समाचार
युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या

शाहपुर। युवक की धारदार हथियारो से काटकर हत्या की खबर से कस्बावासियो मे सनसनी फैल गई और अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला बडरियान निवासी सुनील पुत्र जगदीश की बीती रात अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियारो से काट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आज सुबह सुनील की पत्नि ने घर के बाहर खडे युवको से घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा। उक्त युवको ने जब घर का दरवाजा खोला तो उन्होने सुनील के बारे मे पूछा। आरोप है कि सुनील की पत्नि द्वारा कोई सही जवाब ना दिए जाने पर युवक घर मे घुस गए तथा घर के अंदर का नजारो देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि इस दौरान सुनील के बच्चो के कमरो के दरवाजे बाहर से बंद थे और सुनील की खून से लथपथ लाश उसके कमरे मे पडी हुई थी। इस सनसनीखेज मामले पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया तथा नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि इस मामले मे पुलिस ने सुनील की पत्नि से पूछताछ की जो बार बार अपने बयान बदल कर पुलिस से बचने का प्रयास करती रही। पुलिस ने जब घर खंगाला तो घर की छत पर टूटा हुआ मोबाईल बरामद हुआ। पुलि स ने मृतक की पत्नि को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।
तीन को भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा के प्रभावी प्रयासों को आगे बढाते हुवे क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा के निर्देशन में थाना ककरौली प्रभारी जितेन्द्र अम्बावत एसआई शिवकुमार, मंजीत सिंह, हमराह कॉन्स्टेबल के संग मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्र के भुवापुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जहाँ पुलिस ने एक व्यक्ति को २० लीटर रेक्टिफाईड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान राजबीर निवासी धारिवाला के रूप में हुई एक अन्य कार्रवाई में ककरौली पुलिस ने अरुण व सोहनवीर निवासी भुवापुर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने अवैध शराब के ४०–४० पव्वे बरामद किये पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।
ग्रीन लैंड स्कूल में फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग चौम्पियनशिप में देहरादून भाग लेने वाले विद्यालय के छात्र/छात्राओं को प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि विद्यालय की कक्षा-६ की छात्रा कु०अक्षिता पाल व कक्षा-४के छात्र अभिमन्यु पाल ने राष्ट्रीय योग चौम्पियनशिप मथुरा में ८-११ आयु वर्ग में क्रमशः गोल्ड व सिल्वर मैडल प्राप्त अपने विद्यालय,जिला व प्रदेश कार्य नाम रोशन किया था।अब उक्त दोनों बच्चे दिनांक १९ व २० जनवरी को देहरादून में होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग चौम्पियनशिप में भाग लेंगे।आज विद्यालय में उक्त दोनों बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य व समस्त स्टाफ ने बच्चों व इनके योग प्रशिक्षक अंकुर मान का सम्मान किया व अंतर्राष्ट्रीय योग चौम्पियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन कर मैडल जीतने के लिए आशीर्वाद दिया।आज दोनों बच्चे अंतर्राष्ट्रीय योग चौम्पियनशिप में भाग लेने के लिए देहरादून के लिए रवाना हुए।
बाइक सवार हादसे में घायल
तितावी। बाइक सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे युवक को रोडवेज बस ने अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी नरेश बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब वह तितावी बस अड्डे पर पहुंचा तो तेजगति से जा रही रोडवेज बस ने नरेश को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नरेश को आनन फानन में चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया।
नौकरियों में वरीयता की मांग
मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट और गाइड के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सौंपा जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि वे संपूर्ण भारत में विभिन्न गतिविधियां करके देश वह समाज की सेवा करते है और वर्तमान में भी कुंभ मेला प्रयागराज में अपनी सेवा शासन प्रशासन के साथ मिलकर दे रहे है स्काउट गाइड हमेशा आपदा प्रबंधन कांवड मेला कंट्रोल आगजनी, भूकम्प, ट्रेन हादसा आदि समस्त स्थानों पर अपनी सेवाएं समय समय पर प्रदान करते है इनकी देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा को देखकर भारतीय रेलवे कर्नाटका सरकार महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न राज्यों के द्वारा स्काउट गाइड प्रमाण पत्रों पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर यूनिट को उनकी योग्यता अनुसार नौकरियों में वरीयता दी जा रही है उत्तर प्रदेश सरकार चाहे तो स्काउट गाइड रोवर रेंजर को विभिन्न नौकरियों में वरीयता दे सकती है इसी प्रकार देश व प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्काउट गाइड रोवर रेंजर को स्नातक परास्नातक आदि कोर्स करने हेतु स्काउट गाइड रोवर रेंजर को आयु वर्ग अनुसार प्राप्त प्रमाण पत्रों पर अधिकार प्रदान करती है परंतु चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ सनातक में प्रवेश हेतु स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स के प्रमाण पत्रों पर अधिभार अंक अर्हत कक्षा में प्राप्त होने पर प्रदान कर रहा है जिससे बहुत सारे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को एडमिशन में समस्या आ जाती है। उन्होंने मांग की कि स्काउट गाइड रोवर रेंज के भविष्य को ध्यान रखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वि़वद्यालय मेरठ के स्नातक प्रस्नातक प्रोफेशनल कोर्स आदि के एडमिशन रूल्स अधिभार अंक में दर्ज अर्हत शब्द को हटाते हुए आयु वर्ग अनुसार अधिभार दिया जाये और गाइड रोंवर रेंजर्स स्काउट गाइड को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न विभागों निकायों जैसे होमगार्ड पीआरडी पुलिस आंगनबाडी, आशा डाक्टरी पढाई बीएड, बीटीसी डीएलएड आदि विभिन्न कार्सो में वरीयता दिलायी जाये। इस दौरान अनीस कुमार, करन, पंकज कुमार, निशांत आदि मौजूद रहे।
एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय तृतीय शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य एससी वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया गया। इसके पश्चात स्वंय सेवकों एवं सेविकाओं योगों के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वंय सेविकआों व महाविद्यालय से मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली में नारे लगाते हुए स्वंय सेवकों एवं सेविकाओं ने जनसाधारण का मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। डा. बबीता गुप्ता ने स्वंय सेवकों एवं सेविकाओं को मादक पदार्थो के दुष्परिणाम की जानकारी दी। स्वंय सेविकाओं ने अग्रवाल सत्संग भवन में एकत्रित होकर मादक पदार्थ के दुष्परिणाम पर एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. बबीता गुप्ता ने 31 जनवरी को यि जाने वाले रक्तदान शिविर के लिए सर्वसाधारण को अवगत कराया। इस अवसर पर डा. गौरव यादव, धीरज गिरधर, पल्लवी वर्मा, अभिषेक गोयल, विकास कुमार, मीनाक्षी भारद्वाज, अंजली कश्यप, पवी सैनी, अनुषी गर्ग, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, गीता आदि का सहयोग रहा।
हठयोग का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर देश की प्रसिद्ध आध्यात्मिक ,योग ध्यान संस्था आर्ट ऑफ लिविंग नागरिकों को योग, ध्यान, सुदर्शन क्रिया में सत्संग सिखाने के लिए लगातार जिले भर में काम कर रही है और अब सोनिया लूथरा के निर्देशन में द्वारिकापुरी के प्रताप एन्केलेव में महिलाओं और पुरुशों को हठयोग सिखाया गया जिसमें सभी को तनाव मुक्त जीवन के बारे में बताया गया और साथ ही योगाभ्यास के माध्यम से हठयोग में डूबकर जीवन के अनोखे आनंद मे ढूंढने की कला सिखाई गई ।
जानकारी के अनुसार द्वारकापुरी में आर्ट ऑफ लिविंग की वरिश्ठ टीचर वीणा गोयल के आवास पर आर्ट ऑफ लिविंग की योगा कोऑर्डिनेटर सोनिया लूथरा ने अनेक महिलाओं पुरुशों को योग हठयोग की कला सिखाई। सोनिया लूथरा ने नगरिको को बताया कि हठयोग अपने आप में मनुश्य को जीवन को एक सकारात्मक सोच देता है और योग व ध्यान के माध्यम से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है शरीर में लचीलापन आता है हम वजन को नियंत्रित कर सकते हैं और पूरे शरीर में जो नकारात्मक चीजें हैं उनको हम इस हठ योग के माध्यम से बाहर निकाल सकते हैं।
इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका वीणा गोयल, सीमा शर्मा आदि ने हठ योग पर अपने अनुभव सभी को बताये। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका सीमा शर्मा ने बताया कि हट योग और ध्यान का यह पहला आयोजन जिले के द्वारकापुरी में पहली बार हो रहा है और यह चार दिन तक चलेगा इस दौरान हठयोग सीखने में वीणा गोयल, सीमा शर्मा ,कमल गोयल, विजय शर्मा ,किरण डाबर, गीता बंसल, उशा रानी, प्रियंका नारंग, प्रतिभा गुप्ता लोकेश स्नेहा बख्शी आदि उपस्थित रहे।
अब लड़कियों का हॉकी बैल्ट गैंग भिड़ा , सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल
मुज़फ्फरनगर। पुलिस जानकारी से कर रही इंकार, थाना सिविल लाईन क्षेत्र के राजकीय मैदान महावीर चौक के पास की घटना , अक्सर आपने युवकों के गैंग को आपस में मार पीट करते काफी देखा होगा लेकिन जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के राजकीय मैदान महावीर चौक के पास सुबह सुबह एक अजीब नजारा देखने को मिला है । जहां लड़कियों के दो गैंग में आपस में इतनी गैंगवार हुई की लड़कियों ने आपस में ही लात घूंसे और बैल्ट, हॉकी बजानी शुरू कर दी , आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने जब शोर मचाया तो यह गैंग मोके से फरार हो गया वहीं किसी ने इस मार पीट की वीडियो शोशल मिडिया पर भी वायरल कर दी । जब इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिविल लाईन डी के त्यागी से जानकारी की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना के होने से ही इंकार कर दिया ।। लेकिन दिन भर शोशल मिडिया पर चल रही इस वीडियो से लोग कहते सुने गए की अब लड़कों से कहीं आगे लडकिया हो गई है और अब इनमे भी गैंगवार होने लगी ।।
आरक्षण जन आक्रोश यात्रा का स्वागत
मुजफ्फरनगर। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आमदल (निषाद पार्टी) की मछुआ एससी आरक्षण जन आक्रोश यात्रा डा. संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष (निषाद पार्टी) के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पहुंचने पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निशद ने मछुआ समुदाय से कहा कि यदि हमारे लोग साथ दे तो निषाद पार्टी वंचितों को आरक्षण दिलायेगी। गरीबी एक बीमारी है, आरक्षण उसकी दवा है। निषाद समुदाय की गरीबी अशिक्षारूपी बीमारी, मझवार, गौर तुराहा आरक्षण जो संविधान में सूचीबद्ध है उसी से ही दूर होगा। उत्तर प्रदेश निषाद की 27 उपजातियां है जो 50 सरनेम के नाम से जानी जाती है डडा. निषाद ने कहा कि 15 प्रतिशत यानि 4 करोड वोट बैंक के साथ निषाद समाज लोकसभा चुनाव में प्रदेश की रजानीति की दशा व दिशा तय करेगा। निषाद पार्टी को आमजन की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि निषाद आरक्षण सहित समाज के सारे अधिकार दिलाने हेतु पर्याप्त राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जोनी कश्यप सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मदिरा दुकानों के वर्ष 2019-20 हेतु व्यवस्थापन की प्रक्रिया प्रारम्भ
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों के वर्ष 2019-20 हेतु व्यवस्थापन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस वर्ष देशी मदिरा के एम0जी0क्यू9(कोटा) से 6 प्रतिशत देशी मदिरा उठाने वाले बीयर के उपभोग में 30 प्रतिशत की वृद्वि एवं विदेशी मदिरा के राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्वि करने वाले फुटकर अनुज्ञापियों की दुकानों का नवीनीकरण किये जाने की सुविधा प्रदान की गयी है। उन्होने बताया कि नवीनीकरण हेतु अर्हता प्राप्त करने के लिए अनुज्ञापियों को दिनांक 31 जनवरी तक का समय भी प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि नवीनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2020-21 में नवीनीकरण की शर्ता में अत्यधिक शिथिलता प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता के लिए नवीनीकरण प्रक्रिया ऑनलाईन आवेदन द्वारा की जा रही है। उन्होने कहा कि नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रारम्भ हो चुके है तथा नवीनीकरण हेतु आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 21 फरवरी है। प्रारम्भ में 50 प्रतिशत लाईसेंस फीस ही जमा करनी है शेष लाईसेंस फीस 28 फरवरी 2019 तक जमा करनी होगी। उन्होने बताया कि नवीनीकरण कराने के इच्छुक आवेदकों को नया हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता नही है। दुकानों के खुलने के समय में भी 2 घंटे की वृद्वि की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि नवीनीकरण से अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी द्वारा 9 फरवरी 2019 से प्रारम्भ होगा। ई-लाटरी में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदक धरोहर धनराशि का ड्राफ्ट स्कैन करके अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा प्रतिभूति धनराशि राष्ट्रीय बचत के रूप में जमा की जा सकेगी जिस पर अनुज्ञापी को ब्याज का अर्जन भी होगा।
मौ. माजिद सिद्दीकी को बनाया बसपा नगराध्यक्ष-समर्थकों ने किया फूल-मालाओं से भव्य स्वागत 
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने बसपा सुप्रीमो बहन कु. मायावती की अनुमति से मौहल्ला रैदासपुरी निवासी मौ. माजिद सिद्दीकी को बसपा का नगराध्यक्ष नियुक्त किया है। आज माजिद सिद्दीकी की नियुक्ति के उपरान्त उनके समर्थकों ने उनका फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। पिछले दिनों अपने चाचा सपा के पूर्व महानगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी के साथ हुए विवाद को लेकर चर्चाओं में रहे मौ. माजिद सिद्दीकी की बसपा नगराध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से राजनीतिक हल्कों में काफी चर्चा रही। माजिद सिद्दीकी को बसपा नगराध्यक्ष मनोनीत करते हुए जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने उम्मीद जताई है कि वे पूर्ण निष्ठा व अनुशासन के साथ पार्टी में कार्य करेंगे और बहन कु. मायावती के निर्देशों का अनुपालन करेंगे। इस दौरान मौ. माजिद सिददीकी का उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
वार्ड नंबर 32 के भाजपा सभासद विपुल भटनागर ने 12 स्थानों पर लगवाए डस्टबिन 
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड नंबर 32 के भाजपा सभासद विपुल भटनागर ने अपने प्रयासों से अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने आज वार्ड वासियों के सहयोग से नगर पालिका परिषद में कई माह से पड़े डस्टबिन को 12 स्थानों पर लगवाए। इन्हें लगवाने में उन्हें वार्ड वासियों का भी पूरा सहयोग मिला और उन्होंने अपने प्रयासों से लगवाया। सभासद विपुल भटनागर जब से सभासद बने हैं वे अपने वार्ड को चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 32 के सभासद विपुल भटनागर ने बताया कि आज वार्ड वासियों के सहयोग एवं मेरे प्रयासों से वार्ड में स्वच्छ अभियान के तहत 12 डस्टबिन लगाए गए हैं।
जबकि उन्होंने बताया कि कुछ कठनाईयों का सामना भी करना पड़ा। हर एक व्यक्ति सफाई तो चाहता है पर डस्टबीन पड़ोसी के सामने लगे हैं। इस वजह से कुछ स्थानों पर ये नहीं लग पाएं। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सपना है कि स्वच्छ भारत बने और हमें इस अभियान में अपनी हिस्सेदारी देनी चाहिए और कहा कि वार्ड के लोग अब कूड़ा सड़कों पर मत डालें और कूड़ेदान का ही प्रयोग करें । सभासद ने वार्ड वासियों का आभार जताया और कहा कि उन्हें इसी तरह वार्ड के लोगों का सहयोग मिलता रहे।
