खबरें अब तक...

समाचार

तमंचे कारतूस सहित किया गिरफ्तार3 14 |
शाहपुर। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्रतार कर लिया। एसएसपी सुध्ीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित शातिर अभियुक्तो की गिरफ्रतारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्रा मे गश्त व चैकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने गांव बढी बहादुरपुर के रास्ते पर मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त इरपफान उपर्फ सरकारी पुत्रा सुक्का निवासी हरसौली को गिरफ्रतार कर लिया। उक्त आरोपी को पकडने वाली पुलिस टीम मे सब इंस्पैक्टर सचिन त्यागी, उपनिरीक्षक महेन्द्र त्यागी, कांस्टेबल विपिन राणा आदि मौजूद रहे।

 

 

वाहन चोर गिरोह को बाइक व कार सहित किया गिरफ्तार4 9 |
मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस ने मुठभेड में तीन अन्तर्राज्जीय वाहन चोरों को चोरी की आठ बाइकों, एक मैक्स गाडी और शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने का दांवा किया है। एसपी क्राइम रामभुवन चौरसिया ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि छपार पुलिस चैकिग अभियान चलाये हुए थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक मैक्स गाडी में सवार कुछ बदमाश उधर से गुजरने वाले है। पुलिस टीम ने जब बतायी गयी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर मैक्स गाडी सहित तीन बदमाशों को दबोच लिया। जिनके पास से तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। मैक्स गाडी की तलाशी लेने पर उसमे लदी आठ बाइके भी बरामद हुई। पूछताछ करने पर पकडे गये आरोपियों ने अपने नाम ामेहित पुत्र चन्नू लाल, मोहन पुत्र मेहकार सिंह निवासीगण परई थाना छपार व कल्लू पुत्र ओमपाल निवासी टिकौला थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार बाये। पकडे गये बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोग विभिन्न जनपदों व राज्यों से वाहन चोरी कर फर्जी कागज बनाकर बेचते है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत 5 10 |
मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। सभी पाटी कार्यकताओ के उचित सम्मान देते हुए सब को साथ व सहयोग स पार्टी को बूथ स्तर तक और अध्कि मजबूती प्रदान करते हुए लोकसभा 2019 मे सपफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धरित किया जाएगा।
रूडकी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुध्ीर सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोध्ति करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। भाजपा प्रदेशाध्य डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव 2019 के मददेनजर संगठनात्क मजबूती के उददेश्य से बीते दिन प्रदेश के सात जिलो के जिलाध्यक्षो मे पफेरबदल की है। इसी पफेरबदल के तहत पार्टी हाईकमान द्वारा वरिष्ठ नेता -सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष की बनाया है।
पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार आज रूडकी रोड भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष -सुधीर सैनी का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुध्ीर सैनी ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है तथा वे सभी कार्यकर्ताओ व पदाध्किरियो को लेकर चलेंगे तथा सभी के सहयोग से पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए समय समय पर पार्टी हाईकमान द्वारा जारी कार्यक्रमो को सपफलता के लिए एकजुटता के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद सजीव बालियान, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, डा. सुभाषचंद शर्मा के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता देशबंधु तोमर, महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडलो ंके अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष अजंलि चौधरी, महिला युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर, ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष हरेंद्र पाल, एससी मोर्चे के राजकुमार सिद्धार्थ, किसान मोर्चे के तेजपाल गुर्जर मौजूद रहे। गौरतलब है कि नवनियुक्त भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी अभी तक किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष और बाद में किसान मोचे के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रहे थे और पार्टी ने इन्हे आगामी चुनाव के लिए प्रमोट किया है।

मदद की गुहार-आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज चौकी  सुबह-शाम उसके घर आकर उसे लगातार ध्मकाता रहता है।6 7 |
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्रा के गांव जडौदा निवासी राबिया पत्नि पप्पू ने आज अपने परिवारजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी -सुधीर कुमार सिह से मिल कर उन्हे सौपे गए प्रार्थना पत्रा मे आरोप लगाते हुए बताया कि बेगराजपुर चौकी प्रभारी उसे व उसके परिवार को बेवजह परेशान कर रहे है। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से चोकी इंचार्ज ने उसके परिवार जनो के खिलापफ कई मुकदमे दर्ज करा दिये। जिस कारण उसका पति अभी भी जेल मे है और वह जमानत पर बाहर आई हुई है।
राबिया की प्रार्थना सुनकर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि उसके प्रकरण की जांच किसी अन्य थाने से कराई जाएगी।
बाद मे पत्रकारो से बात करते हुए राबिया ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी एक सपा नेता व उनके दो सहयोगियो के इशारे पर उसे व उसके परिवार को परेशान कर रहा है। राबिया ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज चौकी इंचार्ज सुबह-शाम उसके घर आकर उसे लगातार ध्मकाता रहता है। कि यदि उसने उनकी बात ना मानी तो और भी पफर्जी मुकदमो मे पफसवा दूंगा। राबिया ने बताया कि उसके कई मामले न्यायालय मे विचाराध्ीन हैं। सरकार बनाम गुललु उपर्फ गुलपफाम मामले मे न्यायालय के आदेश से पूर्व आरोपियो ने स्टे ले लिया था। जो अब अंतिम चरण मे है। राबिया ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने पिछले दिनो उसके साथ बदसूलूकी व गाली-गलौच की है। उसने इस समबन्ध् मे अपना मैडिकल भी कराया है। पीडित महिला ने शासन प्रशासन से मांग की है कि उसे व उसके परिवार को आरोपी चौकी प्रभारी के उत्पीडन से बचाया जाए।

फर्जी टवीटर बनाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। रालोद प्रमुख के नाम से फर्जी टवीटर बनाकर उस पर अर्नगल पोस्ट करने से क्षुब्ध् रालोद कार्यकर्ताओ ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की।
सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर एकत्रित रालोद कार्यकर्ता आयोजित बैठक के पश्चात एकत्रित हो कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने एसएसपी को सम्बोध्ति ज्ञापन मे कहा कि बीते दिन सोशन मीडिया पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्रा चौ.अजीत सिह के नाम से टवीटर पर पफर्जी एकांउफट बनाने का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौपा। रालोद नेताओ का कहना है कि उक्त एकाउंट से पार्टी का कोई सम्बन्ध् नही है। रालोद नेताओ का कहना है कि उक्त एकाउंट पर किसान क्रान्ति यात्रा के विषय मे अर्नगत टिप्पणी की गई है। जो कि अनुचित है। रालोद नेताओ ने उक्त एकाउंट को तुरंत बन्द कराने व पफर्जी एकाउंट बनाने वाले के खिलापफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, एमएलसी चौ.मुश्ताक, र्ध्मेन्द्र तोमर, पूर्व मंत्रा र्ध्मवीर बालियान,पूर्व विधयक राजपाल बालियान, काजी दीन मौहम्मद,जगपाल मलिक, पंकज राठी, राजपाल मास्टर,प्रेम मित्तल,पूर्व विधयक नवाजिश आलम,पराग चौध्री, विकास कादियान, अंकित सहरावत, हंसराज,सुध्ीर भारतीय, ओमकार बालियान आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

वाहन चैकिंग से मचा हडकम्प7 |
मुजफ्फरनगर। नगर के सबसे पॉश एरिया में शुमार गांधी कालोनी में दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ आज पुलिस ने जबरदस्त चौकिंग अभियान चलाया। गांधी कालोनी चौकी प्रभारी निधि चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने द्वारिकापुरी व गांधी कालोनी की विभिन्न गलियों व चौराहों पर वाहन चौकिंग की। इस दौरान एक ही बाईक पर सवार चार युवकों का पुलिस ने चालान कर जमकर हडकाया। इसके अलावा कई अन्य दुपहिया वाहन चालकों के भी चालान किये गये। बताया जा रहा है कि आज सायं के समय गांधी कालोनी में जबरदस्त वाहन चौकिंग अभियान चलाया गया। गांधी कालोनी में ट्यूशन पढने के लिये आने वाली छात्राओं के पीछे-पीछे अपने वाहनों को दौडा रहे युवकों को पुलिस ने दबोच लिया और उनकी जमकर क्लास लगाई गई। एक बाईक पर तो चार छात्र सवार मिले। पुलिस ने उनके वाहन का चालान कर उन्हें जमकर डांट पिलाई। इस दौरान कई सिफारिशी फोन भी पुलिस के पास आये। वाहन चौकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना कागजात के गांधी कालोनी में घूमते मिले। कई युवक तो गांधी कालोनी में आने का सही कारण भी नहीं बता पाये। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ युवक गांधी कालोनी में केवल छात्राओं का पीछा करने और छेडछाड करने के मकसद से ही आते हैं। इसी शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने गांधी कालोनी में जबरदस्त वाहन चौकिंग अभियान चलाया। एसआई निधि चौधरी ने गांधी कालोनी व द्वारिकापुरी की कई गलियों में वाहन चौकिंग की। पुलिस को वाहन चौकिंग करता देखकर कुछ युवक छोटी-छोटी गलियों से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने कई युवकों को पीछा कर दबोच लिया। वाहन चौकिंग के दौरान कई युवक दूसरे मौहल्लों के भी पकडे गये, जो बेवजह ही गांधी कालोनी में तेज रफ्रतार बाईक व स्कूटी दौडा रहे थे। कुछ युवक छात्राओं का पीछा करते-करते वहां पहुंच गये और कभी उनके आगे और कभी पीछे बाईक को दौडाकर उन्हें परेशान करते हैं। इस संबंध में कई छात्राओं ने पुलिस से भी शिकायत की थी। आज चौकिंग अभियान के दौरान कई युवक पकड में आये, जिन्हें पुलिस ने जमकर हडकाया और उन्हें गलती का अहसास कराकर उनके परिजनों को भी इस मामले से अवगत कराया गया। परिजनों को हिदायत दी गई है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें बेवजह ही गांधी कालोनी में न आने दें। पुलिस द्वारा चलाये गये वाहन चौकिंग अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों में हडकम्प मचा रहा।

स्वच्छता अभियान चलाया1 24 |
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित परिवहन कार्यालय पर शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता प्रकल्प के तहत आज एक स्वच्छता अभियान आयेजित किया गया जिसमें नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके नेतृत्व मे ंपरिवहन कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पूरे कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के रोहताश पाल, सुनील दर्शन के अलावा अनेक भाजपाई एवं परिवहन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

 

खेल की भावना से ईमानदारीपूर्वक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी भाग लेः मृगान्का220Px Mriganka Singh |
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई खो-खो कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल की डायरेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. हुकूम सिंह की बेटी मृगान्का सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 117 स्कूलों की 175 टीमों के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना से खेले और ईमानदारीपूर्वक खेल करे और अपने परिणामों को स्वेच्छा से स्वीकार करे। इस अवसर पर चेयरमैन शिवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योर्त्सना सिरोही, सीबीएसई के आब्जर्वर सुभाष तेवतिया, आरएसओ प्रेम कुमार, मृणाल राठी, हरफूल सिंह जिला खेल कूद अधिकारी बिजनौर आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये और छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य और स्पोर्टस इंचार्ज सुरेंद्र चौहान ने सभी उपस्थित स्कूलों के बच्चों की परेड का मुख्य अतिथि को निरीक्षण कराया और सारे कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर श्रीमती पारूल जैन, चारू अरोरा, श्रीमती सुमेघा चौहान के अलावा हापुड से आये रविंद्र गुर्जर, मनप्रीत खेरा, अनुज शर्मा, राकेश कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। पहला मैच अंडर 19 ब्याज एंव गर्ल्स का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता अभी चार दिन चलेगीं। इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों को डीडीपीएस की ओर से शपथ भी दिलायी गयी। कार्यक्रम के अंत में सुरेंद्र चौहान, शुभम चौधरी, सिद्धार्थ और अभिषेक ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ज्योर्त्सना सिरोही ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

वायरल फीवर से बचाव हेतु दवाई पिलाई गई
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर वायरल बुखार से बचाव हेतु निशुल्क दवाई पिलाई गई। शनिवार को ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले रहमत नगर एवं जामिया नगर में कैंप लगाकर बुखार की दवाई पिलाई गई। उक्त कैंप में प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम ने लगभग चार सौ मरीजों को दवा पिलाई गई। वरिष्ठ समाजसेवी असद फारूकी के सौजन्य से चिकित्सकों की टीम कैंप में पहुंची और कई मरीजों को दवाई पिलाई गई। असद फारूकी बताते हैं कि जिलाधिकारी की मुहिम को आगे बढाते हुए तेजी से बढ़ रहे वायरल फीवर के प्रकोप को कम करने के लिए आज रहमत नगर स्थित गेलेक्सी हैल्थ सेंटर क्लीनिक पर व जामिया नगर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। जनपद के कई क्षेत्रों में इस प्रकार के कैंप लगते रहेंगे। संस्था के सचिव मोहम्मद शाहवेज ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद भर के विभिन्न स्थानों पर इसी प्रकार जोर निवारक दवाई वितरित की जाएगी जिसका उद्देश्य मुजफ्फरनगर को वायरल फीवर से रोगमुक्त बनाना है। कैंप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी डॉ हामिद अल्वी व डॉ खालिक सिद्दीकी ने कई मरीजों का उपचार किया। वहीं कैंप में पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के क्षेत्रों में बहुत तेजी से वायरल बुखार तेजी से फैलता है। उचित उपचार न मिलने के कारण बुखार फैल जाता है और मरीज की स्थिति बिगड़ जाती है। जिसके लिए इस प्रकार के कैंप लगना अति आवश्यक है। कारी शाहिद हुसैनी ने बताया कि जल्द ही सोसायटी द्वारा मिमलाना रोड़ स्थित मदरसे में कैंप लगाया जाएगा। कैंप में डॉ अम्मार हुसैन, डॉ आफताब, डॉ बलजीत कौर, नंद किशोर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =