समाचार
शहर में लगे हर तरफ कूड़े के ढेर दे रहे बीमारी को बढ़ावा

पालिका प्रशासन सोया कुम्भकर्णी नींद
मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में बीते माह नगर विकास मंत्री के आगमन पर जहां शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबन्द देखी गई वहीँ मंत्री के जाने के बाद कुछ ही दिनों में नगर पालिका परिषद अपनी पुरानी चाल में आ गई और सो रही है आँखें मूंदे जबकि शहर के हर चौक चोराहे से लेकर गली मुहल्लों में फैले कूड़े के ढेरों ने जहां आवारा पशुं मुँह मार रहे है वहीं इन कूड़े के ढेरों से विभिन्न तरह की बीमारी फैलने का भी खतरा बनता जा रहा है लेकिन पालिका प्रशासन पर कोई असर देखने को नही मिल रहा है’। बता दे अभी बीते माह नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का जनपद में दौरा हुआ था जिसपर पूरे नगर क्षेत्र में जहां सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई थी वहीं सड़कों पर कली आदि भी डलवाई गई थी । लेकिन नगर पालिका प्रशासन की शहर की साफ सफाई की पॉल प्रभारी मंत्री के सामने भी खुल गई थी और उसमे प्रभारी मंत्री ने सांसद , विधायक से लेकर नगरपालिकाध्यक्ष से अपनी नाराजगी भी व्यक्त करा भविष्य में नगर की मुख्य समस्या जल निकासी के साथ ही साफ सफाई कराए जाने की दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन जैसे जैसे दिन बीते ठीक उसी तरह नगर पालिका प्रशासन और नेतागण अपने अपने कामो में लग गए । यहां मंत्री और सांसद की बात करें तो किसी ने भी जनता के बीच या चाक चौराहों पर एक बार भी नही देखा की शहर में आखिर क्या हो रहा है नेता जी तो अब लग गए प्रचार प्रसार में । लेकिन जिसका मुख्य दायत्व बैठता है वह है नगर पालिका टीम जो अपनी आँखे मूंदे बैठी है जिन्हें शहर की सफाई व्यवस्था शायद दिखाई नही देती है शहर के ईद गाह रोड , रुड़की रोड , जानसठ रोड प्रेम विहार के सामने कूकड़ा मंडी बालाजी चौक से आगे मुख्य सड़कों पर जहां कूड़े के ढेर लगे हुए है जिनमे आवारा पशुओं के साथ ही गौवंश तक लोट लगा रहे है । इस तरह मुख्य सड़कों पर फैले कूड़ों से जहां हर समय ऐक्सिडेंट होने की समस्या बनी रहती है वहीँ विभन्न तरह की बीमारी फैलने की भी आशंका से इंकार नही किया जा सकता है । अब देखना होगा की क्या जिले के आलाधिकारी इस तरफ भी ध्यान देंगें ।।।
समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश ने सातवें वेतन आयोग के अर्न्तगत 2 वर्षो के एरियर सहित प्रमुख 4 मांगो के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंंचे विद्युत पेंशनर्स परिषद,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एस.सी.गर्ग के नेतृत्व मे एकत्रित विद्युत पेंशनर्स ने प्रदेश के प्रमुख सचिव उर्जा को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। ज्ञापन मे मांग की गई कि सातवे वेतन आयोग के अर्न्तगत 2 वर्षो के एरियर जनवरी 2016 से दिसम्बर 2017 तक के भुगतान के आदेश तत्वाकर कराये जाए। सातवें वेतन आयोग के अर्न्तगत जनवरी 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त कार्मिको को भी 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर पेंशन स्वीकृत की जायें, जैसा सातवें वेतनमान में प्राविधनित है। उर्जा निगमो के पेंशनर्स को मंहगाई राहत के आदेश राजकीय पेंशनर्स के लिए निर्गत आदेशो मे सम्मलित करते हुए किया जाए। उर्जा निगमों के पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स से विद्युत शुल्क की कटौती एवं मासिक चिकित्सा भत्ते का भुगतान कोषागार के माध्यम से किया जाये। ज्ञापर सौपने वालो मे एस.सी.गर्ग, आर.के.अग्रवाल, एम.के.गुप्ता,आनन्द प्रकाश, एम.पी.सिंघल, बी.बार.शर्मा, यू.सी.वर्मा, के.सी.त्यागी, नन्हे सिह,मित्रसेन आदि मुख्य रूप से सम्मलित हुए।
बच्चों की शिक्षा के लिए यूनीसेफ चला रहा विभिन्न कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। यूनीसेफ के सहयोग से एक्सन एड द्वारा संचालित नई पहल योजना प्रदेश के बीस जिलों के 209 विकास खण्डों में संचालित हो रही है। इसके लिए दस हजार गांव चिन्हित किये गये है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूनीसैल के जिला कोर्डिनेटर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग 50 हजार विद्यालय परियोजना के अंतर्गत लक्षित किये गये है प्रत्येक विकास खण्ड से खुली बैठकों के माध्यम से पचास शिक्षा प्रेरकों का चयन किया गया है। परियोजना के क्रियान्वयन में लगभग पांच हजार शिक्षा प्रेरक गांव और विकास खण्ड पर अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि परियोजना का उद्देश्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हाकंन करके उनका नामांकन स्कूलों में कराना व उन्हे मुख्यतः से जोडने के लिए राज्य स्तर पर एक ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है जिससे इनकी उपस्थिति ठहराव और अगली कक्षा में इनका नामांकन सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप एंड टैक्नीकल सपोर्ट ग्रुप का गठन किया जा रहा है। परिवार सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष परिक्षण देकर उन्हे मुख्य धारा से जोडा जा रहा है। मौसमी पलायन से प्रभावित परिवारों और बच्चों के लिए राज्य स्तरीय निति निर्माण में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2018 में परियोजना के सहयोग से बीस जिलों में 6 से 14 आयु वर्ग के कुल 39720 आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हाकंन सम्पन्न हुआ। वर्ष 2019 में 15 से 18 वर्ष आयु के दो लाख बच्चों के चिन्हाकंन कार्य जारी है। प्रेसवार्ता में यूनीसेफ के सहकोर्डिनेटर पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
तमंचे व कारतूस के साथ दबोचा
मुज़फ्फरनगर। सिखेडा थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली की ग्राम बहादुरपुर मोड़ पर एक सन्दिग्ध युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं जिसपर सूचना मिलते ही सिखेडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोनू परवेज़ पुत्र महराज को बहादुरपुर मोड से गिरफ्तार किया उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल सिखेडा पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
गर्म कपड़े वितरित
मुजफ्फरनगर। अनाथ लावारिस शिशुओं, छोटो बच्चों को आदर्श बाल गृह गांधी कॉलोनी में पालन पोषण किया जा रहा है । यह संस्था शासन द्वारा पंजीकृत है । इसे अशोक शर्मा चला रहे हैं। यहां आज हमारी संगम शाखा द्वारा बच्चों एवं परिचारिकाओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया । हां देखा कि एक छोटा गोद का बच्चा रेलवे स्टेशन से लावारिस हालात में मिला था ।ए क बच्चा कूड़े के ढेर से मिला था । इसी तरह के वर्तमान में १० बच्चे है । ११ बच्चे उनके मा बाप को खोज कर न्यायालय के निर्देश पर उनके सुपुर्द कर दिए गए हैं ।इस पुनीत कार्य को करने वाली टीम को हमने हृदय से बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया । इस अवसर पर शाखा की ओर कमल गोयल (अध्यक्ष) एल के मित्तल(सचिव), शशि कांत मित्तल(ज़िला सचिव), सुनील गोयल श्रीमती स्नेह मित्तल , श्रीमती सीमा गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे । हमने इन बच्चों के लिए हम कामना करते है कि वह अपने परिवार से शीघ्र मिले अथवा कामयाब हो कर आदर्श बाल गृह का नाम रोशन करें ।
शूटिंग चैम्पियनशिप में हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। पटेलनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के छात्र अक्षत वर्मा (कॉमर्स संकाय) का नेशनल शूटिंग चौम्पियनशिप में चयन हुआ है, यह अपने आप में हर्ष और गौरव का विषय है। छात्र अक्षत वर्मा ने यूपी स्टेट चौम्पियनशिप में दो गोल्ड तथा एक ब्रॉन्ज मैडल जीतकर एक शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। लखनउफ में २४ से २९ जनवरी तक आयोजित की जाने वाली इस चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में सभी वर्गों में लगभग ४ हजार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय स्तर की चौम्पियनशिप में युवा वर्ग में तथा जूनियर वर्ग में गोल्ड तथा सीनियर वर्ग में ब्रॉन्ज जीतकर अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया। अक्षत वर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर लखनउ में राज्यपाल भवन में ही राज्यपाल रामनाईक ने पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति चंचल सक्सैना द्वारा छात्र को प्रतियोगिताओं में सफल होने पर उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच मनीष बालियान के साथ-साथ कठिन परिश्रम को दिया।
प्रतियोगिता का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ कामर्स के प्रागंण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन के खेल में क्रिकेट एवं लेग क्रिकेट प्रतियोगिताओं का फाइनल मैचों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सचिन गोयल, डा. संदीप मित्तल, डा. आलोक गुप्ता ने सभी छात्रों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया। जिसमें छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। क्रिकेट में पुरूष वर्ग का फाईनल मुकाबला बीकाम द्वितीय वर्ष व बीकाम प्रथम वर्ष के मध्य हुआ। बीकाम द्वितीय वर्ष पांच विकेट से विजयी रही। लेग क्रिकेट में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला बीकाम तृतीय वर्ष व बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ। जिसमें बीकाम तृतीय वष्र ने छह विकेट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका में अंकित धामा, आर्यन, फैजल, स्कोरर की भूमिका में सेंत जैन व अर्चित रहे। प्राचार्य डा. वसचिन गोयल ने अपने संबोधन में एसडी कालेज ऑफ कामर्स मुजफ्फरनगर में इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को करवाने के लिए सभी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों की प्रशंसा की व कहा कि समय समय पर ऐसे आयेजन होते रहने चाहिए। जिससे युवाओं में जोश बना रहता है क्योंकि स्वास्थ्य मन से ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है व स्वस्थ युवा ही स्वस्थ देश का निर्माण करा सकते है। प्रतियोगिता का संचालन डा. सचिन गोयल के निर्देशन में अंकित धामा व कामर्स संकाय के विभागाध्यक्ष डा. दीपक मलिक ने किया। प्रतियोगिता में डा. मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा, मोनिका कटारिया, सुकीर्ति, कुशलवीर, सौरभ शर्मा, ऐकता मित्तल, सपना, लवि चौधरी, रीतिका, भुवन अरोरा, गौरव शर्मा, कमर रजा, प्रीति, विशु मित्तल, विपाशा, शिया, स्वाति, कृष्ण कुमार, प्रिसं चौधरी, आशीष पाल, दरीपक कुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा एवं सभी प्रतिभागीयों का उत्साहवर्धन किया।
वर्कशॉप का हुआ आयोजन
खतौली। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में श्बच्चों के लिए सफल परवरिश विषय पर एक पोजिटिव पेरेटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया के द्वारा की गयी। कार्यक्रम का संचालन आजाद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय आहूजा (लाईफ कोच) एवं समृधि त्यागी (काउन्सलर) ने सभा में उपस्थित सभी अभिभावकगण को अपने बच्चों के कौशल, शारीरिक, मानसिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए नये-नये आयामों से परिचित कराया। समृद्धि ने कहा कि बच्चों को सफलता की सीढ़ी पर चलने के लिए लक्ष्य दें और जो आप बच्चों को सिखाना चाहते हैं, उस पर स्वयं भी अमल करें। संजय आहूजा ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ और उनमें आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान की भावना को जाग्रत करें। सभा में उपस्थित अतिथिगणों में से अभय कुमार एक्सीड ऐजुकेशन के द्वारा एक्सीड ऐजुकेशन के लाभों से अवगत कराते हुए कहा गया कि अपने शिशु को अस्तित्व में जीना सिखायें। नबील अख्तर ने सफलता प्राप्त करने का सूत्र बताते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में क्रमशः लक्ष्य, क्रिया-कलाप, मूल्यांकन, मनो विश्लेषण और प्रयोग में लाने का सूत्र अपनाना चाहिए। रटने की प्रक्रिया को गलत बताया और पाठ्यक्रम को स्पष्ट करके प्रयोग में लाने का गुर बताया। कमल चौरसिया के द्वारा अबेकस के द्वारा गणित का डर दूर करने के लिए शक्तिशाली सूत्र बताया कि आप दिमाग का इस्तेमाल कीजिए, नहीं तो आप दिमाग खो देंगे। सागर धीमान ने बताया कि बच्चे नृत्य एवं संगीत के द्वारा मानसिक रूप से तरोताजा होते हैं और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। रेनू चौधरी ने विद्यालय के प्रति अभिभावकों से अपना भरपूर सहयोग देने की गुजारिश की। मनोज कुमार एवं सुरेखा ने बच्चों के वार्षिक क्रिया-कलापों का विवरण अभिभावकों को अवगत कराया। विद्यालय द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अभिभावकों को प्रमाण-पत्रा देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजित मलिक, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, विजय पंवार, सुरेखा, मंजूला, रजनी एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अतुल्यनीय सहयोग रहा।
