खबरें अब तक...

समाचार

एक ही रात में चार घरों में चोरी1 2 | 3 |
पुरकाजी। चोरो ने चार घरो को निशाना बनाते हुए लाखो की चोरी कर ली। एक ही रात मे चार घरो मे हुई चोरी की घटना से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने पुरकाजी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भैसानी मे चार घरो मे चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। बीती देर रात गांव भैसानी निवासी सुनील कुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश, नाथीराम उर्फ राजकुमार पुत्र नेमचंद, मुकेश पुत्र सूरजमल व अक्षय पुत्र देवेन्द्र के यहां बीती देर रता कुछ अज्ञात चोरो ने दीवार कूदकर घर मे घुस घर मे रखी नकदी,जेवरात व जरूरी सामान चोरी कर लिया। आज सुबह जब परिजनो की अांख खुली तो परिजनो मे हडकम्प मच गया। कमरे का सामान बिखरा देव व अलमारी का सामान खुर्द-बुर्द पडा हुआ था। एक ही रात मे चार घरो मे चोरी की घटना से परिजन सकते मे आ गए। वहीं ग्रामीणो मे दहशत फैल गई और देखते ही देखते कुछ ही देर मे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
वहीं दूसरी और ग्रामीणो द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई चोरी की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामला संज्ञान मे आते ही थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। चोरी की घटना पर सीओ सदर रिजवान अहमद भी गांव भैसानी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध के बीच मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी जानकारी ली।
पुरकाजी क्षेत्र मे एक ही रात मे चार घरो मे हुई चोरी की घटना की गंभीरता के चलते एसएसपी सुधीर कुमार सिह व एसपी सिटी ओमवीर सिह गांव भैसानी पहुंचे। जहां उन्होने परिजनो से मिल कर पूरे मामले की व चोरी मे हुए नुकसान आदि की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट टीम व डॉग स्कवायड टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि उक्त परिवारों में से एक परिवार के यहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी तथा बीती रात्रि हुई चोरी में उक्त घर से नकदी व जेवरात भी चोर साफ कर ले गये। एसएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मामले की छानबीन कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाये।

प्रतियोगिता में विजयी को किया सम्मानित4 2 |
मुजफ्फररनगर। श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन साकेत स्थित लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल व ज्वाईंट कमिश्नर वाणिज्य कर एस0एस0 गोयल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष डॉ0 सुधीर कंसल ने की। संगठन द्वारा अतिथियों सहित स्कूल प्रबन्धक विनय शर्मा जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार, दस सांत्वना व सभी को सर्टिफिकेट दिये गये। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में क्रमानुसार अक्षरा, वाईज, निशान्त, देवांश, शोएब, मोहित, रोहन, आकाश, चित्रांशु, अविका, प्रियांशी, खुशी, राधिका आदि रहे। कार्यक्रम में नगर युवा महामंत्री हर्ष गोयल का विशेष सहयोग रहा। ज्वाईंट कमिश्नर वाणिज्य कर एस0एस0 गोयल ने संस्था को शुभकामनाएँ दी व गरीब व मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने का आह्वान भी किया। उन्होंनें कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश के सामान्य ज्ञान की भी शिक्षा देनी चाहिए। ये ज्ञान भविष्य निर्माण के लिए अति लाभदायक होता है। नगर विधायक व जिला संरक्षक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विधालय की कक्षा-6, 7, 8 के सभी विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से अपने सुन्दर ज्ञान का प्रदर्शन किया है भविष्य में उन्हें ज्ञान की बढोत्तरी करते हुए उच्च सरकारी पदों की तैयारी के लिए भी लगातार लगे रहना चाहिए। वर्तमान का युग प्रतिस्पर्धा का युग है, ऐसे में अपने को सदैव तैयार रखने की आवश्यकता है। उन्होंनें सभी बच्चों को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष डॉ0 सुधीर कंसल, जिला महामंत्री नितिन जैन, अंकुर जैन, निधिष गर्ग, संजय गुप्ता, हर्ष गोयल, लवी अग्रवाल, रेखा गर्ग, अंजुल अ्रग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल गोपाल गर्ग, सुरेन्द्र नाथ मित्तल, मीनाक्षी मित्तल, आदित्य अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, श्रवण अग्रवाल, विवेक सिंघल, नीरू अग्रवाल, रचना सिंघल, शिल्पी जैन, पूजा गोयल, मुक्ता अग्रवाल, विनित गुप्ता, धर्मेन्द्र तायल आदि रहे।

स्वंयसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित चौ. छोटूराम पीजी कालेज में स्वंयसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वंयसेवकों ने कल्याणपुरी, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम आदि कालोनियों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर डा. अवनीश कुमार, डा. गिरीराज किशोर, डा. एसके सिंह के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। द्वितीय सत्र में बीके गौतम, डा. सुरेंद्र वीर ने स्वंयसेवकों को बीमारियों और मानसिक शांति के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डा. ओमवीर सिंह, डा. सहदेव मान, डा. सुभाष कुमार, देवीशरण आदि मौजूद रहे।

गन्ना सहकारी समिति के सचिव सेवानिवृत्त
मोरना। मोरना मिल में सेवानिवृत्त सचिव यशपाल ढाका को विदाई दी गई। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में गन्ना सहकारी समिति के सचिव यशपाल सिंह ढाका के सेवानिवृत्त हो जाने पर पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ डायरेक्टर देवेंद्र सिंह, सचिव संजय सिंह, सचिव खतौली विश्वामित्र पाठक, सीओ अवधेश कुमार, गन्ना विकास परिषद चेयरमैन अजय सिंह, डायरेक्टर अमित कुमार, संजीव माजरा, अनिल, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विकास डायरेक्टर, हवासिंह, बाबा सतबीर सिंह, प्रहलाद सिंह, डॉ. कपिल, अंजुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

ट्रेनी इंजीनियर के पद पर चयन7 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में गुजरात की प्रतिष्ठित कम्पनी पैसिफिक साईबर टैक्नोलॉजी ने श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ की तीन पॉलिटैक्निक शिक्षण संस्थाओं के 75 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर ट्रेनी इंजीनियर के पद पर चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को आगामी 6 फरवरी, बुधवार तक दमन स्थित मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है जिसके साथ ही सभी चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति भी हो जाएगी। चयन प्रक्रिया श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ की तीन पॉलिटैक्निक शिक्षण संस्थाओं, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के पॉलिटैक्निक संकाय, श्रीराम पॉलिटैक्निक कॉलेज, रूड़की रोड, तथा सहारनपुर स्थित श्रीराम ग्रुप की ही एक और संस्था आई0आई0एम0टी0, के पॉलिटैक्निक (इलैक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रिकल) के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित की गई। जिसमें 75 विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कम्पनी के मानव संसाधन प्रबंधक हिमांशु एवं मधु मेहता (सी0ई0ओ0 एण्ड फाउंडर, ैपसस ब्सवनज) ने चयन प्रक्रिया को 2 चरणों में आयोजित किया। प्रक्रिया का प्रथम चरण लिखित परीक्षा एवम् द्वितीय चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार का रहा। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज की तीनों पॉलिटैक्निक संस्थाओं के लगभग 150 विद्यार्थी सम्मिलित हुये। जिसमे से 90 विद्यार्थी प्रथम चरण की परीक्षा पास कर द्वतीय चरण के लिए चयनित हुए। 90 विद्यार्थियों को द्वितीय व अंतिम चरण जो कि व्यक्तिगत साक्षात्कार का रहा के लिए कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक हिमांशु एवं मधु मेहता ने साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों को विषय कौशल, बौद्धिक क्षमता एवं भाषा ज्ञान के पैमाने पर परखा। जिसके आधार पर 75 विद्यार्थी कंपनी की अपेक्षा पर खरे उतरते हुए ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए चयनित किए गए। सभी चयनित विद्यार्थियों को कम्पनी के मानव संसाधन प्रबंधक हिमांशु एवं मधु मेहता ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर 6 फरवरी 2019, दिन बुधवार तक दमन स्थित मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ० डी०के०पी० सिंह, डीन-एकेडेमिक अफेयर डा0 सम्राट सिंह, डॉ0 रविन्द्र कुमार सैनी, डॉ0 आलोक गुप्ता, पवन कुमार गोयल, डी0एस0 यादव, अक्षय वर्मा, देवेश मलिक, आदि प्रवक्तागण मौजूद रहे।

कई को नशीले पदार्थ व शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 बच्चन सिंह अत्री द्वारा अभियुक्त शाहनजर पुत्र कमरूदीन निवासी गली नं0 5 महमूदनगर थाना सि0लाइन मु0नगर को बझेडी रोड से रूडकी रोड की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 465 नशे की गोलियां एवं 700 रूपये बरामद किया गया। थाना खतौली पर उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त शाहिद पुत्र वरामुदीन निवासी गली नं0 3 चौडी गली लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को जानसठ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1260 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। थाना मीरापुर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह यादव द्वारावांछित अभियुक्त शबाब पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मौ0 मुशतर्क कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को सिकन्दपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद छुरी नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना रामराज पर उ0नि0 श्री संजय कुमार आर्या मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त दलवीर पुत्र दाताराम निवासी हंसावाला थाना रामराज मु0नगर को ग्राम हंसावाला रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर उ0नि0 विनोद कुमार राघव द्वारा अभियुक्त सुखवीर सिंह पुत्र मंगलू निवासी ग्राम चिरौली थाना भौराकलां मु0नगर को सिसौली गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।

अलग-अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के मौहल्ला भरतिया कालोनी निवासी अखलेश यादव कूकडा ब्लॉक के समीप सब्जी का ठेला लगाता है। आज दोपहर के समय ब्लॉक के समीप दो सांड आपस मे भिड गए। जिससे वहां भगदड मच गई। इस हादसे मे सब्जी विक्रेता अखिलेश घायल हो गया। जिसे आसपास के कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वासू बाईक द्वारा चरथावल मोड पर जाते वक्त डग्गामार वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। शाहपुर के कसेरवा निवासी राधेश्याम बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर आते वक्त बुढाना मोड के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।
मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई दिनेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। घायल मुकेश को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

एथलेटिक मीट का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। एस.डी.डिग्री कॉलेज मे वार्षिक एथलैटिक मीट का विधिवत शुभारम्भ हुआ। खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। भोपा रोड स्थित एस.डी.डिग्री कॉलेज मे वार्षिक एथलैटिक मीट का शुभारम्भ हुआ। आज से शुरू हुई खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर अतिथि के रूप मे पहुंचे पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश एवं कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव अखिलेश दत्त, समाजसेवी इं. अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं दीप प्रज्जलवित किया। जिसके पश्चात खेल प्रतियोगिता का शुरू हुई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा.वार्ष्णेय सहित समस्त स्टाफ, कॉलेज प्रबन्ध समिति से जुडे पदाधिकारी तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जब होंठों पे आता है मेरे जिक्रे-मदीना –खुशबू से महकता है मेरे दिल का नगीना
मुजफ्फरनगर। बीती रात्रि मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर मदरसा जामिया फैज ए नासिर के संयोजन में एक नातिया और मनकबती मुशायरा संपन्न हुआ। मुशायरे की अध्यक्षता समाज सेवी डॉ0 शमीम मलिक ने की जबकि सफल संचालन प्रसिद्ध शायर डॉ0 तनवीर गौहर ने किया। संयोजक मुशायरा कारी शाहिद अरमान ने सभी शायरों और मेहमानों का गुलपोशी करके इस्तकबाल किया।
मुशायरे में पढ़े गये चुनिन्दा शेर-
नबी से और असहाबे-नबी से प्यार करते हैं
खुदा के चाहने वाले सभी से प्यार करते हैं
जो हमसे बदगुमां हैं डायरी में नोट फरमा लें
कि हम शब्बीर ओ शब्बर से अली से प्यार करते हैं
– तनवीर गौहर
मेरे प्यारे आका ने जिनकी परवरिश की है
वो खजूरें मिलती हैं आज भी मदीने में
आपके वसीले से मांग कर जरा देखो
होगी हर दुआ पूरी आपकी मदीने में
-कारी शाहिद अरमान
जिसकी राय पर हक ने फैसला ही कर डाला
ऐसी शान वाला तो दूसरा नहीं मिलता
मिदहते- सहाबा में वो जो लुत्फ आता है
ए कमर गजल में वो जायका नहीं मिलता
– तहसीन कमर असारवी
लाजिम है अदब कह दो इन तुन्द हवाओं से
करते हैं मेरे आका आराम मदीने में
आजाद मेरे दिल में बस इतनी तमन्ना है
मक्के में सहर गुजरे और शाम मदीने में
– नफीस आजाद
नबी-ए-पाक की जिसने जियारत की यही बोला
सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह सुब्हानल्लाह
सुना है रोजे-मेहशर में सभी आसी पुकारेंगे
रसूलुल्लाह रसूलुल्लाह रसूलुल्लाह रसूलुल्लाह
– जुनेद मुजफ्फरनगरी
नूरे-अहमद लुटाएं शम्सो-कमर
हर सितारा नबी नबी बोले
शबे-मेराज इश्के-अहमद में
हक तआला नबी नबी बोले
– अरसलान मीर
नबी का नाम लेता जा रहा हूँ
सुकूने-दिल मुसलसल पा रहा हूँ
बलाएं रास्ता रोकें न मेरा
मैं सदका देके घर से आ रहा हूँ
– तहसीन समर चरथावली
छलक कर आंख से आंसू गिरे आका के दामन पर
अंगूठा सांप ने जिस दम डसा सिद्दीके-अकबर का
जहाँ वालो सुनो हजरत अली ने खुद ये फरमाया
कि है मुझसे भी बढ़कर मरतबा सिददीके-अकबर का
– फिरोज अनवर
जब होंठों पे आता है मेरे जिक्रे-मदीना
खुशबू से महकता है मेरे दिल का नगीना
कंकर ने जो मुट्ठी में दी आका की गवाही
खामोश खड़ा रह गया बू जहल कमीना
– शाहनजर मोहसिन
वरिष्ठ समाजसेवी असद फारूकी ने बतौर मुख्य अतिथि मुशायरे में शिरकत की। इनके अलावा हाफिज अब्दुल जब्बार, हारून सैफी, परवेज अन्सारी, फैसल काजमी, हाफिज फरीद,सिददीक सैफी, बिटटू उर्फ इरशाद, सैफ आलम, इमरान मलिक आदि ने मुशायरे में शामिल रहे।

देहाती फिल्म के सुपरस्टार उत्तर कुमार गांव सोंटा में कर रहे शूटिंग
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में देहाती फिल्म के सुपरस्टार उत्तर कुमार अपनी यूनिट के साथ क्षेत्र के गांव सोंटा में चौधरी धर्मवीर राठी के आवास पर राजलक्ष्मी बैनर तले फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। श्रद्धा और विश्वास नामक फिल्म को दिनेश चौधरी निर्देशित कर रहे है। उत्तर कुमार फिल्म में हीरो की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हीरोइन का रोल देविका ठाकुर कर रही हैं।कलाकार उत्तर कुमार का कहना है कि देहाती फिल्म में राजनैतिक परिदृश्य घटनाक्रम आदि पर गहन चिंतन के बाद ही जिम्मेदारी से फिल्म का निर्माण हो सकता है। इसलिए अभी देहाती फिल्म हंसी मजाक, सामाजिक घटनाओं से ही जुड़ी मानी जाती है। उत्तर कुमार कई हिट फिल्म दे चुके हैं। उनकी फिल्म में मुजफ्फरनगर के विकास बालियान भी चौकीदार का किरदार निभा रहे हैं। सोंटा में फिल्म देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से काफी युवा शूटिंग देखने आ रहे है। फिल्म की शूटिंग के मूहर्त के दौरान एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी, मंसूरपुर एसओ केपी एस चाहल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे।

ऑनलाइन जमा होगा व्यवसायिक वाहनों का टैक्स
मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग के द्वारा व्यवसायिक वाहनों का टैक्स ऑनलाइन जमा कराने की व्यवस्था के संबंध में जनपदीय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने जानकारी दी। अब परिवहन विभाग ने 16 जनवरी 2019 मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार उक्त पोर्टल के स्थान पर एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। उक्त पोर्टल को वर्तमान में लाइव कर दिया गया है। इसमें निम्न व्यवस्थाएं हैं, जिस मे वाहन पंजीयन नंबर फीड करने पर वाहन डाटाबेस से वाहन की आवश्यक डिटेल्स स्वतः रिलेवेेंट कॉलम में फीड हो जाती है। पुराने चेकपोस्ट पोर्टल पर वाहन के परमिट डिटेल्स प्राप्त करने की सुविधा नहीं थी। जो नये चेकपोस्ट पोर्टल पर उपलब्ध हो गयी है। नये पोर्टल वाहन 4.0-सारथी 4.0 के इंटीग्रेड पोर्टल के होमपेज से जुड गया है। जो चेकपोस्ट पोर्टल पर उपलब्ध हो गया है। उल्लेखनीय है कि पुराने चेकपोस्ट पोर्टल के लिए बनाये गये सभी यूजर आईडी पुराने चेकपोस्ट पोर्टल पर रिपोर्टिंग परपोज के लिए अभी कार्य करते रहेंगे। नये चेकपोस्ट पोर्टल का यूजन आईडी मैनजमेंट का कार्य एनआईसी द्वारा किया जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने आगे कहा कि व्यवसायिक वाहनों के स्वामी अपने वाहन का टैक्स परिवहन विभाग के पोर्टल पर लॉगइन करके भारतीय स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें। इससे वाहन स्वामियों के समय व धन की बचत होगी तथा उन्हें एआरटीओ कार्यालय में जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 18 =