सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी लड़ेगी 39 सीटों पर -मांडी
मुजफ्फरनगर। सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल मांडी ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी पार्टी को लालीपाप देकर उलझाये रखा पहले पांच सीटों की पेशकश की गयी जो बाद में 2 सीटों की ऑफर तक सिमट गयी उस पर भी भाजपा का कहना था कि 2 सीटों का चुनाव कमल के फूल पर लडा जाये लेकिन पार्टी हित में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी की पहचान बनाये रखने के लिए इस समझौते से इंकार कर दिया ओर कहा कि पार्टी यदि चुनाव लडैगी तो अपने चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लडेगी।
इसलिए पार्टी ने पूर्वांचल में जहां पार्टी का वर्चस्व है 39 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है लेकिन इसी के साथ एक गुंजाइश रख छोडी है कि यदि भाजपा अब भी समझौता कर लेती है तो ये 39 सीटों पर चुनाव नहीं लडा जायेगा। रामपाल मांडी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद वे एक बार फिर से आंदोलन चलायेंगे और उत्तर प्रदेश को चार भागों पूर्वांचल, मध्यांचल, बुदेलखंड और पश्चिमांचल के लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर बिजनौर से आयी महिला मंच की सहप्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सविता शर्मा ने बताया कि डा. नीलम वीडी आत्रेय को महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उनसे कहा गया है कि वे शीघ्र अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करे डा. सविता शर्मा ने बताया कि सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी में महिलाओं का पूर्ण सम्मान है और महिलाएं इस पार्टी के लिए जी जान से आगे बढ़कर काम कर रही है। इस अवसर पर शुक्रताल वाले राजकुमार चौधरी को महासचिव बनाये जाने की भी घोषणा की गयी। वार्ता के दौरान इमरान तेवडा, प्रमोद, राजकुमार राणा, सतीश बंसल, किरणपाल आदि मौजूद रहे।
