समाचार
दिल्ली समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशन मास्टर को भेजा लेटर
शामली। शामली रेलवे स्टेशन समेत दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर आदि स्टेशनों को 13 मई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ऐसा न होने पर 16 मई को काशी विश्वनाथ मंदिर, दिल्ली आदि प्रमुख मंदिरों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र डाक के द्वारा शामली स्टेशन मास्टर को भेजा गया है। लेटर पर पेन से लिखा गया है, हेंड राइटिंग काफी खराब है, जिसके कारण उसे पढ़ना काफी मुश्किल हो रहा है। इसे जैश मोहम्मद के नाम से भेजा गया है। लेटर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्टेशन पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के जिलों में भी सूचना दे दी गई है। इसके चलते अन्य जिलों में रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस हरकत में आ गए हैं और पैनी नजर बनाए हुए हैं। बता दें की तीन दिन पहले भी रुड़की के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भी धमकी भरा पत्र मिला था। इस संबंध में जिले और रेलवे के आला अधिकारी जांच के बात कह रह हैं।
मुजफ्फरनगर में जिला बार संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 29 अप्रैल को होगा मतदान
मुजफ्फरनगर । जिला बार संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली एडवोकेट द्वारा कर दी गई है । इस दौरान वार्ता करते हुए बताया कि जिला बार संघ कार्यकारणी के चुनाव हेतु 24 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे ,जबकि 25 अप्रैल को नामांकन पत्र वापसी के लिए निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मतदान 29 अप्रैल को होगा जबकि मतगणना 30 अप्रैल को होगी। एक प्रश्न के जवाब में मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली एडवोकेट ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सभी को पालन करना होगा और फिजूलखर्ची पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी ।उन्होंने दावा किया शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए समस्त चुनाव अधिकारी गण कटिबद्ध हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल मतदाता है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । सहायक चुनाव अधिकारी जय कुमार जावला ने बताया कि जिन मतदाताओं पर आपत्तियां आई हैं उनका निस्तारण भी किया गया है और किया जा रहा है।
ट्यूबवेल पर अधेड़ का धार धार हथियार से कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
ककरौली। खेत पर पानी चलाने गए किसान की अज्ञात बदमाशो ने फावडे से प्रहार कर निर्मम हत्या कर डाली। किसान की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार गांव भण्डूरा निवासी करीब 55 वर्षीय किसान ब्रजपाल पुत्र बलजीत के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव दरियाबाद मे खेत हैं। बताया जाता है कि बीती देर शाम किसान ब्रजपाल अपने गांव भण्डूरा से दरियाबाद स्थित अपने खेतो मे पानी चलाने के लिए आया हुआ था कि देर रात उसके खेत पर पहुंचे कुछ अज्ञात बदमाशो ने अज्ञात कारणो के चलते फावडे से प्रकार कर उसकी हत्या कर डाली और मौके से फरार हो गए। रोजाना की भांति आज सुबह जब कुछ किसान अपने खेतो मे काम करने के लिए पहुंचे तो जंगल मे उक्त किसान का शव पडा देख ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई और देखते ही देखते कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनो को व पुलिस को दी।
किसान की हत्या की खबर पुलिस मे हडकम्प मच गया। ककरौली थाना प्रभारी जितेन्द्र सिह मय पफोर्स के कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए। वही दूसरी और ग्रामीणो ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरन्त ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।फिलहाल पुलिस जांच मे जुट गई है।
महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
भोपा। महिला का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गादला मे किसी अज्ञात महिला का शव पडा देख आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी भोपा पुलिस को दी। महिला का शव मिलने की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान ही हो सकी। कुछ ग्रामीणो का कहना है कि उक्त महिला की कहीं पर हत्या कर शव को उक्त स्थान पर लाकर डाला गया है। जबकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के आधार पर ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा सकेगा। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणो के बीच चर्चा रही कि उक्त महिला की हत्या कर घटना को छिपाने के उददेश्य से शव को यहां लाकर डाला गया है। जबकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट मामले की छानबीन व मृतका के पहचान व उसके सम्बन्ध मे जानकारी जुटाने पर ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
जानसठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के कड़े निर्देशों के चलते सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी के कुशल निर्देशन में इंस्पेक्टर जानसठ संतोष कुमार त्यागी नें एसएसआई सुरेश कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई चंद्रसेन सैनी व पुलिस टीम के साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी व तेजतर्रार कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी लगातार विभिन्न मामलों में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर रहे है। ज्ञात रहे की जानसठ से हाल ही में ट्रैक्टर चोरी हो गया था , इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में जानसठ पुलिस चोरी की घटना के खुलासे को लेकर गंभीर नजर आ रही थी और इसी के चलते जानसठ पुलिस नें वाहन चोरों के खिलाफ चक्रव्यूह रचते हुए ऐसा जाल बिछाया की आखिरकार वाहन चोर धर दबोचे , साथ ही जानसठ पुलिस नें चोरी हुआ ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। इस संबंध में आज दोपहर जानसठ कोतवाली प्रागंण में एसपी देहात आलोक शर्मा ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी, इंस्पैक्टर जानसठ संतोष कुमार त्यागी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमले में जख्मी लोगों के लिये जल्द दुरुस्त होने की दुआ की
मुजफ्फरनगर। हमले में मारे गए लोगों को खिराजे अकीदत और ज़ख्मी लोगों के लिये जल्द दुरुस्त होने की दुआ की गई। सादात होस्टल आर्य समाज रोड पर श्री लंका में हुए आतंकवादी हमले को लेकर ओलोमा हज़रात एवं समाजसेवी लोगों द्वारा आतंकी हमले को लेकर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को खिराजे अक़ीदत पेश की गई। साथ ही आतंकवाद की सख्त से सख्त मज़म्मत की गई। मुख्य रूप से मौलाना मोहम्मद हुसैनी, मौलाना अतहर ज़ैदी, असद ज़मा एडवोकेट, उरूज अब्बास एडवोकेट, काज़ी तज़कीर एडवोकेट, ममनून अंसारी एडवोकेट, अंकुर शैली एडवोकेट, राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, मुर्तज़ा राना एडवोकेट,आरिफ खान समाजसेवी अनीस क़ुरैशी हाजी नवेद आलम,आदि मौजूद रहे।
अच्छे संस्कारों पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर। शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की एक मीटिंग आज गांव अजमतगढ मे हुई जिसमे भारतीय संस्कृति के विषय मे सभी ने अपने विचार रखे वहीं क्रान्तिकारी शालू सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमे अपनी बच्चियो को अच्छे संस्कार देने चाहिए तथा उन्हे सही-गलत की जानकारी देनी चाहिए। वहीं नारी शिक्षा पर भी जोर दिए जाने की आवश्यकता है। शालू सैनी ने कहा कि सशक्त नारी ही स्वावलम्बी नारी है। इस अवसर पर राजू सैनी, नवीन सैनी, विक्की सैनी,सुमित सैनी शालू सैनी वैलफेयर अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
28 को बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। लाल बाग गांधी कालोनी सेंट स्क्वायर कान्वेंट स्कूल जूनियर विंग में 28 अप्रैल को डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैम्पियनशिप एवं एरोबिक फिटनेस वर्कशाप का आयोजन किया जायेगा। 28 अप्रैल को जहां स्कूल में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन होगा वहीं होने वाले वर्कशाप में योगा थैरेपी एवं ज्वाइंट पेन के संबध में भी आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे। संदीप आचार्य द्वारा योगा थैरेपी करायी जायेगी तथा ज्वाइंट पेन के संबंध में डा. समय सिंह लोगों को जागरूक करेंगे। बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, करेंगे इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में रविंद्र चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्या निशा कुमारी ने दी।
शिक्षकों व छात्रों ने लिया पृथ्वी को हरा भरा करने का संकल्प
ुजफ्फरनगर। अर्थ डे पर स्कूलों में अनेकों कार्यक्रम हुए। शिक्षकों और छात्रों ने पृथ्वी को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने बच्चों से कहा कि पेड़-पौधे से मानव जीवन का अस्तित्व जुड़ा हुआ है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। विबग्योर स्कूल में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कक्षा दो से अभिलाषा, कक्षा छह से आदित्य, कक्षा आठ से शगुन व कनिका ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इनके अलावा सुहानी, अंश, एंजिल ने ग्लोब का मॉडल प्रस्तुत दिया। स्कूल प्रबंधक निशा त्यागी ने पौधारोपण के लिए बच्चों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी। केशवपुरी स्थित सनबीम स्कूल में अर्थ डे पर बच्चों ने पोस्टर बनाए। प्रबंधक राजीव कुमार ने छात्रों को पृथ्वी रक्षा की शपथ दिलाई।शारदेन स्कूल में पृथ्वी दिवस पर गीत-संगीत के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा कि पृथ्वी के साथ-साथ जल व वृक्ष को भी बचाने की जरूरत है। प्रबंधक विश्व रतन कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पृथ्वी को बचा सकते है। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में अर्जुन, लक्षिका, मृत्युंजय, अदिविका, अबु बकर, अनु, अमरेंद्र, खेव्या, पार्शवी, राघव, वैष्णवी, गीतांजलि, सुभा, सुभ, गर्वित आदि छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल डायरेक्टर डॉ. रिकू एस गोयल ने पृथ्वी दिवस का महत्व बताया।
कराटे चैम्पियनशिप में मारी बाजी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा निवासी निखिल ने गाजियाबाद के मोहन नगर में हुई कराटे चौंपियनशिप में बाजी मारकर दो गोल्ड मेडल जीते। उसका गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गांव के लोगों के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तालड़ा निवासी निखिल ने बताया कि मोहन नगर के आटीएस कॉलेज में दो दिवसीय आल इंडिया कराटे चौंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें उडीसा, तेलंगाना, बिहार, महाराष्ट्र समेत १५ राज्यों के लगभग ६०० खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें उसे दो गोल्ड मेडल मिले हैं। पहला मेडल उसे कराटे फाइट में मिला, जबकि दूसरा मेडल उसे काता में मिला है। कराटे वेलफेयर सोसाइटी गाजियाबाद के राजीव मुडेलवाल ने उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उसे पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ घुमाया। इस अवसर पर हर्ष खटीक, मुकुल पंवार, नावेद अंसारी, विनय चौधरी, आकिब रंगरेज आदि मौजूद रहे।
पृथ्वी दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में अर्थ डेज्ज् मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों को पृथ्वी माता की सुरक्षा हेतु जागरूक किया और पौधारोपण भी कराया गया। निदेशक पीके जैन ने इस अवसर पर सभी से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ।इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व की जानकारी दी।
किड्जी में पृथ्वी दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्रीस्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो को पृथ्वी संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा हर साल २२ अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाता हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करते हुए किड्जी जानसठ रोड के बच्चों ने शपथ ली कि ष्पृथ्वी हमारी धरोहर हैं, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य हैंष्। बच्चों को बताया गया कि प्रकृति से हमे उपहार के रूप में जल, पहाड़, वायु, व पेड़ पौधे आदि चीज़े मिलती हैं, जिसे मानव द्वारा नष्ट किया जा रहा हैं। हमें इन्हें संरक्षित रखने के लिए अपनी गतिविधियों में परिवर्तन लाने होंगे जैसे कचरा इधर उधर न डाले, धुंए में कमी करे, वृक्षरोपण को बढ़ावा दे इत्यादि। जनसाधारण में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ही स्कूल में आयोजन किया गया ताकि छोटे छोटे बच्चों द्वारा समाज में चेतना फैलाई जा सके। बच्चों को पृथ्वी के आकार व उसपर पाई जानेवाली प्राकर्तिक संपदा के बारे में बताया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग के द्वारा हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी व बच्चों को बताया कि हम वृक्षों के संरक्षण व वृक्षारोपण द्वारा ओजोन परत को पहुँच रही हानि को कम कर सकते हैं। बच्चों को त्मकनबमए त्मनेमए त्मबलबसम के सिद्धांत को अपनाने के लिए बताया गया। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका जिंदल ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी अमूल्य है। इसका संरक्षण करना व प्राकृतिक संपदा को बचाये रखना अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को वृक्षारोपण करने व आस पास के लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चो को म्ंबी व्दम.च्संदज व्दम के सिद्धांत को अपनाने को कहा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किड्जी जानसठ रोड़ पर इस तरह के आयोजन नित्य किये जाते हैं। कार्यक्रम में विजय, हमजा, नित्या, वैभव, आर्यन, अंशुमान, आद्विक, श्रेयांश, अविशा, प्रकृति, असावरी, वेदांश, ओजस, दीक्षांत आदि बच्चे व उनके माता पिता सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल की अकैडमिक कोऑर्डिनेटर अदिति जैन व सोनम अरोरा, अंजू कुमार, निधि मित्तल, अनन्या जैन, व सोनिया चावला आदि शिक्षिकाओं व समस्त अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
एसडी ग्रुप कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ष्प्दजमतदंजपवदंस डवजीमत म्ंतजी कंलष्ण् मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के द्वारा ष्च्वतजंइसम त्ंदहवसप ब्वउचमजपजपवदए म्ेंल ूतपजपदह ;भ्पदकप – म्दहसपेद्ध – ठमेज व्नज वि जीम ॅेंजम ब्वउचमजपजपवदष् प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), डा0 संदीप मित्तल (प्राचार्य), डा0 शिव कुमार यादव विशिष्ठ अतिथि व श्रीमति अनीता दत्ता प्रधानाचार्या डी0पी0एस0 पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर, डा0 आलोक गुप्ता (प्राचार्य) ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर सभी को ष्प्दजमतदंजपवदंस डवजीमत म्ंतजी कंलष् की शुभकामनाएं दी। उक्त आयोजन मे विभिन्न विद्यालयो के लगभग 480 से ज्यादा छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में एस0डी0 पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स इन्टर कॉलेज, गोल्डन पब्लिक स्कूल, दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल, जैन कन्या इंटर कॉलेज, न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल, एस0एफ0डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल, आर0वी0एम0 इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, जी0सी0 पब्लिक स्कूल आदि स्कूल के विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के अनुसार निर्णय किया गया जिसमें प्रथम हिन्दी निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा0 अंजली शर्मा, श्रीमति पारूल, डा0 वर्चसा सैनी, व डा0 सुशीला शर्मा, च्वतजंइसम त्ंदहवसप निर्णायक मण्डल की भूमिका में डा0 रिंकु एस0 गोयल, श्रीमति नुपूर अग्रवाल व अंग्रजी निबन्ध प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा0 रितु मित्तल (जैन डिग्री कॉलेज), प्रो0 जे0पी0 सविता, श्रीमति नीतु मित्तल व ठमेज व्नज वि जीम ॅेंजम ब्वउचमजपजपवद में निर्णायक मण्डल में श्रीमति जिज्ञासा मित्तल, डा0 रितु मित्तल रही। च्वतजंइसम त्ंदहवसप प्रतियोगिता में दो कैटेगरी बनाई गई जिसमें से प्रथम कैटगरी में प्रथम स्थान जिया, रितिका, भावना शर्मा जी0सी0पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान शिवांशी, राजश्री, तान्या एस0डी0 पब्लिक स्कूल व वेदांशी, लतिका, संस्कृति दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान व सांत्वना पुरूस्कार साक्षी, अरिबा, इरा दिल्ली पब्लिक स्कूल व द्वितीय अदिति, सुभी न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल को मिला। द्वितीय कैटगरी में प्रथम स्थान आंचल, अनामता, ईशा मलिक एस0एफ0डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान अफरीन, अफसाना, फिजा नवाब अजमत अली खां पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान वैश्नवी, सलोनी, खुशी सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल ने प्राप्त किया व सांत्वना पुरूस्कार सुहानी, राशि, खुशी सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल व अनुष्का नारंग, अनुष्का गुप्ता दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल को मिला। ठमेज व्नज वि जीम ॅेंजम प्रतियोगिता में दो कैटेगरी बनाई गई प्रथम कैटगरी में प्रथम स्थान दिव्या व अनन्या जैन कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान सौरभ, गितिका, राधिका न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान अकसरा, वैश्नवी दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल व सांत्वना पुरूस्कार प्रथम सलेक, वंशिका, अंजुल सिंह व द्वितीय आदित्य, अभिषेक व प्रेणय दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल को मिला। व द्वितीय कैटगरी रिद्धि, निहारिका में प्रथम स्थान प्राची, शिवांक, अवंतिका न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान वंश, गीतांजली, वंश, कपिल दिल्ली पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान व सांत्वना पुरूस्कार प्रथम सास्वत, आर्यन धीमान, जकी अहमद व द्वितीय अनमोल, अग्रवाल, प्रणव, विक्रान्त को मिला। हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता में दो कैटेगरी बनाई गई जिसमें प्रथम कैटगरी का प्रथम स्थान रिया शर्मा द्वितीय स्थान रिद्धि गुलाटी व तृतीय स्थान हाद्धिक अग्रवाल एस0डी0 पब्लिक स्कूल, व सांत्वना पुरूस्कार प्रथम मानवी व द्वितीय तनीषा एस0एफ0डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल,को मिला। अंग्रेजी निबन्ध प्रतियोगिता में दो कैटेगरी बनाई गई जिसमें प्रथम कैटगरी का प्रथम स्थान भावना जोशी, न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान उरवी मारवाह एस0डी0 पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान अनवी गुप्ता एस0डी0 पब्लिक स्कूल व सांत्वना पुरूस्कार प्रथम रिया अरोरा एस0डी0 पब्लिक स्कूल व द्वितीय गर्व जोशी न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल रहे। तथा द्वितीय कैटगरी में प्रथम स्थान प्रियंका सिंह एस0डी0 पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान लक्ष्य एस0डी0 पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान दिव्यांशु जी0सी0 पब्लिक स्कूल व सांत्वना पुरूस्कार अनम चौधरी एस0एफ0डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल व आफरीन अंसारी नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स इन्टर कॉलेज रहे। प्रतियोगिता के अन्त में डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य) एवं कार्यक्रम की संचालिका डा0 विभुति शर्मा ने ष्प्दजमतदंजपवदंस डवजीमत म्ंतजी कंलष् की महत्ता को बताते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये एवं सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का धन्यवाद किया। विभागाध्यक्ष डा. दीपक मलिक, डा0 आलोक गुप्ता, डा0 मोहिनी पंवार, डा0 संजीव तायल, डा0 आर0पी0 सिंह, डा0 अंजु अरोरा, पारूल कुमार, डा0 रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, डा0 संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, अंजु अरोरा, ऐकता मित्तल, संकेत जैन, कुशलवीर सिंह, मासूमा जैदी, सपना, विपाशा, विंशु, काजल, स्वाति, कमर रजा, कृष्ण कुमार, विनिता, सतीश, प्रिंस चौधरी, अंकित धामा, आशीष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
प्रक्रियाओं को सीखा
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज के ललित कला विभाग में संचालित बी०एफ०ए० तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष और एम०एफ०ए० के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ ंको दिया जाने वाला व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। यह व्यावसायिक प्रशिक्षण मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित पुस्तक प्रकाशक बुकमैन पब्लिकेशनज् कम्पनी के द्वारा प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कला के व्यावसायिक परिदृश्य को विकसित करना एवं उनकी कला को जीवनोपयोगी बनाना था। प्रकाशन कम्पनी की ओर से दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण तीन माह चला, जिसमें विद्यार्थियों ने बुक कवर डिजाइन, ब्राउसर डिजाईन, कैलेण्डर डिजाईन, नोटबुक डिजाईन एवं समाचार पत्रों के प्रकाशन से सम्बन्धित सभी प्रशिक्षण प्राप्त किए, साथ ही विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि कोई भी डिजाईन जब प्रकाशित होता है तो उसे किन-किन प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पडता है, जिसमें प्रकाशन के डिजाईन से लेकर संबंधित लेखों में होने वाली त्रुटियों, रंगों का मेल करना, प्रिंट के लिए सी०टी०पी० प्लेट्स तैयार करना,ऑफ सैट मशीन पर से टकरना,प्रकाशन में प्रयुक्त होने वाली इंक की गुणवत्ता उसकी सघनता, डिजाईन की पूर्णप्रिंट प्रक्रिया एवं उसकी बाईंडिंग एवं कटिंग की सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से सीखा।इस व्यवसायिक प्रशिक्षण के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी रचनात्मक प्रतिभा का बहुत ही कलात्मक ढंग से प्रदर्शन किया एवं इस प्रशिक्षण प्रक्रिया में अपने संयम एवं अनुशासन के महत्व को भी बनाए रखा।
इस प्रशिक्षण के दौरान होने वाली परेशानियों एवं समस्याओ ंको च्बुकमैनपब्लिकेशनज् के निदेशक संदीप गुप्ता एवं आसीमा गुप्ता ने बहुत गहनता से समझाया एवं उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या के प्रति आश्वस्त रखा। उन्होंने प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को अपने कार्य एवं रचनात्मक क्षमता को रोजगारपरक बनाने के व परखने का अवसर प्राप्त होता है, जिसके लिए हम सदा ही तैयार है ंऔर भविष्य में भी हम इस तरह के प्रशिक्षण प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा की श्रीराम ग्रुप के ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने जिस रचनात्मकता एवं अनुशासन का परिचय अपने प्रशिक्षण के दौरान दिया है वह सराहनीय है एवं ऐसे प्रशिक्षणार्थियों को आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकताहै। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण के दौरान किये गये कार्यों की प्रदर्शनी भी अंतिम दिन करायी एवं सभी बच्चो ंको प्रशिक्षणकाल के प्रमाण-पत्र एवं अपनी रचनात्मक प्रतिभा के सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरूस्कार भी प्रदान किये।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डा० मनोज धीमान ने कहा की इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को वास्तव में व्यावसायिक रूप से सुदृढ किया जा सकता है। उन्होंने बुकमैन के निदेशक संदीप गुप्ता, आसीमा गुप्ता, तरूण गुप्ता, आलोक मित्तल एवं प्रकाशन में कार्यरत सभी कर्मचारियों का इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज एवं अपनी ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रशिक्षण के समापन समारोह में महाविद्यालय की ओर से डा० मनोज धीमान, डा० रविन्द्र धीमान एव ंपूनम पाल उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी अपने-अपने सम्बोधन में बुकमैन प्रकाशन की प्रशंसा की एवं उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले कुलवंत सिंह कोरी, शिवांसु धीमान, शैली ठाकरान, मरियम नासिर, दीपा वर्मा, सौरभ रूहेला, चांदनी वर्मा, फरीन, स्वीटी, आयुषी, अंजली एवं आदि छात्र-छात्राएं भी समारोह में उपस्थित रहे।
