खबरें अब तक...

समाचार

देश के शहीदों को देश भक्ति के गीत सत्संग के साथ दी नमन 1 16 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के अध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोगों ने आदर्श कॉलोनी में देश भक्ति के गीत सत्संग कर ईश्वर का गुणगान कर ष्शहीदो को नमन किया और बाद में पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की सभी लोगो ने ष्शहीदो के परिवारों को यह दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के आदर्श कॉलोनी में बीएसएनएल के जनपदीय लेखाधिकारी रामानंद के आवास पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने ष्शहीदो के लिए देश भक्ति के सत्संग का आयोजन किया जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के स्थानीय गायकों ने भक्ति भाव देशभक्ति भाव के साथ शहीदों को नमन करते हुए भजन व नमन गीत गाए और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।इस दौरान इंजीनियर ललित शर्मा शैलेंद्र सिंह, इंजीनियर राजू त्यागी आर्ट ऑफ लिविंग के कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्ररा ,शिवानी चौधरी, सोनिया लूथरा पंकज चावला पुष्पा चौधरी, पूनम शर्मा ,वीणा गोयल आदि उपस्थित रहे।

टीना बत्रा और पूनम शर्मा दे रही है बाल घर में अनोखी सेवा2 12 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में चल रहे आदर्श बाल शिशु कल्याण केंद्र पर नगर की महिला टीना बत्रा व पूनम शर्मा बच्चों के बीच जाकर उनका पालन में सहयोग कर रही हैं और उनको खुश रहने के लिए जीवन जीने की कला भी सिखा रही है ।
जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी में संचालित हुए आदर्श बाल गृह शिशु कल्याण केंद्र में आर्ट ऑफ लिविंग की कार्यकर्ता टीना बत्रा व पूनम शर्मा मां की तरह बच्चों के बीच जाकर बच्चों को जीवन जीने की कला सिखा रही हैं और बच्चों को प्यार दुलार के साथ साफ सफाई ,विकास के टिप्स दे रही है। इस बाल गृह में अनेक बच्चे हैं जिनका जीवन संवारने के लिए पूनम शर्मा टीना बत्रा आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से बाल गृह के बच्चों का जीवन संवारने में लगी हुई है बाल गृह की व्यवस्थापिका मिथिलेश शर्मा ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से बाल गृह में पूनम शर्मा ने पांच दिवसीय बच्चों के जीवन जीने की कला का कोर्स भी कराया और उनको बेहद प्यार दिया इस दौरान आदर्श कुमार शर्मा ,विवेक कुमार रेनू ,रानी शिवनंदन शर्मा रेनू सिंह, श्रीमती प्रीति रानी श्रीमती प्राची केयरटेकर ने सहयोग किया।

पुलवामा हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर में युवाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, कहा.. कश्मीर से धारा 370 हटाओ- वोट पाओ 3 8 |
मुजफ्फरनगर । पुलवामा जिले में आतंकी हमले का शिकार हुए सैनिकों की शहादत पर लोगों में जमकर आक्रोश है। यही नहीं आतंकवाद खत्म करने कश्मीर से धारा 370 का खात्मा करने की मांग करने के साथ मुजफ्फरनगर जिले में युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। 600 फीट लम्बे पाकिस्तानी झंडे को सड़क पर बिछाया और नारा दिया कि कश्मीर से 370 हटाओ वोट पाओ। यदि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है तो यह करना बेहद आवश्यक है और पाकिस्तान पर कार्रवाई कर कड़ा जबाब दें। युवाओं के पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से मुजफ्फरनगर गुंज उठा। इस दौरान सैंकड़ों लोगों और युवाओं की मौजूदगी रही। बता दें कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है। उदाहरण के तौर पर इसके अंतर्गत राज्य से बाहर के लोग वहां जमीन अपने नाम नहीं खघ्रीद सकते। भाजपा इसे हटाने की बात करती आई है।

भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया शिविर4 11 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर लोकसभा चुनाव मे नागरिको को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तो से अवगत करा पार्टी से जोडने के उददेश्य से शिव चौक पर एक शिविर लगाया गया। भाजयुमो द्वारा नेशन विद नमो से जोडने के लिए आयोजित शिविर मे आमजन को अवगत कराया कि देश के सबसे बडे वालंटियर नेटवर्क से जुडने के लिए 80007 80007 पर मिस्ड काल कर नेशन विद नमो एप से जुडा जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुशवेन्द्र तोमर, जिला महामंत्री सागर वाल्मीकि, आकाश तोमर, प्रशान्त जौहरी, अमित वर्मा, हर्ष त्यागी, आकाश वर्मा,आयुष,रजत त्यागी, गौरव पंवार, श्रीमोहन तायल, अशोक बाठला आदि भाजपाई मौजूद रहे।

धूमधाम से निकली संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा5 9 |
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणी रविदास जी महाराज की जयंति के अवसर पर नगर मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के टाउन हॉल प्रागण से शुरू होकर अनेक विभिन्न मार्गो व बाजारो से होती हुई देर शाम टाउन मैदान पहुंच कर सम्पन्न हुई।
संत शिरोमणी रविदास जी महाराज की जयंति के अवसर पर नगर के मौहल्ला रैदासपुरी स्थित मंदिर, खादरवाला स्थित भगवान शिव एवं संत रविदास मंदिर,गाजावाली स्थित रविदास मंदिर व रूडकी रोड रामपुरी गेट के समीप स्थित श्री रविदास जी महाराज मंदिर नगर के गहराबाग के समीप स्थित रविदास मंदिर व केशवपुरी स्थित संत रविदास मंदिर आदि नगर के विभिन्न मंदिरो मे एकत्रित सुन्दर-सुन्दर झांकिया दोपहर करीब दो बजे टाउन हॉल मैदान पहुंची। जहां से ये सभी झांकियां विभिन्न बैण्डबाजो व ढोल आदि शोभायात्रा के रूप मे निकली। यह शोभायात्रा टाउन हॉल से प्रारम्भ होकरशिव चौक होते हुए रूडकी रोड, बकरा मार्किट, किला मौहल्ला, हनुमान चौक, भगत सिह रोड होते हुए देर शाम टाउनहाल प्रागंण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान मुनीश कुमार सभासदपति, राजकुमार सिद्धार्थ, करण सिंह पेन्टर, संजय जानिया, अतर सिंह अमीन, आरती देवी पूर्व सभासद, शंकर आर्ट, दीपचंद, कुलदीप, सागर, अश्वनी, प्रदीप, हितेष, राहुल, राजेश्वर, मनोज, बोनी डीजे, शुभम, किरणपाल, मनोज प्रेस, गौरव सिद्धार्थ, रजनीश, राजीव के अलावा प्रेस प्रवक्ता विजय कैमरिक मौजूद रहे।

जमीयत उलेमा ने की दुआं6 6 |
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलेमा शहर मुजफ्फरनगर की एक मीटिंग दफ्तर जमीयत उलेमा विकास भवन के सामने आयोजित की गई। मीटिंग की सदारत जिला सदर मौलाना नजर मौहम्मद व निजामत जनरल सेक्रेटरी शहर मौलाना ताहिर कासमी ने की। मीटिंग का आगाज़ कारी कलीम कासमी ने तिलावत ए पाक व कारी असरार ने नात ए पाक से किया। मीटिंग में पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए हमले की कडे शब्दों में निंदा की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई साथ ही शहीद हुए जवानों को खिराज ए अकीदत पेश की गई व घायल हुए शहीद जवानों के जल्द से जल्द सेहतयाब होने की दुआ की गयी। मीटिंग में जमीयत उलेमा मुजफ्फरनगर शहर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मीटिंग में मुख्य रूप से मौलाना नजर मौहम्मद( जिलासदर) मौलाना शाहनवाज़ कासमी (शहर सदर) मौलाना ताहिर कासमी (शहर जनरल सेक्रेटरी) इकराम कस्सार (जिला कोषाध्यक्ष ) मौलाना मुकर्रम कासमी (नायब सदर) हाजी अजीजुर्रहमान, मौलाना कलीम कासमी (नायब सदर) शमीम कस्सार( सेक्रेटरी)हकीम उम्मीद अली (नायब सदर) डा. शमीमुल हसन (नायब सदर) मौलाना अहमद, कारी असरार, मौलाना जुबैर, आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फेयरवेल पार्टी का आयोजन7 7 |
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीए प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रितु, तनु, सना, मानसी, रश्मि, रश्मि सिंघवाल, तनु की प्रस्तुति सराहनीय रही। तृतीय वर्ष से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मिस्टर फेयरवेल विनोद कुमार को मिस फेयरवेल नरगिस व मिस्टर चार्मिंग रोहित मिश्रा, मिस चार्मिंग सोनल को घोषित किया गया। डा मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा निर्णायक रहे। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं में सामाजिक भावना तथा सामंजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है। ऐसे मंच के माध्यमों से उन्हें अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर भी मिलता है। संचालन सना और रश्मि ने किया। डॉ दीपक मलिक, एकता मित्तल, डॉ रवि जैन, डा रवि अग्रवाल, डॉ नावेद अख्तर, सपना, लवी, मासूमा, भुवन, अंकित धामा, संकेत, शिया, स्वाति, काजल, गौरव शर्मा, प्रीति, विपाशा, विंशु, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर सिंह, आशीष पाल, दीपक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

साफ-सफाई कर नालियों में पानी की निकासी हेतु व्यवस्था बनाई
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन ग्राम-कूकडा में किया गया। शिविर में स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने गॉंव के रास्तों में साफ-सफाई की और नालियों में पानी की निकासी हेतु व्यवस्था बनाई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने ग्रामिणों को हिपेटाइटीस नामक बिमारी तथा लीवर में हिपेटाइटीस के लक्षण एवं इसके द्वारा होने वाली शारीरिक समस्या से अवगत कराया साथ ही ग्रामिणों को इस लोग से बचने के उपाय एवं निदान प्रक्रिया भी समझायी। परिश्रमोंपरान्त वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 विजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक सेवक को अपने कार्य सुचारू रूप से करने के लिये निष्काम भाव से सजग रहने की आवश्यकता है, जिससे वे पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर सके और उनके गुणों में सुधार हो सकें। जहॉ हम अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाहन कर सकते है। वही देश एक पूर्ण गणतन्त्र बन सकता है। इसके पश्चात बायोटैक्नोलॉजी प्रवक्ता डा सौरभ जैन ने कहा कि अन्य बहुत से ऐसे कारक होते है। जिनके द्वारा लीवर दूषित होता है। जिसमें मदिरा पान, ड्रग्स का सेवन इत्यादि की अहम भूमिका होती है। इसके लिये उन्होंने स्वयं सेवकों को ड्रग्स फ्री प्दकपं ब्ंउचंपहद चलाने के लिये प्रेरित किया और नशीले पदार्थो से दूर रहने की स्पथ दिलाई। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने स्वयं सेवको द्वारा संस्कृति गतिविधि करवाई, जिसमें पुलवामा शहीदों को श्रद्वांजलि देते हुये शालू सिंह और अंजलि चौधरी ने वीर रस से रसोवर काव्य पाठ कर देशभक्ति प्रकट की और प्रिया चौधरी ने मॉं की ममता की खुबसूरती को कविता के माध्यम से प्रकट की। सुहैल चौधरी ने डा0 ए0पी0जे0 अब्दूल कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया। इसके पश्चात शिविर में ग्राम निवासी कल्लू एवं उनकी पत्नी सपना ग्राम प्रधान कूकडा ने स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना की और प्रोत्साहन बढाते हुये कहा कि जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिये हमें एकजुटता की आवश्यकता होती है जिससे कार्य को करने में सरलता उत्पन्न हो जाती है। यही कार्य हम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत करते है जिसमें कठिन से कठिन कार्य समाजहित में सरलता से कर पाते है। शिविर के सफल बनाने में पुनीत, विकास कुमार, शिबा, हेमा, सिद्वार्थ, अदीति, सुहैल, अरूण गुजराल आदि का महत्वपूर्ण योगदान की।

प्रतियोगिता में लिया बढ चढकर हिस्सा9 5 |
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से चौधरी चरण सिह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालिकाओं का दबदबा रहा। तीन किलोमीटर दौड़ में तनिष चौधरी और १०० मीटर दौड़ में स्वाति पाल प्रथम रहीं। कबड्डी के फाइनल मैच में तावली की टीम ने सोरम की टीम को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी जहीर आलम, विशिष्ट अतिथि ब्रजपाल ङ्क्षसह, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा व मुख्य प्रशिक्षक रामपाल ङ्क्षसह आदि ने संबोधित किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में तनिष, रूबी व अंशिता, १०० मीटर में स्वाति पाल, नरगिस व राशि, बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में दीपक, अमर व आसिफ, ८०० मीटर दौड़ में शहीर, रोहित व विकास, ४०० मीटर दौड़ में रवि, निखिल व रोहित, २०० मीटर में वैभव, लुकमान व अर्जुन, १०० मीटर दौड़ में वैभव, आरिफ व सौरभ क्रमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की कबड्डी के फाइनल मैच में तावली की टीम ने सौरम की टीम को हराया। रेफरी के रूप में जीतेंद्र चौधरी, नवीन कुमार, धौनी, अशोक कुमार, शमशाद, मुकेश व बालेंद्र भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता सफल बनाने में जीनत चौधरी, गौरव चौधरी, मोहम्मद उसामा, स्वाति, शिवानी, आरती, यशपाल, अजय, मोमिन, प्रवीण कुमार व मासूम चौधरी आदि लगे हुए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी, घायलों के स्वास्थ्य की कामना10 8 |
पुरकाजी। कस्बे में पुराने हाईवे पर जाहरवीर की म्हाड़ी के पास शाम कस्बे के युवा जुटे। पाकिस्तान का पुतला बनाकर उस पर जूते बरसाए और आग के हवाले कर दिया। श्पाकिस्तान मुर्दाबादश् के नारे भी लगाए। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पुतला फूंकने वालों में नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, पप्पू धीमान, विशाल फरीदी, संजय धीमान, सुरेश पाल व अमन फरीदी आदि रहे। भोजाहेड़ी के धनगर समाज के शिवकुमार धनगर, श्रीपाल धनगर, धर्मेंद्र धनगर, बृजपाल ङ्क्षसह धनगर, बबलू धनगर, अनिल धनगर, डॉक्टर नरेंद्र धनगर, सुदेश पाल धनगर, कंवरपाल धनगर, लक्ष्मीकांत, मनोज धनगर व रजत धनगर आदि ने कैंडल मार्च निकाला और घायल सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ की भगवान से प्रार्थना की। उधर, खड़कावाला स्थित गोल्डन एरा चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आशिक अली, पायल, पल्लवी, यशपाल ङ्क्षसह, हरिवंश, युवराज, वंशिका व कनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

आकर्षक मॉडल का किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय विज्ञान व गणित मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों ने आकर्षक कला के नमूने प्रदर्शित किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय निराना का मॉडल प्रथम रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में सभी खंड से तीन-तीन मॉडल प्रदर्शित किए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय निराना प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कवाल द्वितीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भोपा तृतीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहड्डा चतुर्थ स्थान पर रहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन डायट के प्राचार्य भीम ङ्क्षसह ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता सरोज तोमर, राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार व प्रवक्ता आदर्श कुमार शामिल रहे। इस मौके पर जिला समन्वयक अनिल दत्त शर्मा, खंड शिक्षाधिकारी योगेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, अलका अग्रवाल, विकास पंवार, सुदर्शन लाल, डॉ. सविता डबराल, जीतेंद्र कुमार, सूरज कुमार व मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।

शहीदों को किया याद
मोरना। शुकतीर्थ स्थित गुर्जर धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां अंसारी, कांग्रेस प्रभारी दामोदर, कांग्रेस नेता हरेन्द्र त्यागी, रामरतन विश्वकर्मा, ईश्वर सिंह, ओमवीर सिंह मिठारिया, रामनिवास सेन, सलमान सलमानी, जावेद अब्बासी, मेहरबान अली, अरविंद सिंह, इलियास, जर्रार, मोहम्मद जरीफ , सचिन, गुलबहार, तनवीर, जैदी, विनोद गुर्जर आदि मौजूद रहे।

हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। दरगाह हजरत अब्बास में अंजुमन आरफ़ी बघरा ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की और शोकसभा का आयोजन दो मिनट का मौन रखा। मुल्क की सरहद पर शहीद होने वाले जवानों के घर वालों के लिए सब्र की दुआ की गई। कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अब्बास ने कहा की हर हिंदुस्तानी का फ़र्ज बनता है कि वह जवानों के परिवार वालों की जितनी भी मदद हो सके करें। दरगाह के सचिव इमरान अली ने शहीदों के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने की बात कही। मौलाना फसी हैदर, मौलाना नजर हुसैन, मौलाना सलमान अब्बास, मौलाना सैयद हुसैन अब्बास, मौलाना माजिद रजा, मुमताज अली, नासिर हुसैन, हाजी जाहिर हसन, जावेद रजा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में खत्म होंगे डलावघर, सड़कों पर नहीं दिखेगा कूड़ा
मुजफ्फरनगर। नगर में डलावघरों को खत्म करने की दिशा में कदम उठाए जाने लगे हैं। सड़कों पर कूड़ा फैलने से रोकने के लिए अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाए जाएंगे। फिलहाल तीन स्थानों का चयन कर लिया गया है। इन्हें मोहल्लों में लगाने की योजना है। 25 फरवरी से काम शुरू हो जाएगा। इनके आसपास लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने एमडीए और नगर पालिका अधिकारियों की बैठक में अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित किया। फिलहाल डीएम आवास के बाहर, बघरा तांगा स्टैंड तथा लद्दावाला में भारत स्टील के पास यह डस्टबिन लगाए जाएंगे। इससे आसपास के डलावघरों में कूड़े के अंबार नहीं लगेंगे। मोहल्लेवासी कूड़ा इन्हीं डस्टबिन में डालेंगे और यहां से पालिका के कर्मचारी उठाकर ले जाएंगे। डस्टबिन पूरी तरह ढके हुए होंगे और इनके चारों ओर टाइल्स लगाकर बेंच लगाई जाएंगी। साफ-सफाई इतनी होगी कि इस स्थान को पार्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि जागृति फाउंडेशन डस्टबिन स्थापित कराएगा। इन्हें लगवाने की जिम्मेदारी एमडीए को दी गई है। डेढ़ टन क्षमता का होगा एक डस्टबिन-एक डस्टबिन की क्षमता करीब डेढ़ टन है। इसलिए शुरुआत में इन्हें ऐसे स्थानों को लगाया जा रहा है जहां कूड़ा कम आता है। मोहल्लों में स्थापित होने से कूड़ा सड़कों के किनारे बने डलावघरों तक नहीं पहुंचेगा और वहां सड़कों पर गंदगी नहीं फैलेगी। यह डस्टबिन नार्वे से मंगाए जाते हैं। एक की कीमत लगभग साढ़े पांच लाख है। पहले चरण के बाद करीब 50 डस्टबिन स्थापित कराने की योजना है। इसमें नगर पालिका और एमडीए दोनों मिलकर काम करेंगे। एडीएम ने बताया कि रामलीला टिल्ला और रामपुरी में भी डस्टबिन स्थापित कराने की योजना है। इसके अलावा जाट कॉलोनी में भी दो-तीन स्थानों पर डस्टबिन लगवाए जाएंगे। लोग सीधे इनमें कूड़ा डालेंगे तो घरों का कूड़ा डलावघरों तक नहीं पहुंचेगे और सड़कों पर गंदगी नहीं फैलेगी।
नगर से प्रतिदिन निकलता है करीब 150 टन कूड़ा-नगर से रोजाना 150 टन कूड़ा निकलता है। घरों और गली-मोहल्लों से कूड़ा उठाकर सफाई कर्मचारी नगर में बने करीब 50 डलावघरों में डालते हैं। कूड़े की अधिकता होने से यह सड़कों पर फैला रहता है। अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगने के बाद धीरे-धीरे डलावघरों को खत्म कर दिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि डस्टबिन में कूड़ा डालने को लेकर लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत होगी। जागृति फाउंडेशन भी अपने कर्मचारी प्रत्येक डस्टबिन पर तैनात करेगी, ताकि कोई कूड़ा बाहर न डाले।

शस्त्रधारक शस्त्र लाईसेंस को डाटाबेस में फीड कराने को 15 दिन में सूचना उपलब्ध करायेंः जिला मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सचिव, उप्र शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-6 के अन्तर्गत शस्त्र लाईसेंसों से सम्बन्धित कम्प्यूटरीकरण राष्ट्रीय डाटाबेस बेससाइट 31 मार्च 2019 तक खोल दी गयी है और जिस शस्त्रधारी का डाटाबेस इस सॉफ्टवेयर पर फीड नहीं हो पाया है, उसके शस्त्र लाईसेंस का डाटाबेस फीड किया जाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी एवं समस्त शस्त्र लाईसेंसधारी, जिनके शस्त्रों का डाटाबेस पर फीड होने से रह गया है, वह अपने लाईसेंसध्जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं अपने वर्तमान फोटो एवं निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना दो प्रतियों में कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र कार्यालय में 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि शस्त्र लाईसेंसों का विवरण डाटाबेस के साफ्टवेयर पर समय से फीड किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि शस्त्र लाईसेंसधारक द्वारा वाछित सूचना निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो ऐसे शस्त्रधारियों के लाईसेंस 1 अप्रैल 2019 से वैद्य नहीं रहेंगे और इसके लिए स्वयं लाईसेंसधारी जिम्मेदार होगा। जिला मजिस्ट्रेट से बताया कि इस पत्र के द्वारा आयुध नियमावली 2016 के अपनियम (4) में संशोधन करते हुए निर्देश दिये गये हैं कि कोई विद्यान अनुज्ञप्तिधारी, जो प्रारूप-3 में बहु अनुज्ञप्तियां रखता है, एक अप्रैल 2018 को या उससे पहले उसके द्वारा धारित सभी अग्रायुद्ध के संबंध में अपनी विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईएन) के अधीन एकल अनुज्ञाप्ति प्रदान करने के लिए संबंधित अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन करेगा।
ऐसे शस्त्र लाईसेंसधारकों को, जिनके नाम 1 से अधिक शस्त्र लाईसेंस निर्गत हैं, वे लाईसेंस प्राधिकारी के नाम (शस्त्र लाईसेंस कार्यालय में) समस्त शस्त्र लाईसेंस का एकल शस्त्र लाईसेंस निर्गत कराने हेतु प्रार्थना पत्र निर्धारित फीस के मूल चालान की प्रति सहित जमा करायेंगे।
उन्हें एक ही यूआईएन के अधीन एकल किया जा सके। यह प्रक्रिया को 31 मार्च 2019 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जायेगा। जिस लाईसेंसधारक द्वारा एकल किये जाने हेतु अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो ऐसे लाईसेंसधारक के एक से अधिक शस्त्र लाईसेंसां को निरस्त किये जाने की कार्यवाही उमल में लाई जाऐगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =