सुलझाये जा रहे है। इसी प्रकार भारत संचार निगम लि. की ओर से भी एक शिविर लगाया गया। जहां सीओ सुरेश पाल एवं कुलदीप कुकरेजा के निर्देशन में बीएसएनएल के कर्मचारियों ने इस लोक अदालत में 1100 केस लगाये थे जिसमें लगभग 30 केस फाइनल होने से लगभग 2 लाख रूपये के राजस्व का विभाग को लाभ हुआ। बीएसएनएल के एकाउन्ट आफिसर व अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस बार लोक अदालत में भारत संचार निगम ने पहली बार अपना स्टाल लगाया है और इसकी सफलता के देखते हुए आगामी लोक अदालतों में भी भारत संचार निगम अपने स्टाल लगायेगा। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बैंकों के वाद निपटारे कार्यक्रम का सुपर विजन किया गया और एलडीएम आलोक रस्तौगी ने सभी बैंककर्मियों का मार्गदर्शन किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =