समाचार
पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मोरना। भोकरहेड़ी कस्बे में नगर पंचायत की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनजागरण रैली निकालकर नगरवासियों से अपने घरों व आसपास में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हुई पेंटिग प्रतियोगिता में रवि कुमार ने सबसे अच्छी पेंटिग बनाई। प्राथमिक विद्यालय-५ में शनिवार को चेयरपर्सन सरला देवी व अधिशासी अधिकारी अनूप राय के निर्देशन में हुई पेंटिग प्रतियोगिता में रवि कुमार ने सबसे अच्छी पेंटिग बनाई, जबकि मोहिनी द्वितीय, राधिका तृतीय व संजना चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में हेड शिक्षिका आभा शर्मा, लवीषा व रेणू धीमान रहीं। आयोजन में शिक्षक दीपक कुमार, प्रेम सिंह, अभिषेक वत्स, सतीश कुमार, सुभाषचंद, संदीप, पवन कुमार व राजाराम आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
राशन डीलरो की मनमानी रुकने का नाम नही ले रही
मुज़फ्फरनगर। गरीबों के हक राशन की धांदली रुकने का नाम नही ले पा रही गरीबों को नही मिल पा रहा उनका हक सुबह से ही खड़े राशन लेने की लाईन में लेकिन राशन डीलर दुकान पर आने को तैयार नही उक्त राशन डीलर हो चूका है ब्लैक लिस्ट महिलाओ और पुरुषों का राशन की दुकान पर हंगामा इस मामले की सूचना जिलाधिकारी , सिटी मजिस्ट्रेट , जिला पूर्ति अधिकारी से की गई जिसमे जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट से बात करने को कहकर बाहर होना बताया वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यस्थ होने की बात कहकर फोन ही काट दिया जबकि जिला पूर्ति अधिकारी जाँच पड़ताल की बात कहते रहे आस पास के दुकानदारो का कहना है की उक्त डीलर ने दिन निकलने से पहले ही मॉल कर दिया गोल मॉल तो उधर राशन पीड़ितों का कहना है की हमारे अंगूठे तीन चार दिन पहले मशीनों पर लगवा चूका है उक्त राशन डीलर।
जानकारी के अनुसार मामला यूपी के जनपद मुज़फ्फरनगर का है जहां शहर स्थित थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मेरठ रोड वी मार्ट के बराबर में दक्षिणी सिविल लाईन की बिजेंद्र कुमार के नाम से सरकारी सस्ते गले (राशन की दुकान) का है । जहां सुवह से ही राशन लेने के लिए महिलाओं सहित पुरुषों की काफी भीड़ लगी हुई थी और राशन को लेकर हंगामा हो रहा था । लोगों का आरोप था की उक्त विजेंद्र ने बीते तीन चार दिन पूर्व जहां लोगों से राशन लेने के लिए मशीन में अंगूठे लगवा लिए थे और आज राशन देने की बात कहकर सभी को दुकान पर बुलाया था। लेकिन राशन की दुकान पर बिजेंद्र नही मिला और न ही उसने किसी का फोन ही उठाया । जबकि राशन की दुकान के बाहर एक स्टूल पर राशन लेने के दौरान अंगूठा लगाने वाली मशीन रखी हुई थी । लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया की उक्त बिजेंद्र ब्लैक लिस्ट हो चूका था और उसकी दुकान मंसूरपुर थाना क्षेत्र गांव नरा के राशन विक्रेता अता मोहम्मद को अटेच हो गई थी जिसके चलते बीते दिन ही अता मोहम्मद ने उक्त दुकान पर अपना ताला भी लगवा दिया था। और आज सवेरे अता मोहम्मद की मोजूदगी में ही बिजेंद्र को यह राशन वितरण करना था । आज सुबह से ही अता मोहम्मद भी उक्त बिजेंद्र की दुकान पर पहुँच गया था और सभी राशन लेने वाले भी मोके पर ही जमे थे। लेकिन दुकान पर बिजेंन्द्र और न ही उसका कोई कर्मचारी लोगों के बीच आ सका। जिस पर पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी राजीव शर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट सहित जिला पूर्ति अधिकारी से की । शिकायत पर जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बाहर होने की बात कह इस की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से करने की बात कही जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने व्यस्थ होने की बात कह फोन ही काट दिया । तो उधर जिला पूर्ति अधिकारी ने जाँच पड़ताल करने की बात कह पूर्ति निरीक्षक ऐ के राणा को मोके पर भेजा जहां मोके पर पूर्ति निरीक्षक ऐ के राणा को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई । लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा की उक्त राशन डीलर बिजेंद्र ने सुबह सुबह ही राशन की दुकान से सारा सामान गोल कर दिया है अब भला हमे कहाँ राशन मिलेगा। जबकि उनके अंगूठे कई दिन पूर्व ही लगवा चुके है उन्होंने पूर्ति निरीक्षक से उक्त दुकान खुलवाने की भी गुहार लगाई और कहा की आपके सामने ही सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा । लेकिन पूर्ति निरीक्षक के कानो पर तो मनो जूं ही नही रेंगी और वह अपना पीछा छुड़वाकर रफू चक्कर हो गए। इस मामले में नरा गांव के राशन डीलर ने बताया की इस मामले की शिकायत सभी को लेकर कल जिलाधिकारी राजीव शर्मा से करेंगे । हंगामा करने वालों में पंकज पत्नी प्रवीण , सुशील पत्नी महेश, कमलेश पत्नी ब्रह्म सिंह , रामवती पत्नी ओमप्रकाश , ललिता पत्नी अजीत , अमित , अनीता , राजनी पत्नी प्रेम सिंह , नीलम पत्नी नवनीत ,सईदा , साबरा ,फरजाना , तारावती आदि महिला पुरुष मौजूद रहे ।
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने ईलम सिंह
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने कमर कस ली है। उन्होंने मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों का एलान कर दिया है। ईलम सिंह गुज्जर को शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने इल्म सिंह गुज्जर के घर के चक्कर लगाने भी शुरू कर दिए। ईलम सिंह ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शिवपाल यादव का आभार प्रकट किया। कहा पार्टी की नीतियों तथा रीतियों को जन जन तक पहुंचा कर मजबूती प्रदान करूंगा। मैं अपने संगठन के साथ सदैव एक सेवक के रूप में कार्य करता रहुंगा।
भाजपा युवा मोर्चा ने स्वच्छता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिला चिकित्सालय मे स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता से ही स्वस्थतता है। अतः सभी को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखना चाहिए व प्रधनमन्त्रा नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को अपनाते हुए इसे और अध्कि प्रभावशाली व कारगर साबित करना चाहिए। भाजयुमो से जुडे कार्यकर्ताओ ने देश के प्रधनमन्त्रा नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अर्न्तगत जिला चिकित्सालय मे सपफाई अभियान चलाते चलाया। इस दौरान पूर्व महामन्त्रा रोहित खुराना,सागर बाल्मिकि, सन्नी वर्मा, तरूण कक्कड, कशिश,देवेश, अमित, मोहित, वरूण व तरूण पाल आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अलग-अलग सड़क हादसों में कई धायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी दिनेश शर्मा पुत्रा शिवचरण शर्मा अपने छोटे भाई उमेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो युवक जब मसूरपुर रेलवे पफाटक के समीप पहुंचे कि इसी बीच सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्रेाली की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। एक अन्य मामले मे नगर के मौहल्ला अबुपुरा निवासी विनोद वर्मा पुत्रा स्व.किशन लाल वर्मा नामक युवक बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जाते वक्त चरथावल की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। चरथावल के मौहल्ला कानूनगोयान निवासी सुमित सिंघल स्कूटी द्वारा बस स्टैण्ड के समीप किसी काम से जाते वक्त थाना भवन की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। वहीं नई मन्डी के गांव अलमासपुर निवासी नीरज सैनी पुत्रा स्व.रामस्वरूप सैनी अपने छोटे भाई मनेज के साथ बाईक की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। ेेेजिसे कुछ लोगो की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया।
राष्ट्रीय छात्र लोकदल की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय छात्रा लोकदल के प्रदेश महासचिव समद खान ने जतारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत करते हुए बताया कि युवा नेता आसिपफ खान के आवास पर हुई। जिसमे प्रदेश महासचिव ने यूपी के विकास की बात कही। हरित प्रदेश के निर्माण से ही प्रदेश का विकास संभव है। बैठक मे मौजूद छात्रा नेता मौ.अकबर ने कहा कि हरित प्रदेश आज के समय की मांग है। क्योकि पूरी यूपी का लगभग अध्किंश क्षेत्रा विकास से द्वीण है। बडा राज्य होने के कारण यह विकास के क्षेत्रा मे पिछडता जा रहा है। हरित प्रदेश बनने के बाद बेरोजगारी को भी रोका जा सकता है। छात्रा नेता समद खान ने कहा कि रालोद मुखिया चौध्री अजीत सिह शुरू से ही अलग राज्य हरित प्रदेश के समर्थन मे हैं। अलग प्रदेश की मांग उनकी निजी स्वार्थ के लिए ना होकर किसानो और युवाओ के विकास के लिए है। बैठक मे शाहबाज मलिक, आसिपफ खान, मौ.अकबर, राहुल राणा,शोएब सैयद, समीर सिददकी, अनुज शर्मा, दानिश खान, कुलदीप शर्मा, डा.अरशद सम्राट, मोनू कुमार, वली खान, शुभम चौध्री, नवेद पफरीदी, वदीम मलिक आदि छात्रा नेता मौजूद रहे।
स्कूल का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बौद्धिक क्षमता प्रतियोगिता में नाम रोशन किया है। कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर गोल्ड, रजत व कांस्य पदक जीते हैं। चेन्नई की संस्था बीओबी ने जनपद में बीते दिनों बौद्धिक क्षमता प्रतियोगिता कराई थी, जिसमें जिले के करीब एक दर्जन स्कूलों ने भाग लिया था। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक गोल्ड, सिल्वर व रजत पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार के छात्र कुशज अग्निहोत्री ने सर्वाधिक प्रश्न हल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसे तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
कारोबारी के घर लूट की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। मुस्तफाबाद में कारोबारी के घर हुई लूट के मामले में पुलिस जांच कर रही है। घर में घुसे बदमाश नकदी व जेवरात के अलावा कुछ ओर भी तलाश रहे थे। लूट की वारदात में पुलिस को झोल नजर आ रहा है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के अलग अलग बयान लिये है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में कारोबारी नौशाद सिद्दकी की पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने दस लाख की नकदी व जेवरात लूट लिये। दिनदहाडे हुए वारदात से पुलिस में हडकम्प मच गया। आनन फानन में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात परिवार के सदस्यों से बातचीत की। बदमाश मकान में रखी केवल एक अलमारी से ही नकदी व जेवरात लूटकर ले गये। अन्य अलमारी को बदमाशों ने नहीं छेड़ा। इसके अलावा घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक भी बदमाश नहीं लेकर गये। घर में रखी लाखों की नकदी देखकर पुलिस भी अचम्भित हो गयी, क्योंकि बदमाश केवल एक अलमारी से ही नकदी व जेवरात लेकर गये थे। पुलिस को इस घटना में झोल नजर आ रहा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि परिवार के सदस्य के द्वारा पुलिस को दिये गये बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ बातें पुलिस को झुठी बतायी गयी थी। पुलिस की सख्ती से हुई पूछताछ में देर शाम मामला उलट गया। एसएसपी ने बताया कि देर शाम कारोबारी ने लिखकर दिया है कि उसके घर से नकदी व जेवरात नहीं गया है। उसने अपने घर का सारा सामान चौक कर लिया है, क्योंकि पत्नी व बेटी बदमाशों के घर में घुसने से घबरा गयी थी। एसएसपी ने बताया कि पुरी घटना की तह तक पुलिस पहुंचेगी। अज्ञात के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। बच्चन सिंह कालोनी में आओ देखो मेरा गांव का जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित एंव आकाशवाणी नजीबाबाद केन्द्र द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा ने की तथा संचालन आकाशवाणी नजीबाबाद के प्रसारण अधिकारी विक्रान्त चौधरी व सहायक आलोक कुमार ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार एंव एडीओ पंचायत मुनेश कुमार शर्मा उपस्थित हुए। रेडियो श्रंखला के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित मु0नगर के 52 गांव चिहिनत किये गये है। विक्रान्त चोधरी ने कहा कि ओ0डी0एफ योजना के अन्तर्गत कितना कार्य गांव में हुआ है तथा लोग स्वच्छता के प्रति कितने सजग है। इस पर आधारित सजीव रेडियो कार्यक्रम 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक तथा 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक दोपहर सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार, ब्रहस्पतिवार को प्रसारित किया जा रहा है। 30 सितम्बर को सदर विकास खण्ड के गांव से सरवट से प्रसारित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार एंव सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा ने भी लोगो को प्रदूषण रोकने, पोलोथीन का प्रयोग न करने , अपनी नाली में कूडा न डालने के लिये प्रेरित किया। विक्रान्त चौधरी ने बताया कि 2 अक्टूबर को विकास भवन स्वच्छता कार्यक्रम में भी टीम के सदस्य उपस्थित होगे। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा, मुनेश कुमार शर्मा, भारतवीर चौ0, सोहनवीर सिंह, अमित कौशिक, बच्चन सिंह कालोनी ब्राहमण सभा के अध्यक्ष समेन्द्र शर्मा, अकिंत बिहार के अध्यक्ष प्रमोद कौशिक, मा0 नीरज त्यागी, चौ0 चन्द्रवीर, ठा0 रमेश, विक्रान्त, सुरेश सिंह, संदीप वर्मा, नीलम त्यागी, अर्चना स्वेच्छाग्रही, सलमा, जैकी, सुमित, पूजा, सचना तोमर, रेखा जोशी, ए.एन.एम उमा चौ0 आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज में एम0बी0ए0 विभाग के छात्रों का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज में एम0बी0ए0 विभाग के सभागार में एक कार्यक्रम जिसमें नवआगन्तुक एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं का सीनियरस छात्र/छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी व डा0 सन्दीप मित्तल जी एवं डा0 अवध बिहारी, विभागाध्यक्ष डा0 श्रवण गर्ग, डा0 संजीव तायल, राजीव पाल सिंह ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्र/छात्राओं की सफलता पर निर्भर करता है। सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते है। ”इस प्रोफेशनल कोर्स को पूर्ण करने के बाद छात्र/छात्रा अपने अन्दर यह आत्मविश्वास महसूस करें कि वह समाज में अपनी पहचान बना सकता है तो हम अपने उद्देश्य को सफल मानते है“ उनके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। प्राचार्य डा0 सन्दीप मित्तल ने बताया गया कि अनुशासन किसी व्यक्ति विशेष पर आरोपित नही किया जा सकता यह विकसित किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ बाते ध्यान रखनी होगी- कॉलेज यूनिफार्म में आये, रैगिंग से बचे, नयी पद्धति का अनुसरण करें, लगातार अच्छे कार्य करें, अधिक से अधिक जिम्मेदारी उठायें, सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रोफेशनलजम आपके व्यक्तित्व में झलके यही हमारा प्रयास है। कार्यक्रम को मनमोहक बनाने के लिए एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष की मानसी, सिमरन, शगुन, आकांक्षा गर्ग, श्रेया, रिया छात्राओं के एक ग्रुप ”देशी दिवा“ द्वारा बरसो रे मेघा, अलबेला वेपन, तेरी ऑखो का यो काजल पर एव ”स्वेग गर्ल्स“ अन्नु, नताशा, तन्दुल, माध्वी द्वारा स्वेग से करे स्वागत, नच बलिये गाने पर सुन्दर डॉस प्रस्तुत किया। एक डिवेट् यश व सिमरन ने आप यहा आये किस लिये, कह दू तुझे व स्वीटि तेरा ड्रामा गाने पर डॉस प्रस्तुत किया। जिससे सभी श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गये। फनी प्ले म्यूजिकल ड्रामा यश, रजत, अक्षत, श्रेया, शगुन व मानसी ने एक्सक्यूज मी , वेलकम गाने पर अपनी प्रस्तुती देकर सभी आगन्तुको का मन मोह लिया। एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष के छात्र आमिर व शुभम ने अपनी सुन्दर आवाज मे एक गाना प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इसके अलावा कुछ छात्र/छात्राओं ने एक ग्रुप डॉस ”पंजाबी तडका“ क्यूट मुण्डा, बोलो तारा रा रा, तेरा जिन, जिन जिन गानो पर अपनी प्रस्तुती भी दी, जिसमे प्रमुख रूप से छात्र/छात्रायें विदुषी, राशी, साक्ष्ज्ञी, ऑचल, आर्यमन, अनमोल, अर्पित, मोहित आदि ने प्रतिभाग किया। छात्रा आकांक्षा ने राधा नाचेगी, घुमर-घुमर पर सोलो डॉस प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थितगणों को तालिया बजाने पर विवश कर दिया।
शराब-भट्ठी पकडी
भोपा। गंगा खादर में कच्ची शराब का धंधा रुक नहीं पा रहा है। बड़े पैमाने पर कच्ची शराब तैयार कर हरियाणा व उत्तराखंड तक में सप्लाई की जाती है, जिससे नगरी के साधु-संतों में रोष बना है। संतों ने शराब के धंधे में पुलिस की मिलीभगत का होने का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी शुकतीर्थ प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने सोलानी नदी के किनारे भट्ठी पर कच्ची शराब तैयार कर रहे हाजीपुर निवासी नंदकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपित सतीश भाग गया। पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए। दूसरी ओर, भोकरहेड़ी कस्बे में इंटर कॉलेज के पास से गोविंद को देशी शराब के ३० पव्वों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दारोगा बीर सिंह ने शाहदरा गांव के जंगल से कंवरपाल को १५ बोतल हिमाचल मार्का के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीते १४ नवंबर की रात्रि में भी बिहारगढ़ गांव में घर में भट्ठी पर कच्ची शराब बनाते मंगला व उसके बेटे सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। बीते २९ अगस्त को गंगा खादर क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव के जंगल से आरोपित कलवा को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया था। संतों का कहना है कि इतनी गिरफ्तारी के होने के बाद भी शराब का अवैध कारोबार नहीं रुक पा रहा है।
मोबाइल पार्टस कूडे के ढेर पर मिली
मीरांपुर। मीरांपुर थाना क्षेत्र के गांव किथौडा में आज सुबह मोबाइल स्पेयर पार्टस से भरी बोरियां कूडे के ढेर पर पडी मिलने से सनसनी फैल गयी। इस मामले को बीते दिवस पुलिस द्वारा मोबाइल स्पेयर पार्टस बनाने के अवैध कारोबार के खुलासे से जोडकर देखा जा रहा है। मीरांपुर थाना क्षेत्र के गांव कैथोडा में काफी समय से देश की प्रसिद्ध मोबाइल कंपनियां के नाम से लाये गये स्क्रैप व स्पेयर पार्टस का अवैध कारेबार बडे पैमाने पर चल रहा था। कुछ नि पूर्व एसओजी टीम ने एक सूचना के आधार पर गांव में बने गोदामों पर छापामारी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एसओजी टीम ने इस अवैध धंधे की जानकारी जानकारी वाणिज्य कर अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी थी। जानकारी निजी मोबाइल कंपनी के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने उपलब्ध वीडियो व अन्य प्रमाणों के साथ सारे मामले की जानकारी एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को दी। शुक्रवार की रात्रि एसएसपी के निद्रेशों के बाद एसओजी टीम और थानाध्यक्ष मीरांपुर मनोज चौधरी पुलिस बल के साथ पुनः गांव में पहुंचै कंपनी के एएसएम अश्वनी कुमार भारद्वाज द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर के आधार पर आरोपियों के घरों पर दबिश दी। कंपनी की ओर से छह आरेपियों रउफ पुत्र फारूक, इकराम, जुनैद, फुरकान, मशरूर, महताब के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के घर से 19 कुंतल पचास किलो स्क्रैप व स्पेयर पार्टस बरामद किये। जिन्हे 52 बोरों में सील कर दिया गया था। आज सुबह मोबाइलों के स्पेयर पार्टर्स से भरी कई बोरियां किथौडा में कूडे के ढेर पर पडी मिली। माना जा रहा है कि यह स्पेयर पार्टस पुलिस की पकड में नहीं आ पाये थे। दबिश के दौरान मामला पकडे जाने के डर से कुछ बोरों में माल भरकर यहां फेंक दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में छानबीन शुरू कर दीहै। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का निरीक्षण
चरथावल। ग्राम मुथरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का खण्ड विकास अधिकारी डॉक्टर साजिद हसन ने निरीक्षण किया तथा आवासों में प्रयोग की गई सामाग्री भी देखी इसके अलावा ग्राम अमीगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवास विधालय का भी निरीक्षण किया। चरथावल विकास के ग्राम मुथरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाए जा रहे है जिनका शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी डॉक्टर साजिद हसन ने निरीक्षण किया तथा आवासों में प्रयोग की गई सामाग्री भी देखी इसके अलावा ग्राम अमीगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवास विधालय का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ साजिद हसन ने अध्यापन कार्य भी किया तथा अधिकतर छात्राओं से बहुत देर तक वार्तालाप की तथा उनसे मेहनत से पढ़ने की अपील की इस मौके पर ग्राम सचिव अनंगपाल चौधरी,दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
शराब के साथ किया गिरफ्तार
चरथावल/मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एस पी सिटी ओमबीर सिंह व सी ओ सदर रिजवान अहमद व चरथावल थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी एस आई राजकुमार ने अपनी टीम के साथ १० लीटर अपमिश्रित, कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार सूत्रों के अनुसार मामला चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द का है जहाँ से शुभाष उर्फ संजू पुत्र प्रेम सिंह निवासी पावटी खुर्द को १० लीटर अपमिश्रित,कच्ची शराब के साथ मुखबिर की सूचना पर चरथावल पुलिस ने आरोपी को गन्ना क्लेशर के कमरे में से पकड़ लिया जिसके पास से १० लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व चार सौ कुछ रुपये हुई बरामद वही थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि चरथावल थाना क्षेत्र में गोकसी,सट्टा, अवैध शराब वाले आरोपियों को बख्शा नही जाएगा पुलिस पूछताछ में बताया कि में यूरिया मिलाकर बना रहा था अपमिश्रित कच्ची शराब आरोपी शुभाष उर्फ संजू पुत्र प्रेम सिंह निवासी पावटी खुर्द को गिरफ्तार कर भेजा जेल चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द का मामला’
