खबरें अब तक...

समाचार

5 हजार करोड़ की योजनाओं का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास1 18 |
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में बहुत विकास कार्य हुए है विदेशों में भारत का सम्मान बढा है आज देश की तकनीक बदल रही है इसको कायम रखना है तो हमे आर्थिक रूप से सम्पन्न होना होगा। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सभी ने खडे होकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तत्पश्चात नितिन गडकरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पाजंलि अर्पित की। अपना संबोधन शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को अब चीनी के बजाये एथलोन बनाना चाहिए इससे किसानों की आर्थिक दशा सुधरेगी। उन्होंने कहा कि भारत को भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग पांच हजार करोड रूपये की योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आये नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक दशा और अधिक सुधारने के लिए केवल चीनी पर निर्भर रहना नहीं चाहिए। उन्हे गन्ने के रस एवं शीरे से एथलोन बनाना चाहिए। एथलोन से विभिन्न प्रकार के वाहन चलाये जा सकते है। नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने जहां प्रदेशभर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया है वहां मुजफ्फरनगर में भी पांच हजार करोड रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया है। पानीपत खटीमा राजमार्ग को चार खण्डों में बांटा गया है। पानीपत से शामली के लिए 1200 करोड रूपये, शामली से मुजफ्फरनगर तक के लिए 1700 करोड रूपये मुजफ्फरनगर से मीरांपुर मार्ग के लिए 923 करोड रूपये स्वीकृत किये है। उन्होंने बताया कि यह सड़क नजीबाबाद तक बनायी जायेगी। इसके अलाववा बिजनौर से नगीना मार्ग को भी फोरलेन बनाया जायेगा। श्री गडकरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान लगातार क्षेत्र के लिए प्रयासरत थे ये उन्ही का प्रयास का नतीजा है कि जनपद को पांच हजार करोड रूपये की योजनाएं मिली है। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त कराने के लिए भी कुल 26 हजार करोड की लागत से 38 योजनाएं शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक गंगा में जल मार्ग परिवहन 80 लाख टन से बढाकर 200 लाख टन किया जायेगा। वाराणसी से प्रयागराज और हलद्विया तक गंगा में नाव चलायी जायेगी। यमुना जलमार्ग से बागपत की चीनी सीधे बांग्लादेश और नेपाल तक पहुंचायी जायेगी। श्री गडकरी ने किसानों से आह्वान किया कि वे ज्यादा गन्ना उत्पादन करेंगे तो ज्यादा चीनी बनेगी जिससे समस्याएं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चीनी बनाओंगे तो गड्ढे में जाओंगे गन्ने से चीनी नहीं बल्कि एथलोन बनाईये। सरकार ने डीजल में 10 प्रतिशत एथलोन मिलाने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बजाज एवं टीवीएस कम्पनी के मालिकों को बुलाकर वार्ता कर कहा कि वे ऐसी बाइके बनाये जो शत प्रतिशत एथलोन से चल सके। आज स्थिति यह है कि टीवीएस और बजाज के स्कूटर और मोटरसाईकिले शत प्रतिशत एथलोन से चलने के लिए तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा बेकार में जला दी जाने वाली पराली और गन्ने की खोई से भी बायोफ्यूल बनाया जा रहा है। किसान नई नई टैक्नालोजी से जुडे और अपनी आमदनी बढाये यदि ऐसा होगा तो देश के 25 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने अधीन विभिन्न विभागों में विभिन्न योजनाओं के लिए अब तक दस लाख करोड रूपये स्वीकृत किये है लेकिन एक रूपये का भी किसी ने कमीशन नहीं लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की सरकार पारदर्शिता पूर्ण तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश से ज्यादा गन्ना उत्पादित होता है। वहां एक एकड में लगभग 1200 से 1300 कुंतल गन्ना होता है। उन्होंने कहा कि आज देश में चीनी बहुतायात में है इसलिए अब चीनी के बजाये किसान सीधे एथलोन बनाये ताकि उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। नितिन गडकरी ने कहा कि अब पुरानी तकनीक बदले और नयी तकनीक अपनाये। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जातिवाद, साम्प्रदायिकता को खत्म करना होगा तभी देश विकास के पद पर आगे बढेगा। इससे पूर्व सांसद संजीव बालियान, सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, विधायक कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, विधायक संगीत सोम, विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व विधायक एवं मुजफ्फरनगर प्रभारी राजीव गुम्बर सहित आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामपाल टेलर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं दिल्ली परिवहन विभाग से आयी संयुक्त सचिव ने किया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, क्षेत्रिय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, स.सुखदर्शन सिह बेदी,पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, राजकुमार नरूला, कुश पुरी, वरिष्ठ नेता अरवन्दि राज शर्मा, समाजसेवी सतीश गोयल, समाजसेवी भीमसैन कंसल,महेन्द्र आचार्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,शहर अध्यक्ष सुनील दर्शन,विवेक बालियान, वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल,पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सूरत सिह वर्मा, गीता जैन, सरिता शर्मा अरोरा, सरिता गौड,अनिता चौधरी, लवी अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद संजय गर्ग, राजीव गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, संजय अग्रवाल, शरद कपूर, जगदीश पांचाल, सतपाल सिंह पाल, अशोक बाटला, डा. वीरपाल निर्वाल, राजकुमार छाबडा, पंकज त्यागी, प्रसन्न चौधरी, अंजलि चौधरी, अमिता चौधरी, शरद शर्मा, प्रवीन शर्मा, हरीश अहलावत, शिवराज त्यागी, वैभव त्यागी,रमेश खुराना, रोहित खुराना,सुशील त्यागी, मनुप्रिय मजदूर, सुनील शर्मा,राजीव शर्मा एड., कमलकान्त कश्यप, विकास भार्गव,घनश्याम भगत, दिलीप भाई,कुशवेन्द्र तोमर, सागर बाल्मिकि, पूजा प्रिय मजदूर,सभासद विकास गुप्ता आदि हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवक की हत्या से फैली सनसनी5 10 |
चरथावल। युवक की गोली मारकर हत्या कर देने से सनसनी फैल गई। युंवक की मौत की खबर पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना चरथावल क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर निवासी करीब 30 वर्षीय मोनू उर्फ वीर प्रताप पुत्र श्रृषिपाल बीती रात अपने घर मे अकेला ही मौजूद था तथा वह अपने कमरे मे सोया हुआ था। कि आज सुबह करीब साढे छह बजे मोनू उर्फ वीर प्रताप का भतीजा उसे चाय देने के लिए पहुंचा। जहां पहुंच कर उसने देखा कि बिस्तर पर उसके चाचा का गोली लगा शव पडा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक के सिर मे गोली लगी है। इस मामले से बुरी तरह घबराये मृतक के भतीजे ने इसकी सूचना परिजनो को दी। इस दौरान पडौसी व कुछ अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही कुछ ही देर मे पुलिस गांव रोनी हरजीपुर पहुंच गई। वहीं दूसरी और एसपी सिटी व सीओ सदर भी गांव मे पहुंच गए। मृतक के परिजन तथा रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक मोनू के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। मोनू और अजीत दो सगे भाई हैं तथा दोनो के पास करीब 12 बीघा जमीन है। अजीत मुजफ्फरनगर मे रह कर गाडी चलाने का काम करता है। मोनू गांव मे खेती का काम देखता है। बीती रात्रि मोनू अपने कमरे का दरवाजा बन्द करके सोया हुआ था। चर्चा रही कि बीती देर रात छत के रास्ते घर मे घुसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोनू के सिर मे गोली मार कर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है। शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया। आज दिनभर गांव मे इस मामले की चर्चा होती रही।

असंतुलित ट्रक गड्ढे में गिरा6 8 |
मोरना। आज एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक चालक शफीक ने बताया कि वह ट्रक में रोड़ी भरकर भोगपुर से मीरापुर के लिए जा रहा था, सवेरे जैसे ही वह भोकरहेड़ी मोरना मार्ग पर ग्राम छछरौली स्थित पांव धोई के मोड़ पर पहुंचा, तभी ड्राइवर साइड में ट्रक में कुछ टूटने की आवाज़ हुई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरा। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में ट्रक चालक के मामूली चोटे आई।

आग लगने से मची अफरा तफरी
जानसठ । घर में आग लगने से अफरा तफरी का माहोल बन गया। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव अखलाकपुरा नगला चढ़ाव में

7 8 |ज्ञात कारणों से कल्लू पुत्र खलील के घर में उस समय आग लग गई जब परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे आग लग जाने के कारण गरीब के घर के अन्दर रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया आसपास के लोगों ने जब आग का गुबार देखा तो वह मौके की ओर दौड़ पड़े कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ग्राम प्रधान चौधरी मुस्तकीम नें बताया कि गत रात्रि भी एक मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी , और अभी इस आग के सदमे से पीड़ित परिवार उबर भी नहीं पाया था की एक और परिवार पर आग कहर बनकर टूट पड़ी गांव वासियों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

पूर्ण उत्साह से मनाया गया ‘खेल दिवस8 5 |
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के विद्यालय प्रांगण में खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमनाथ भाटिया जी समाजसेवी व अशोक कुमार गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी द्वारा मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । कक्षा ११ के मास्टर निरतिश्य ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कविता सुनाई। कश्मीर की घाटी पर, फूल हिंदुस्तान का खेलने वाला है। एक एक आतंकवादी का सिर, धड़ से अलग होने वाला है। रिले रेस प्रतियोगिता में कक्षा ८ से कुमारी सौम्या व हर्षित,दिव्यांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेक रेस में कक्षा ६ से मास्टर अर्जुन ने प्रथम व मास्टर आदर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वन लेग रेस में कैफ प्रथम व हर्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।१०० मीटर रेस, स्पून लेमन रेस ,थ्री लेग रेस आदि अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री सोमनाथ भाटिया जी ,श्री अशोक कुमार गुप्ता जी व श्री मोहित गोयल जी के कर कमलों द्वारा गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मानसी सिंघल जी ने विद्यार्थियों की सराहना की तथा उन्हें जीवन में खेलों के महत्व से अवगत करवाया। श्री आशुतोष व्यास जी (प्रबंधक एसेंट पब्लिक स्कूल) कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका कुमारी पलक अरोरा द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में वार्षिक खेलकूद समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, संस्था अध्यक्ष एनजी मजूमदार ने खिलाड़ियों उनके टीम कोच और मैनेजर को पुरस्कृत किया।
अंतिम दिन क्रिकेट का फाइनल मैच शारीरिक शिक्षा विभाग और बीटेक के बीच हुआ। वर्षा से बाधित आठ ओवरों के इस मैच में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने बीटेक की टीम को ४२ रन से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी जीती। शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम के विकेट कीपर बादल को मैन ऑफ द मैच और शारीरिक शिक्षा विभाग के ही अमरदीप को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग की चौंपियनशिप का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र मोहम्मद फारूख को मिला। महिला वर्ग की एथलेटिक चौंपियनशिप के खिताब पर शारीरिक शिक्षा विभाग कि छात्रा अर्पिता सैनी ने कब्जा किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में भी प्रथम स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के नाम रहा। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र विशाल कुमार को मिला। वहीं, महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की आरती मलिक ने जीता। ओवर ऑल एथलेटिक पुरुष-महिला वर्ग की चौंपियनशीप का खिताब शारीरिक शिक्षा संकाय के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफेसर ब्रजकिशोर सिंह को मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ टीम मैनेजर बायोसाइंस संकाय की प्रोफेसर दीपशिखा रहीं। संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने एसएसपी का आभार जताया। कॉलेज कोआर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल, डॉ अभिषेक बागला, नीतू सिंह, डॉ अब्दुल अजी़ज खान, भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अनुज आर्या आदि का सहयोग रहा।

पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पम्प पाओ के सिद्वान्त पर कृषको के चयन प्रक्रिया 25 फरवरी को
मुजफ्फरनगर। पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पम्प पाओ के सिद्वान्त पर कृषको के चयन प्रक्रिया दिनांक 11.02.2019 से दिनांक 25.02.2019 के मध्य प्रारम्भ करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी। जनपद मे निम्न क्षमता के सोलर पम्प स्थापित कराये जाने है। दिनांक 25.02.2019 तक बैंक ड्राफ्ट प्राप्त किये जा सकते है। शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त सोलर फोटोवोलटैईक इरीगेशन पम्प की स्थापना हेतु कृषको की चयन प्रक्रिया निम्नवत निर्धारित की गयी है-
इच्छुक कृषक कार्यालय उप कृषि निदेशक में सम्पर्क कर सोलर पम्प हेतु सहमति एवं किस संस्था के नाम से कृषक का बैंक ड्राफ्ट बनवाया जाना है कि जानकारी प्राप्त करें।
कृषक स्वंय कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना बैंक ड्राफ्ट अपलोड कर सकेगे। यदि कृषक स्वयं इसे पोर्टल पर अपलोड नही कर पाता है तो कृषक द्वारा बैंक ड्राफ्ट कार्यालय उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने पर कार्यालय द्वारा पोर्टल पर अपलोड कराया जायेगा।
बैंक ड्राफ्ट को मूल रूप में कार्यालय उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में उपलब्ध कराना आवश्यक होगा, जिसकी प्राप्ति रसीद सम्बन्धित कृषक को प्रदान की जायेगी। दिनांक 25.02.2019 तक ऐसे पंजीकृत कृषक जो बोंरिग एवं जल स्तर की उपयुक्ता के अनुसार बैंक ड्राफ्ट उपलब्ध करा देगे, उनको बैंक ड्राफ्ट जमा करने की तिथि व समय के आधार पर पहले आओ-पहले पाओ, का सिद्धान्त लगाते हुए चयनित किया जायेगा।
22 फिट की गहराई क ेजल स्तर तक 4 इंच ब्यास की बोरिंग हेतु 2 एच0पी के सरफेस सोलर पम्प, 130 फिट तक 6 इंच ब्यास की बोरिंग हेतु 3 एच0पी0 समरसेबिल सोलर पम्प एवं 200 फिट तक 6 इंच ब्सास की बोरिंग हेतु 5 एच0पी0 समरसेबिल सोलर पम्प के लाभार्थियो का ही चयन किया जायेगा। अतः सोलर फोटोवोलटैईक इरीगेशन पम्प प्राप्त करने वाले इच्छुक कृषको से अनुरोध है कि पारदर्शी किसान सेवा योजनान्तर्गत सोलर फोटोवोलटैईक इरीगेशन पम्प हेतु पंजीकरण कराने का कष्ट करे, तथा सम्बन्धित कम्पनी के बैंक ड्राफ्ट बनवाकर उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चत करे,। कृषक भाई पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पम्प पाओ के आधार पर सोलर पम्प प्राप्त कर योजना का लाभ उठाये।

कार्यशाला का हुआ आयोजन9 7 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे आज पोषण अभियान के अर्न्तगत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान पर चर्चा एवं निर्माण कार्य हेतु कार्यशाला/समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
एसडीएम सदर, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं ईओ पालिका आदि अधिकारियो की मौजूदगी मे ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। पोषण अभियान के तहत बाल विकास के तत्वाधान मे कार्यकत्री मौजूद रही।

 

 

शहीदो को दी श्रृद्धाजंलि10 10 |
मुजफ्फरनगर। सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गेनाइजेशन जिला मुजफ्फरनगर महिला टीम के तत्वाधान मे नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी मे पुलवामा आतंकी हमले के शहीदो की स्मृति मे कैंडल मार्च निकाल कर श्रृद्धाजली दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रेनू वर्मा, जिला प्रभारी गीता ठाकुर,जिला महासचिव पिंकी चौधरी,जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नेहा गोयल आदि मौजूद रहे।

 

 

परिजनों को बिना बताये प्रेमी संग रेस्टोरेंट में खाना खाने आयी युवती के अपहरण का प्रयास
मुजफ्फरनगर। दूसरे समुदाय के प्रेमी के संग परिजनों को बिना बताये रेस्टोरेंट में खाना खाने आयी युवती का वापस लौटते समय अपहरण करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बराबर में ही सुनसान जगह पर शौच करने गयी युवती को चार बदमाशों ने दबोच लिया और उसके अपहरण का प्रयास करने लगे। शोर-शराबा होने पर हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने शोर मचाया और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गये। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती अपने परिजनों को बिना बताये दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ हाईवे पर स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिये गयी थी। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद देर सायं अंधेरा होने पर वह रेस्टोरेंट के बराबर में ही एक सुनसान जगह पर शौच करने के लिये गयी थी, तभी वहां अचानक चार बदमाश आये और युवती से छीनाझपटी करते हुए उसके अपहरण का प्रयास करने लगे। युवती ने शोर मचाया, तो हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हडकम्प मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची, तो तीन आरोपी वहां से फरार हो गये, जबकि एक आरोपी जुबेर पुत्र मेहरबान निवासी नावला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संकीर्तन में जमकर झूमे श्रद्धालु9 7 |
मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपतिधाम मन्दिर मे नवनिर्मित श्री खाटूश्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो व आयोजनो के बीच बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक आयोजनो की कडी मे बीते दिन श्री खाटूश्याम मन्दिर प्रागण से श्री खाटू श्याम जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक कार्यक्रमो की श्रृखला मे आज प्राण प्रतिष्ठा व श्रृगार दर्शन कराये तथा संर्कीतन हुआ। जिसमे अनेक श्रृद्धालूओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को मंदिर परिसर मे विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महन्त मोहनदास जी महाराज खाटू श्याम वाले,स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी शुकतीर्थ, स्वामी केशवानन्द सरस्वती शुकतीर्थ, जितेन्द्र सिह चौहान खाटू श्याम राजस्थान वालो के अलावा श्री गणपति धाम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल, प्रसिद्ध उद्यमी योगेन्द्र गर्ग, अशोक गर्ग,अनिल गोयल, जेपी चचा, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,नीरज,विकास, नवनीत, अंकित तायल आदि मौजूद रहे।

पूर्व सभासद ने लोकसभा चुनाव को छह माह तक टालने के लिए की मांग
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर 17 वीं लोकसभा के लिए होने वाले आगामी चुनावों को छः माह के लिये टालने की मांग करते हुए अभी चुनाव की तिथियां घोषित न करने का आग्रह किया है। पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता असद जमा ने बुधवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश के हालत काफी खराब है प्रत्येक भारतीय गुस्से भरे अंदाज में सड़कों पर प्रदर्शन व आंदोलन कर रहे है। भारतीय जनता दुश्मन देश से हर कीमत पर शहीद हुए वीर सैनिको का बदला चाहती है।ऐसे हालातो में अगर लोकसभा चुनाव घोषित किये जाते है तो जनता में बड़ा रोष उत्पन होगा तथा नागरिक बड़े स्तर पर चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे,जिससे लोकतंत्र प्रणाली पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 543 लोकसभा सीटो पर पूरे भारत मे चुनाव सम्पूर्ण होने में लगभग दो माह का समय लगेगा आज मीडिया के जरिए लोग अपने गुस्से का इजहार करके सरकार को जता रहे है उनकी भावनाएं भड़की हुई है। आज का नागरिक चुनाव के नही देश के सम्मान में सड़कों पर निकला हुआ है। अधिवक्ता असद जमा ने चुनाव आयुक्त से मांग की है कि देश का माहौल हिंसक न हो तथा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसलिए लोकसभा चुनाव कम से कम छः माह के लिए आगे बढ़ा दिया जाए।

ग्राम कुटेसरा में डाक विभाग ने लगाया मेला लगाकर योजनाओं की दी जानकारी–12 4 |
चरथावल। ग्राम कुटेसरा में नावले वाली मस्जिद के पास डाक विभाग ने कैंप लगाकर ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर 1240 नए खाते खोले गए। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम कुटेसरा में डाक विभाग की ओर से मेला लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने भाग लिया आईपीपीबी के खाते खुलवाने के लिए मेले में भारी भीड़ रही जिस कारण कैंप का एक दिन का समय प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने एक दिन ओर बढ़ा दिया ग्राम कुटेसरा में 1240 खाते तथा 96598 ग्रामीण डाक जीवन बीमा का नया प्रीमियम हुआ प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने लोगो को डाक विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत से समझाया इस मौके पर एसडीआई कवंरपाल,स्टेनो अभय श्रीवास्तव ने भी डाक विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला इस मौके पर सुदेश कुमार,राधेश्याम शर्मा सीनियर पोस्ट मास्टर कर्णवीर मलिक बधाई कलां,अनुज शर्मा मेल ओवरसियर,मनीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eighteen =